join

मखाना विकास योजना बनाएगी धनवान 75% सब्सिडी देगी बिहार सरकार मखाना खेती पर जल्द आवेदन करें

मखाना विकास योजना के जरिए बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों को मालामाल करने जा रही है बिहार सरकार मखाना की खेती पर किसानों को 75% सब्सिडी देगी| बिहार कृषि विभाग के ट्विटर हैंडल द्वारा मखाने के ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार बिहार मखाने का खजाना है| यानी बिहार का मखना, पोषक तत्वों का खजाना है| राज्य के स्थाई किसानों को बिहार सरकार मखाना की खेती करने पर 75% सब्सिडी देगी| जिसके लिए 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं|

बिहार सरकार के इस बड़े कदम द्वारा जल्द ही बिहार के नाम में और बढ़ोतरी होगी जहां एक और बिहार सरकार मखाना की खेती के लिए किसानों को 75% सब्सिडी का लाभ दे रही है| वहीं दूसरी ओर इससे किसानों के आय में बढ़ोतरी होगी| जिसके लिए किसानों को अधिक से अधिक मखाना की खेती करनी होगी जिससे मखाना उत्पादन में वृद्धि होगी और किसने की आय में भी वृद्धि होगी| बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना का लाभ राज्य के 11 जिलों के किसानों को दिया जाएगा| इन 11 जिलों की सूची नीचे दी गई है| 

Makhana Vikas Yojana

बिहार मखाना विकास स्कीम के तहत मखाना खेती करने वाले किसान को 75% सब्सिडी दी जाएगी| यह सब्सिडी बिहार राज्य के 11 जिलों के किसानों को दी जाएगी जिसका विवरण नीचे विस्तार पूर्वक दिया गया है यही नहीं योजना के तहत सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि सीधे डीबीटी माध्यम से लाभार्थी किसान नागरिक के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी| यदि आप भी किसान हैं और मखाना विकास योजना के तहत मखाना की खेती करके लाखों रुपए कमाना चाहते हैं| तो नीचे दी गई प्रक्रिया अनुसार आवेदन करें|

खाना विकास योजना के तहत न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर ) एवं अधिकतम 10 एकड़ (04 हेक्टेयर ) का लाभ दिया जाएगा| बिहार सरकार द्वारा मखाना उत्पादन में वृद्धि करने के लिए एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए बहुत ही अच्छी स्कीम बनाई गई है जिससे बिहार राज्य में अधिक मखाना की खेती भी होगी और मखाना की खेती से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी जिसका लाभ देने के लिए बिहार सरकार किसानों को मखाना खेती करने के लिए 75% सब्सिडी का लाभ दे रही है| इस 75% सब्सिडी  का पूर्ण विवरण इस लेख में नीचे विस्तार पूर्वक दिया गया है| जिसे पढ़करआप इस योजना का लाभ ले सकते हैं| 

Highlights of Bihar Makhana Kheti Subsidy Yojana

योजना का नामMakhana Vikas Yojana
किसके द्वारा शुरू किया गयाबिहार सरकार
राज्यबिहार
वर्ष2023
उद्देश्यमखाना के उत्पादन में वृद्धि किसने की आय में वृद्धि करना
लाभ75% सब्सिडी
लाभार्थीकिसान नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

बिहार मखाना विकास योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल किसने की आय में वृद्धि करना है और मखाना की पैदावार में वृद्धि करना है| जिसके लिए बिहार सरकार किसानों को मखाना खेती की लागत की 75% राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगी जिससे किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वह आसानी से मकान की खेती कर सकेंगे और अपनी आय में दोगुना वृद्धि कर सकेंगे| यही नहीं बिहार सरकार मखाना की खेती के अलावा मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर भी सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है जिसकी भी जानकारी आपको इस लेख में विस्तारपूर्वक नीचे दी गई है|

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24

बिहार मखाना विकास योजना के तहत शामिल किए गए 11 जिलों के क्षेत्र के नाम

  1. मधेपुरा
  2. दरभंगा
  3. मधुबनी
  4. अररिया
  5. किशनगंज
  6. सहरसा 
  7. कटिहार
  8. सुपौल
  9. पूर्णिया
  10. खगड़िया 
  11. मधेपुरा

Gavya Vikas Yojana Bihar Online Registration

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी राशि का पूर्ण विवरण

बिहार सरकार अपने राज्य के 11 जिलों के किसानों को 75% सब्सिडी राशि का लाभ चार प्रकार से देगी जिसका पूर्ण विवरण नीचे स्टेप बाय स्टेप विस्तार पूर्वक दिया गया है|

मखाना उन्नत प्रजाति

  • मखाना उन्नत प्रजाति– मखाने की उन्नत प्रजातियों में स्वर्ण वैदेही प्रभेद और सबोर मखाना को उन्नत प्रजाति का माना जाता है|
  • मखाने की इस उन्नत प्रजाति की खेती करने पर बिहार सरकार द्वारा किसानों को प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 97000 रुपए निर्धारित की गई है|
  • इन 97000 इन रुपयो के 75% के रूप में किसानों को 72750 रुपए की राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी|
  • 24250 रुपए की राशि किसान द्वारा दी जाएगी| 

मखाना भंडार गृह (5 MT)

  • मखाना भंडार गृह (5 MT)-मखाना विकास योजना के अंतर्गत बिहार सरकार किसानों को मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर भी सब्सिडी का लाभ देगी जिसका विवरण इस प्रकार है|
  • बिहार सरकार द्वारा मखाना स्टोरेज हाउस की लागत 10 लख रुपए तय की गई है जिसपर 75% राशि बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी|
  • मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया जिले के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

खेत प्रणाली

  • खेत प्रणाली– मखाना का नया क्षेत्र विस्तार- मखाना का नया क्षेत्र विस्तार खेत प्रणाली संबंधित विस्तार के लिए कुल लागत का 97000 रुपए निर्धारित किया गया है जिस पर तय की गई रकम के हिसाब से किसानों को 75% राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी|
  • इस योजना का लाभ मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा जिले के किसानों को शामिल किया गया है|

बीज वितरण प्रोग्राम-

  • बीज वितरण प्रोग्राम- मखाना विकास योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए योजना के तहत मखाने के बीज का वितरण प्रोग्राम शुरू किया जाएगा| 
  • बीज वितरण कार्यक्रम के तहत किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी राशि का विवरण इस प्रकार है|
  • किसानों को बीज वितरण प्रोग्राम के लिए 5400 प्रति हेक्टेयर बीज कीमत पर 75% सब्सिडी के रूप में मिलेगा|
  • बीज वितरण प्रोग्राम के तहत कटिहार, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, अररिया , पूर्णिया, मधुबनी, मधेपुरा के किसानों को शामिल किया जाएगा| 

Read More-Bihar Clean Fuel Yojana Registration

बिहार मखाना विकास योजना की पात्रता

  • मखाना विकास योजना के पात्र केवल बिहार राज्य के स्थाई किसान नागरिक होंगे|
  • इस योजना का पत्रा केवल उन्हीं किसानों को माना जाएगा जो मखाना खेती या मखाना स्टोरेज हाउस की शुरुआत करेंगे|
  • मखाना विकास योजना का लाभ केवल और केवल बिहार राज्य के 11 जिलों के किसानों को ही दिया जाएगा|
  • केवल उसी किसान को योजना का पात्र माना जाएगा जिसका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा| 

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्ताबेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि खतोनी 
  • किसान कार्ड
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मखाना विकास योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • मखाना विकास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक को ओपन करें|
  • अधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा
  • जो भी कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
Bihar Makhana Yojana ke liye kaise aavedan karen
  • आपको यहां दिए गए विकल्प Scheme पर क्लिक करना है| 
  • जैसे ही आप Scheme विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की सूची आ जाएगी|
Bihar Makhana Scheme Online Apply Process
  • अब आपको इस सूची में मखाना विकास योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • मखाना विकास योजना आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया फार्म आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
Bihar 75% Subsidy Makhana Scheme
  • आपके यहां दिए गए मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन फार्म से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ जाएगी|
  • आपको दर्शाई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है और दिए गए सहमत हूं विकल्प पर क्लिक करके Agree and Continue
  • के विकल्प पर क्लिक करके अपनी आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है|
  • जैसे ही आप सहमत विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
75% मखाना योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन
  • अब आपके यहां दिए गए स्थान परअपना किसान पंजीकरण संख्या नंबर दर्ज करना है और दिए गए विवरण प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब आपको आवेदन फार्म में पूछे की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर भरनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत मांगे के उपयुक्त दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अब आपको अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण रूप देना है जिसके लिए आपको दिए गए Submit बटन पर क्लिक करे|
  • इस तरह आप आसानी से मखाना विकास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है और 75% सब्सिडी का लाभ ले सकते है|

Leave a Comment