join

MP E Uparjan 2023 24:Slot Booking Rabi, kharif

MP E Uparjan Slot Booking;mp euparjan.nic.in 2023-24:मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन 6 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इस वर्ष प्रक्रिया में किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। अब किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को नि:शुल्क एवं सशुल्क विकल्प के माध्यम से पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नि:शुल्क पंजीयन स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर या एमपी किसान एप पर, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर तथा पूर्व वर्षों की भांति सहकारी/विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर जाकर किया जा सकता है।

बता दें की गेहूं विक्रय के लिए ग्राम पंचायतों के सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह, एफपीओ, एफपीसी केन्द्रों पर निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा सायबर कैफे पर 50 रूपए शुल्क जमा कराकर पंजीयन करवा सकते है।

MP E Uparjan 2023 24

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए एमपी गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा राज्य के 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया को चालू किया गया है। राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार e Uparjan सुविधा के माध्यम से अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। इसके लिए किसानों को 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद रबी फसल की खरीद 25 मार्च के बाद से आरंभ हो जाएगी और 25 मई 2023 तक रबी फसल की खरीद की जाएगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को फसल बेचने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

राज्य के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु MP Gehu Panjiyan प्रक्रिया को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस कार्य के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, इसके साथ ही राज्य के 3480 केंद्रों पर सरकार द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को चालू किया गया है। राज्य के सभी किसान नागरिको के द्वारा अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर अपनी इच्छा अनुसार बेचा जा सकता है

MP E Uparjan Slot Booking का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी पोर्टल उपार्जन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। ताकि किसान इस पोर्टल पर आवेदन कर अपनी फसल को समय पर उचित दामों पर बेच सके। अब मध्य प्रदेश के सभी किसान घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से अपनी फसल को आसानी से बेच सकेगी। जिसके लिए उन्हें मंडी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। और इससे किसान की आय में भी वृद्धि होगी। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

MP Ladli Behna Yojana 2023

MP E Uparjan Benefits 

  • मध्य प्रदेश के जो नागरिक एमपी ई उपार्जन पोर्टल के द्वारा से घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी किसान भाई प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के किसान भाई मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • MP E Uparjan Portal के द्वारा से किसानों को पंजीकरण करने में कोई समस्या नहीं होगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल के आरंभ होने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की भी बचत होगी।
  • किसानों को इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए वह 3 तारीख भी बतानी होगी। जिनमें अनाज लेकर वह खरीदी केंद्र पर आयेगा।

Also Read – Chatravriti Scholarship Yojana 2023

MP E Uparjan 2023 के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

एमपी ई उपार्जन 2023 के पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है-

  1. आवेदक की समग्र आईडी
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक अकाउंट पासबुक
  5. ऋणपुस्तिका
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

MP E Uparjan 2023 24 Slot Booking

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan  
  • आपको इस पेज पर आवश्यक सूचना ध्यानपूर्वक पढ़ कर किओस्क पंजीयन निर्धारण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan  
  • अब आपको शाम में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको  Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप को सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी गेहूं पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP E Uparjan किसान रबी 2023 की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रबी 2023-24 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एमपी ई उपार्जन पोर्टल
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसान पंजीयन/आवेदन सर्च गेहूं किसान पंजीयन/आवेदन सर्च मूंगा/उड़द के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
एमपी ई उपार्जन पोर्टल
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको किसान सर्च करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने रबी 2023-24 से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से किसान रबी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी किसान पंजीयन कैसे देखें?

सबसे पहले http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx लिंक पर क्लिक करे। फसल और उपार्जन वर्ष का चयन करें। अब आपके सामने farmer registration Portal का पेज खुलेगा। इस पेज पर ” किसान पंजीयन/आवेदन सर्च ” का विकल्प दिखाई देगा।

मैं एमपी में गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कैसे करूं?

एमपी ई उपार्जन पोर्टल जिला, किसान कोड या मोबाइल नंबर या समग्र आईडी का चयन करके किसानों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। अब वे सभी किसान जो सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीफ या रबी किसी भी मौसम की अपनी कृषि उपज बेचना चाहते हैं।

मध्यप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल का उपयोग कौन कर सकते है?

मध्यप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल का उपयोग सभी किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपने अनाज को बेचना चाहते है वे कर सकते है।

Leave a Comment