join

Istart Startup Rajasthan 2024: आई स्टार्टअप राजस्थान योजना ऑनलाइन आवेदन

Istart Startup Rajasthan 2024: राजस्थान सरकार द्वारा युवा स्टार्टअप को खुले मंच से आगे लाना और बिज़नस के लिए प्रेरित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा Istart Startup Rajasthan 2024 की शुरुआत की गई है| इस योजना के तहत राजस्थान सरकार युवा स्टार्टक स्टार्टअप को प्रेरित करेगी साथ ही इस योजना द्वारा राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे जिससे लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी और नई स्टार्टअप्स का भी निर्माण होगा| जिससे राजस्थान राज्य का विकास होगा ऐसी महान सोच को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा Istart Startup Rajasthan 2024 योजना को शुरू किया गया है| जिसकी पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में हमारे द्वारा दी गई है|

Istart Startup Rajasthan एक ऐसी स्कीम जो आठवीं से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए विशेष सुविधा प्रदान कर रही है| राजस्थान सरकार स्टार्टअप शुरू करने के लिए राज्य के स्थाई नागरिकों को 100000 से 500000 तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी| यदि आप भी राजस्थान राज्य के स्थाई नागरिक हैं और आपके भी दिमाग में कोई ऐसा स्टार्टअप है तो आप राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Istart Startup Rajasthan योजना के तहत अपने स्टार्टअप्स के लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं जिसका पूर्ण विवरण नीचे दिया गया है|

Rajasthan 2024 Istart Startup

आई स्टार्ट राजस्थान योजना के तहत के युवाओं के साथ साथ राज्य की स्थाई महिलाओं के लिए भी यह योजना समान रूप से कार्य करेगी| इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की स्थाई महिलाएं भी अपने स्टार्टअप या व्यवसाय के लिए राजस्थान सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं राजस्थान सरकार द्वारा महिला उद्यमियों को 10% का आरक्षण योजना के तहत दिया जाता है| यह योजना स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण युवाओं महिला एवं राज्य के स्थाई नागरिकों को अपने स्टार्टअप से लेकर इंडस्ट्री खड़ी करने तक सहायता प्रदान करती है|राजस्थान सरकार द्वारा मिलकर अपने स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए आपको केवल Istart Startup Rajasthan 2024 के तहत आवेदन करना होता है|जिसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं|

Istart Startup Rajasthan 2024 Highlight

योजना का नामIstart Startup Rajasthan
राज्यराजस्थान
वर्ष2024
किसके द्वारा शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यव्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता प्रदान करना
लाभार्थीराजस्थान राज्य के स्थाई नागरिक
स्टार्टअप राशि01 लाख से 05 लाखों रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटistart.rajasthan.gov.in

Istart Startup Rajasthan 2024 के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता

आइडिया का अप्रूवल मिलने के बाद हर महीने दिए जाने वाला निर्वाह भत्ता15000 रुपए महीना( वार्षिक 180000 रुपए)
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए हर महीने दी जाने वाली राशि20000 रुपए महीना ( वार्षिक 240000 रुपए)
महिला उद्यमी के लिए आरक्षित आरक्षण विवरण10% 
युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए हर महीने दी जाने वाली राशि20000 रुपए महीना ( वार्षिक 240000 रुपए)
अन्य राज्य से आए युवाओं को राजस्थान राज्य में अपना स्टार्टअप शुरू करने शुरू करने पर दिए जाने वाला होम कमिंग सपोर्ट पैकेज5 लाख रुपए
बीज वित्तपोषण उत्पाद को बनाने के लिए दी जाने वाली राशि5 लाख रुपए
बनाए गए प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने के लिए दी जाने वाली ऋण राशि1000000 से 2500000
स्कूली छात्रों को व्यवसाय के क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए उन्हें दी जाने वाली राशि का विवरण10000 से 100000 रुपए तक
स्टार्टअप शुरू करने वाले नागरिकों को स्टार्टअप, प्रोडक्ट के पेटेंट में सहायताराज्य सरकार द्वारा
इन स्टार्टअप को दी जाएगी टैक्स में छूटकेवल सिलेक्टेड स्टार्टअप

Istart Rajasthan Startup 2024 के तहत कवर किए जाने वाले क्षेत्र

  1. Education (शिक्षा)
  2. IT (आईटी)
  3. Finance (वित्त)
  4. Food (खाद्य)
  5. Marketing (विपणन)
  6. Agriculture (कृषि)
  7. Health Care (स्वास्थ्य)
  8. Automobile (ऑटोमोबाइल) 
  9. Sports (खेल)
  10. Transport (परिवहन)
  11. Construction (निर्माण)
  12. Chemical (रासायनिक)
  13. Matrimonial (वैवाहिक)
  14. Animation (एनिमेशन)
  15. Aeronautics (एयरोनॉटिक्स)
  16. Telecommunication (दूरसंचार)
  17. Pet and Animal 
  18. Travel and Tourism Startup 
  19. Additional Advertising

Read More-राजस्थान पटवारी के 2998 पदों पर भर्ती होगी, यहां देखें जानकारी

Istart Startup Rajasthan 2024 Key Information

योजना के तहत स्टार्टअप की संख्या1988
शुरू किए गए ग्रामीण स्टार्टअप की संख्या754
योजना के तहत किया गया कुल निवेश237 करोड़
कुल आगंतुक1549261
राजस्थान Istart Startup के तहत प्रदान की गई कुल नौकरियां22067
कुल चुनौतियां34
कुल शिक्षक624
कुल छात्र29529
कुल विद्यालय1816
कुल इवेंट230
आभासी सत्र20
Istart Startup Rajasthan 2023 के तहत कुल सलाहकार10 

Istart Rajasthan Yojana के तहत इन बिजनेस आइडिया को मिलेगा अवार्ड

  1. आई स्टार्ट राजस्थानी योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यवसाय स्टार्टअप को मिलेगा अवार्ड
  2. जो स्टार्टर स्वास्थ्य, पर्यावरण, ग्रामीण विकास, आजीविका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन बिजनेस स्टार्टअप को इनोवेशन एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा|
  3. Istart Rajasthan Yojana के तहत प्रथम स्थान पाने वाले स्टार्टअप को 2 करोड रुपए दिए जाएंगे|
  4. दूसरे स्थान पर आने वाले स्टार्टअप को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे|
  5. तीसरे स्थान पर आने वाले स्टार्टअप को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे|

Read More-Rajasthan Raj Health Portal Registration online

Istart Rajasthan Yojana के लाभ

  • राजस्थान राज्य सरकार द्वारा कंपनियों के साथ सहयोग करके आई स्टार्ट के तहत पंजीकृत लाभार्थी स्टार्टअप को चलाने के लिए इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा|
  • राजस्थान सरकार द्वारा इंटर्नशिप के तहत ₹100000 प्रति स्टार्टअप के अधीन प्रति स्टार्टअप सदस्यों को ₹20000 तक का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा|
  • आई स्टार्ट राजस्थान एक वन स्टॉप शॉप है जो उपयोगकर्ताओं को एक सुविधाजनक स्थान पर सभी विभिन्न संसाधनों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करता है|
  • आई स्टार्ट स्टार्टअप राजस्थान के तहत राजस्थान सरकार राज्य में व्यापार तरीके, नवाचार और निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राज्यों में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है| 
  • विद्यार्थियों का स्टार्टअप आइडिया मंजूर होने पर विद्यार्थियों को 5 परसेंट ग्रेस मार्क और 20 पर्सेंट उपस्थिति में छूट दी जाएगी|
  • कॉलेज स्तर पर उद्यमिता को बढ़ाने के लिए उद्यमिता सेल बनाई जाएगी राजस्थान सरकार द्वारा कॉलेज को इसके लिए 1000000 रुपए की आर्थिक सहायता का भी लाभ प्राप्त होगा|
  • जो विद्यार्थी स्टार्टअप प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उन्हें अपनी अंतिम वर्ष की डिग्री को प्रोजेक्ट क्रेडिट के तौर पर बदलने की सुविधा भी मिलेगी|
  • विद्यार्थियों को उद्यमिता स्तर पर अपना समय का उद्योग स्थापित करने के लिए ग्रेजुएशन के दौरान 1 साल के गैप का ब्रेक लेने की अनुमति भी प्रदान की जाएगी|

Read More-Rajasthan Jan Soochna Portal

Raj I-start योजना के लिए आवश्यक पात्रता 

  • योजना का पात्र केवल वही व्यक्ति होगा जो राजस्थान राज्य का स्थाई नागरिक है|
  • योजना के पात्र आठवीं कक्षा से लेकर कॉलेज स्टूडेंट होंगे|
  • ऐसे नागरिक जिन्होंने कोई इनोवेशन कर लिया है और उसे अब उस इनोवेशन को मार्केट में लाने के लिए फंडिंग की आवश्यकता है|
  • ऐसे नागरिक जिन्हें अपने आइडिया को साकार करने के लिए टेक्नोलॉजी की आवश्यकता है|
  • वे नागरिक जिन्हें अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए मार्केटिंग की आवश्यकता है|
  • कॉलेज यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्र, एवं ऐसे छात्र जिनका रुझान रिसर्च पर है वे योजना के पात्र है| 

Also Read-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

Istart Startup Rajasthan 2024 के लिए प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आई स्टार्टअप राजस्थान योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • Istart Startup Rajasthan 2024 योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर क्लिक करें|
  • istart.rajasthan.gov.in
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • आपको यहां दिए गए विकल्प स्टार्टअप पर क्लिक करना है|
  • अब आपको यहां जाकर Entity रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • यहां आपको अपनी लॉगइन प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • लॉगइन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आपके सामने आवेदन फॉर्म का विकल्प आ जाएगा|
  • आवेदन फॉर्म में आपको मांगी की उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन पत्र को अधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट करें|
  • इस तरह आप Istart Startup Rajasthan Yojana 2023 के तहत अपना आवेदन आसानी से पूर्ण कर सकते हैं|

Istart Startup Rajasthan Yojana 2024 के तहत School startup के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ताओं को सर्वप्रथम दिए गए लिंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • istart.rajasthan.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प स्कूल स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है|
  • स्कूल स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का आवेदन फॉर्म आएगा|
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करें|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए घोषणापत्र को पढ़कर उस पर क्लिक करना है|
  • अब आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है|

Istart Startup Rajasthan Yojana 2024 Track Application Status Process

  • एप्लीकेशन स्टेटस जांचने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • Istart.rajasthan.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प चेक स्टेटस पर क्लिक करना है|
  • चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम एवं एसएसओ आईडी में से किसी एक विकल्प का चयन करना है|
  • किसी एक विकल्प का चयन करने के उपरांत आप को दिए गए सर्च स्टेटस के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • दिए गए सर्च स्टेटस बटन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी|

Leave a Comment