join

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

mukhyamantri mahila samman yojana|mahila samman yojana:दिल्ली सरकार (Delhi government) ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस दौरान दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी (Atishi) ने अपना पहला बजट (Delhi Budget 2024) पेश करते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) की घोषणा की है|

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana आज अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली बजट 2024 (Delhi Budget 2024) पेश किया है। इस बजट में सरकार ने अपनी उपलब्धियों के साथ कई बड़े एलान किए हैं। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। चलिए इस आर्टिकल में इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज पहली बार दिल्ली का बजट (Delhi Budget 2024) पेश किया है। इस बजट में आतिशी ने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों के साथ कई बड़े एलान किए हैं।इस योजना में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। चलिए, आज हम आपको इस स्कीम के बारे में बताते हैं।

आतिशी ने बजट पेश करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए यह योजना शुरू की है। इस स्कीम में 18 साल से ज्यादा की उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये की राशि दी जाएगी।हालांकि, अभी तक दिल्ली सरकार ने योजना लागू होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा इस स्कीम की नियम व शर्तों के बारे में भी अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना?

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल की उम्र से अधिक हर महिला को 1000 रुपये की सहायता देने जा रही है.यानी अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है. इसके साथ ही दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट भाषण के दौरान कहा कि दिल्ली में केवल उन्हीं महिलाओं को  प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता मिलेगी  जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं|

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

बता दें कि हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि पाने के लिए महिला को दिल्ली का वाटर होना अनिवार्य है. केवल उन्हीं महिला को इसका लाभ मिलेगा जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होगा. इसके अलावा अगर कोई महिला इनकम टैक्स देती होंगी या पहले से ही दिल्ली सरकार से किसी योजना के तहत किसी पेंशन योजना की लाभार्थी होंगी या सरकारी कर्मचारी होंगी तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी|

Delhi mukhyamantri mahila samman yojana की पात्रता

  • बजट भाषण में दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशा ने साफ कहा है कि इस स्कीम का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • इसके लिए महिला के पास दिल्ली का वोटर कार्ड (Voter ID Card) होना जरूरी है।
  • इसका मतलब है कि अगर किसी महिला के पास उत्तर-प्रदेश, बिहार या कोई अन्य राज्य का वोटर आई-डी कार्ड है तो उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
  • mahila samman yojana का लाभ 18 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
  • अगर कोई महिला पेंशन स्कीम का लाभ उठाती है या फिर सरकारी कर्मचारी और टैक्सपेयर है तो उन्हें स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024

  • आवेदन फॉर्म के साथ महिला को आधार कार्ड (Aadhaar Card),
  • वोटर आईडी कार्ड,
  • बैंक अकाउंट (Bank Account)
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा योजना 2024: रजिस्ट्रेशन

kejriwal 1000 rupees scheme online apply

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने यह भी घोषणा की है कि दिल्ली में कोई भी महिला जो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करती है, वह अगले वित्तीय वर्ष से लाभ के लिए आवेदन कर सकेगी. उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए लाभार्थी वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार, पैन और बैंक खाते का डिटेल्स देना करना होगा.

Leave a Comment