join

ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें ? E Shram Card Update/ Correction Online

E Shram Card Update/ Correction: हमारा आज का लेख ई-श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें इसके ऊपर है हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किस प्रकार आपको ऑनलाइन एवं नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से श्रम कार्ड अपडेट एवं सुधार की प्रक्रिया को किस प्रकार पूर्ण करना है| ई-श्रम कार्ड अपडेट एवं सुधार की प्रक्रिया को बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि क्या है ई-श्रम कार्ड कौन-कौन नागरिक ई-श्रम कार्ड की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं| हमारे इस लेख में विस्तारपूर्वक E Shram Card Update/ Correction Online की जानकारी दी गई है|

केंद्र सरकार द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से ई-श्रम  कार्ड योजना के अंतर्गत देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ई-श्रम कार्ड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है यही नहीं इसके अलावा भी लाभार्थी श्रम कार्ड धारकों को और भी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं| ई-श्रम कार्ड धारकों को ई-श्रम कार्ड के माध्यम से बीमा कवर का लाभ भी प्रदान किया जाता है| यानी किसी श्रम कार्ड धारक की किसी घटना में मृत्यु या अपाहिज की स्थिति उत्पन्न होते हैं तो ई-श्रम कार्ड धारक या उसके परिवार को बीमा की राशि का भुगतान किया जाता है|

E Shram Card

ई-श्रम कार्ड में दर्ज संख्या एक ऐसी संख्या है जिसकी वैधता आपका पूर्ण जीवन है यानी यह संख्या आपके पूर्ण जीवन काल तक वैध रहेगी बस आपको केवल एक बार ई-श्रम कार्ड बनाने के उपरांत प्रत्येक साल ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ई-श्रम कार्ड को अपडेट करना होता है| आपको बता दें आपके ई-श्रम कार्ड में दर्ज संख्या तभी तक वैध होगी जब तक आप उसे अपडेट करेंगे यानी 1 वर्ष में ई-श्रम कार्ड में दर्ज जानकारी को एक बार अपडेट करना अनिवार्य है|

देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक वर्ग के लोगों को ई-श्रम के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए भारत सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के लोगों को ई-श्रम प्रदान किया जाता है जिसमें उनका पूर्ण डेटाबेस उपलब्ध होता है जिसके माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जाता है| जिसके लिए केवल आपको अपने ई-श्रम कार्ड को 1 वर्ष में एक बार अपडेट करना होता है जिसके लिए आपसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है| E Shram Card Update/ Correction Online प्रक्रिया को किस प्रकार पूर्ण करना है इसकी जानकारी इस लेख में विस्तारपूर्वक दी गई है|

Read More-Mumbai Goa Vande Bharat Booking

E-Shram Card Update Correction Highlights

लेख का नामई-श्रम कार्ड अपडेट सुधार
किसके द्वारा शुरू किया गयाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
राज्यसंपूर्ण भारत
वर्ष2023
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
लाभसरकारी योजनाओं का लाभ
लाभार्थीदेश के असंगठित श्रमिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटeshram.gov.in

E Shram Card Update/ Correction Online करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की e-Shram नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर क्लिक करें|
  • eshram.gov.in 
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब आपको यहां दिए गए विकल्प Already Registered? Update के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • दिए गए Update विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया चित्र आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब आपको यहां दिए गए स्थान पर अपना UNA Number दर्ज करना है|
  • डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी है|
  • दिया गया कैप्चा कोड दिए गए स्थान पर दर्ज करना है|
  • दर्शाई की पूर्ण प्रक्रिया को करने के उपरांत आपको दिए गए विकल्प जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है|
  • जनरेट ओटीपी पर क्लिक करने के उपरांत आपके पास जो ओटीपी आएगी आपको उस ओटीपी को दिए गए स्थान पर दर्ज करना है और वेरीफाई करना है|
  • इसके उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • इस पेज पर आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे प्रथम Update Profile द्वितीय Download Una Card
  • आप दिए गए विकल्प अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक करके अपनी करेक्शन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं|
  • जैसे ही आप अपडेट प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • इस पेज पर आपको 6 विकल्प देखने को मिलेंगे|
  • आप अपनी समस्या अनुसार विकल्प का चयन करके करेक्शन कर सकते हैं|
  • यहां आप अपना एड्रेस, जन्मतिथि, बैंक अकाउंट की जानकारी को करेक्ट कर सकते हैं या बदल सकते हैं|
  • इस तरह आसानी से E Shram Card Update/ Correction Online की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

CSC से कैसे E Shram Card Update/ Correction करें

  • जो भी नागरिक CSC द्वारा E Shram Card Update/ Correction की प्रक्रिया को पूर्ण करना चाहते हैं उन्हें लेख में दर्शाए की प्रक्रिया का पालन करना है|
  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी CSC सेंटर जाना होगा|
  • ध्यान दें सीएससी सेंटर जाते समय आप मांगे गए उपयुक्त दस्तावेजों को साथ अवश्य ले जाएं|
  • अब आपको ई-श्रम कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर एवं जन्म तिथि की जानकारी सीएससी सेंटर संचालक व्यक्ति को देनी है|
  • जिसके उपरांत सीएससी सेंटर संचालक व्यक्ति आपके नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा आपको  विभाग द्वारा सेंड किया गया ओटीपी सीएससी सेंटर संचालक को देना है|
  • आपके द्वारा ओटीपी दिए जाने पर ही आपकी ई-श्रम कार्ड अपडेट करेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी|
  • ओटीपी देने के उपरांत अब आपको जिस भी अनुभाग में करेक्शन करवानी है आप उसे बता कर करेक्शन करवा सकते हैं|
  • इस तरह आप ई-श्रम कार्ड में जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं उसे इस तरह सीएससी सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं|

Leave a Comment