join

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट: Live Update UP Nagar Nikay Chunav Result

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 के नतीजों के लिए मतदाता सूची को तैयार किया जा रहा है| 13 मई शनिवार को नगर निकाय चुनाव रिजल्ट के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे| उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट की लाइव अपडेट आप हमारी वेबसाइट  और sec.up.nic.in/site/ पर देख सकते हैं| यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट की काउंटिंग शुरू होने के बाद कल दोपहर तक चुनाव रिजल्ट की 80 से 90% जानकारी प्राप्त हो जाएगी और कल शाम तक यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 की पूर्ण जानकारी सामने आ जाएगी|

इस बार उत्तर प्रदेश में यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए 760 सीटों पर मतदान हुआ है जिसमें से 199 नगरपालिका है और 17 नगर निगम वहीं 544 नगर पंचायतों की सीटें हैं| उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 13 मई को जारी किए जाएंगे जिसके लिए मतगणना स्थलों पर चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| वहीं दूसरी ओर आम जनता में हर कोई यह जानना चाहता है कि पहले किसका रिजल्ट सामने आएगा| आपको बता दें मतगणना शुरू होने के बाद केवल 4 से 6 घंटों के भीतर परिणाम आना शुरू हो जाएंगे|

Live Update UP Nagar Nikay Chunav Result

यूपी नगर निकाय चुनाव को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए 4 और 6 मई को दो चरणों में वोट डाले गए थे| उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में 9 मंडलों के 36 जिलों में 52% प्रतिशत मतदान हुआ जिसकी जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार जी ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू किए गए और शाम 6:00 बजे तक मतदान पूर्ण किए गए| सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 52% मतदान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया| 

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 53 फ़ीसदी मतदान 38 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के तहत वीरवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया| वीरवार को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के 38 जनपदों में कुल 53 प्रतिशत मतदान किया गया जिसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार जी द्वारा दी गई| यूपी नगर निकाय चुनाव के प्रथम और दूसरे चरण में कराए गए चुनावों को सफलतापूर्वक 4 और 11 मई को पूर्ण किया गया है जिसके रिजल्ट 13 मई को दोपहर और शाम के बीच जारी कर दिए जाएंगे|

Read More-पीएम कुसुम योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

दोस्तों यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 की लाइव अपडेट आपको किस प्रकार देखनी है और किन-किन स्थलों का रिजल्ट पहले आएगा इसकी जानकारी हमने आपको प्रथम और द्वितीय चरण के हिसाब से दी है|

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट 2023 के तहत प्रथम चरण में जारी किए जाने वाले रिजल्ट

  • झांसी मंडल- ललितपुर, झांसी, जालौन
  • लखनऊ मंडल- रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ
  • सराहनपुर मंडल- सराहन पुर, शामली, मुजफ्फरनगर
  • आगरा मंडल- मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी
  • मुरादाबाद मंडल-  मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर
  • प्रयागराज मंडल- प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी
  • वाराणसी मंडल- वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर
  • देवीपाटन मंडल- श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच
  • गोरखपुर मंडल- गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया 

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट 2023 के तहत दूसरे चरण में जारी किए जाने वाले रिजल्ट

  • आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
  • चित्रकूट मंडल- महोबा, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर
  • मेरठ मंडल- गौतम बुध नगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद
  • मिर्जापुर मंडल- मिर्जापुर, विद्रोही, सोनभद्र
  • बस्ती मंडल- सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर
  • कानपुर मंडल- कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद
  • बरेली मंडल- पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली
  • अयोध्या मंडल- अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी
  • अलीगढ़ मंडल- अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज,
  • बताए गए इन सभी स्थानों का उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 13 मई यानि कल घोषित किया जाएगा|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

कुछ वार्डों में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट में हो सकती है देरी

कानपुर नगर की पंचायत बिजनौर के वार्ड संख्या 16 के मतदान संख्या 16, 22 एवं 25 पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मतदान पेटियों में पानी डालने की शिकायत सामने आई है| जिसकी जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन मतदान स्थलों पर पुनः मतदान करवाने का निर्णय किया जाएगा| शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा छानबीन की जा रही है साथ ही जिन जिन स्थलों का शरारती तत्वों में घपले किए हैं उनमें पुनः मतदान करवाने का निर्णय लिया जाएगा| 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट सामने आए फर्जी मतदाता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से मिली सूचनाओं के तहत प्रशासन द्वारा 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया गया| फर्जी वोट हासिल करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने अपने फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे| जिसकी जानकारी जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा दी गई और चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा फर्जी मतदाताओं को हिरासत में लिया गया है| इन फर्जी मतदाताओं पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी और वही मऊ में 6 फर्जी मतदाताओं को हिरासत में लिया गया है|

इन जगहों पर होगी यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट सामने आने में देरी

उत्तर प्रदेश में वैलेट पेपर से चुनावी प्रक्रिया को 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में पूर्ण किया गया है| वहीं नगर  निगम में ईवीएम मशीनों द्वारा मतदान किया गया है| सर्वप्रथम ईवीएम मशीनों के मतदान की गणना की जाएगी उसके उपरांत नगर पालिका और नगर पंचायतों के मतदान की गणना की जाएगी| मतगणना करने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है साथ ही किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता यह प्रवक्ता को मतगणना केंद्र के नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई है| जो यह तय करेगा कि मतगणना केंद्र पर मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की घपले बाजी ना हो|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

सपा ने यूपी नगर निकाय चुनाव पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा कई स्थानों पर मतदान के समय धांधली के आरोप लगाए गए हैं जिसकी जानकारी में सपा द्वारा कई ट्वीट कन्नौज के गुरसहायगंज मतदान केंद्र पर सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाए गए हैं उनके अनुसार भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के समय फर्जी मतदान कर रहे हैं| समाजवादी पार्टी द्वारा कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और उनके समर्थकों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है साथ ही मतदाताओं को भी मतदान के समय भ्रमित करने का प्रयास किया गया है| समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा पर ऐसे आरोपों की तीखी कटार चलाई गई है|

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

  • उत्तर प्रदेश नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका नगर परिषद का रिजल्ट देखने के लिए आप इस वेबसाइट पर क्लिक करें|
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर क्लिक करेंगे|
  • आपको यूपी निकाय नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा|
  • उस लिंक पर क्लिक करिए|
  • वहां पर आपको उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की विजेता सूची दिखाई देगी|
  •  विजेता सूची वार्ड वार होगी|
  • उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट की सूची आप ऑनलाइन प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं|

Leave a Comment