UP Gram Panchayat Election 2026:कब होंगे यूपी में पंचायत चुनाव, जानिए कौन प्रत्याशी कितना कर सकता है खर्च?

UP Panchayat Election Date 2026:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। अब जिलों में मतपत्र पहुंचाए जाने लगे हैं। सभी जिलों में करीब 60 करोड़ मतपत्र भेजे जाने हैं। इसलिए प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग मतदाता पुनरीक्षण की पहली सूची जारी कर चुका है। उस पर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 28 मार्च को आयोग अंतिम सूची जारी करेगा। इस बीच आयोग मतपत्रों को भेजना शुरू कर चुका है। चूंकि मतपत्र भेजने में काफी वक्त लगता है, इसलिए इसकी प्रक्रिया सबसे पहले शुरू की है। 

UP Gram Panchayat Election 2026

यूपी पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 में होंगे. चुनाव से पहले मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है, जहां 50 लाख तक डुप्लीकेट नाम हो सकते हैं, जिसके लिए आयोग ने सुधार अभियान शुरू किया है. साथ ही, ग्राम प्रधान की खर्च सीमा ₹1.25 लाख और जिला पंचायत अध्यक्ष की ₹7 लाख तक बढ़ा दी गई है|

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग (ECI) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि, चुनाव से पहले मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए हैं क्योंकि जांच में कई जिलों में एक ही व्यक्ति का नाम दो से तीन बार दर्ज मिला है. आयोग ने सुधार के लिए गहन अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है|

50 लाख तक नाम हो सकते हैं कम

राज्य निर्वाचन आयोग की जांच में पता चला है कि पीलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट नाम दर्ज हैं. अकेले पीलीभीत के पूरनपुर ब्लॉक में करीब 97 हजार नाम दोहराए गए हैं. अधिकारियों का मानना है कि अगर ठीक से जांच हुई तो लगभग 50 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं. आयोग ने इसे दुरुस्त करने के लिए गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसा अभियान चलाने का निर्देश दिया है|

प्रत्याशियों की खर्च सीमा बढ़ी

चुनाव की तैयारियों के बीच आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा में भी वृद्धि की है. ग्राम प्रधान अब अधिकतम ₹1.25 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए यह सीमा ₹2.5 लाख रुपये है. सबसे ज्यादा ₹7 लाख रुपये जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तय किए गए हैं. आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने और खर्च पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है, साथ ही तय सीमा से अधिक खर्च पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

चुनाव आयोग ने दिए निर्देश 

जिला निर्वाचन अधिकारी के ये कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसमें ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत विवरण का मिलान करने को कहा गया है. आयोग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के परिसीमन के बाद सूचना उपलब्ध कराई गई है. 

आयोग ने निदेशक को निर्देश दिए हैं कि पंचायती राज द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना से आयोग के पोर्टल पर जनपदों द्वारा फ़ीड की गई सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की सूचना में भिन्नता पाई गई है. इसलिए इस सूचना का ग्राम पंचायत की सूचना को मिलान करते हुए आयोग के पोर्टल पर शुद्ध किया जाए|

UP Panchayat Election Date 2026

ग्राम पंचायत डाटा में मिली अशुद्धता 

चुनाव आयोग ने साफ़ कहा कि डाटा की शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए जरूरी है. इसलिए जल्द से जल्द ये सूचनाओं के विवरण का सत्यापन कर पोर्टल पर सही विवरण दर्ज कराया जाए. बता दें उत्तर प्रदेश में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कयास लग रहे है कि इस साल अप्रैल-मई में ये चुनाव कराए जा सकते हैं, चुनाव की ये पूरी प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाएगी|

यूपी ग्राम प्रधान चुनाव कब होगा 2026 तारीख

UP Gram pradhan Chunav 2026 kab hoga check offical website

Leave a Comment