join

Gavya Vikas Yojana Bihar Online Registration @ dairy bihar.gov.in

gavya vikas yojana|Gavya vikas yojana bihar online registration form|Gavya vikas yojana bihar online Registration Status:किसानों के लिए पशुपालन आय का सबसे अच्छा स्रोत साबित हो रहा है। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा भी इस व्यवसाय को अपनाने के लिए किसानों एवं बेरोजगार नागरिकों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। बिहार सरकार की ओर से भी पशुपालन को लेकर कई योजनाएं चलाई गई है। जिनमें से एक बिहार समग्र गव्य विकास योजना है। समग्र गव्य विकास योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवा, महिलाएं और कृषक को दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है।

बिहार सरकार आए दिन इस वर्ष बहुत सारे स्टार्टअप आइडिया का काम कर रही है और उनको बढ़ावा भी दे रही है हाल ही में बिहार सरकार ने Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar 2023-24 की शुरूआत किया है इस योजना का लाभ गांव के लोगों को मिलेगा जो अपना खुद का पशुपालन दूध डेयरी खोलने चाहते हैं उन लोगों को सरकार द्वारा 75% की सब्सिडी दी जाएगी|

Gavya Vikas Yojana

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसे लेकर बिहार सरकार द्वारा ऑफिशल नोटिस भी जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Samagra Gavya Vikas Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इस समग्र गव्य विकास योजना 2024 का लाभ पाने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए गद्य विकास योजना में आवेदन करना होगा अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े हमने इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी बताई है जैसे कि गव्य विकास योजना क्या है गव्य विकास योजना में आवेदन कैसे करें जैसी संपूर्ण जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं|

Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar

बिहार सरकार द्वारा समग्र गव्य विकास योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कृषको, बेरोजगार युवक व युवतियों को डेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना के माध्यम से 2 से 4 दुधारू मवेशियों का डेयरी स्थापित करने के लिए बिहार सरकार की ओर से 2 लाख रुपए से अधिक का अनुदान प्रदान किया जाता है। योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए सरकार द्वारा 75% सब्सिडी दी जाती है। शेष वर्गों के लिए 50% सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। समग्र गव्य विकास योजना के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। तथा राज्य में आय के साधन विकसित हो सकेगा।

गव्य विकास योजना बिहार

योजना का नामSamagra Gavya Vikas Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा, महिलाएं एवं कृषक
उद्देश्यडेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान करना
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://dairy.ahdbihar.in/

Gavya Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा समग्र गव्य विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों और ग्रामीण क्षेत्र के कृषक को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 2 से 4 दुधारू मवेशियों का डेयरी खोलने के लिए अनुदान राशि प्रदान करना है। ताकि छोटे किसानों को डेयरी उत्पादन में उनकी उत्पादकता और लाभदायकता में सुधार हो सके और राज्य के बेरोजगारों को वित्तीय तकनीकी सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। Samagra Gavya Vikas Yojana के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों का आय का साधन प्राप्त हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक पशु पालन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। और इस योजना का लाभ प्राप्त कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकेंगे।

Read More-Bihar Clean Fuel Yojana Registration

amagra Gavya Vikas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं जानिए

  • बिहार सरकार द्वारा समग्र विकास योजना को शुरू करने का महत्व राज्य के लोगो को डेरी स्थापित करने के लिए बढ़ावा देना है
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को डेरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • जिन नागरिको के पास 2-4 दुधारू पशु होंगे उन्हें डेरी स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 200,000 रुपए से ज़्यादा का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए सरकार द्वारा 75% सब्सिडी दी जाती है।
  • बकाया वर्ग के नागरिको को 50% सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है
  • राज्य के जो इच्छुक नागरिक इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वह ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते है
  • Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar के संचालन से राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी। रोजगार के अवसर के वृद्धि होगी।
  • इस योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों का आय का साधन प्राप्त हो सकेगा।

Samagra Gavya Vikas Yojana के अवयव

क्र.अवयवलागत मूल्य (रुपए में)अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/जनजातिशेष वर्गों के लिए
 2 दुधारू मवेशी1,60,000/1,20,000/80,000/
 4 दुधारू मवेशी3,33,400/2,53,800/1,69,200/

समग्र गव्य विकास योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • उमीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार किसान, युवा, महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के सभी वर्ग के नागरिक पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ऑनलाइन आवेदन की दो मूल प्रति
  • इकाई स्थापित हेतु जमीन रशीद की छाया प्रति
  • बैंक का डिफॉल्टर नहीं होने का शपथ पत्र
  • परियोजना लागत का प्रति संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण
  • प्रमाण पत्र बैंक पासबुक

Read More-Bihar Apna Khata Bhumi Record 

Gavya Vikas Yojana Bihar Online Registration

  • सबसे पहले आपको गव्य विकास निदेशालय, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Samagra Gavya Vikas Yojana
  • होम पेज पर आपको Official Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
समग्र गव्य विकास योजना
  • अब आपको नया पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर नीचे की ओर आवेदन के लिए पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपका नाम, जन्मतिथि जिला, गांव, पंचायत, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ब्लॉक आदि दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप समग्र गव्य विकास योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment