join

New Online UP Ration Card List 2024| ऐसे चेक करें अपनी ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड लिस्ट

New Online UP Ration Card List:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसे यूपी राशन कार्ड लिस्ट का नाम दिया गया है| इस पोर्टल पर राज्य के स्थाई निवासी अपने राशन कार्ड संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं|

ऑनलाइन यूपी न्यू राशन कार्ड लिस्ट द्वारा आप आसानी से घर बैठे अपनी राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं| समय-समय पर यूपी राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट किया जाता है| यदि आपका भी पुरानी यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है तो इस प्रकार आप अपना न्यू राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें|

सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए गए हैं APL, BPL, AAY इसमें आपका जो भी राशन कार्ड है उसकी न्यू राशन कार्ड लिस्ट आप आसानी से देख सकते हैं| आपको अपनी न्यू राशन कार्ड लिस्ट किस प्रकार देखनी है इसकी जानकारी के लिए हमारे Post को ध्यानपूर्वक पढ़ें|

UP Ration Card List 2024

इस लिस्ट को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया जाता है। एवं इस सूची में प्रतिवर्ष बहुत से लोगों के नाम अपडेट कर सूची जारी की जाती है। वर्तमान वर्ष के लिए भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। राज्य के बाद सभी नागरिक जो अपना नाम UP Ration Card List में खोजना चाहते हैं वह इंटरनेट के माध्यम से आसानी से खोज सकते हैं। जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा वह राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं चावल चीनी केरोसिन आदि रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा New UP Ration Card List जारी कर दी गई है राज्य के सभी परिवारों को एपीएल बीपीएल सूची में वर्गीकृत किया गया है और इन परिवारों को आर्थिक स्थिति के हिसाब से APL, BPL और AAY श्रेणियों में बांटा गया है। अगर आप ने भी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था तो अब आप इस सूची में अपना नाम जांच सकते हैं तथा जिलेवार ब्लॉक्स और पंचायत के हिसाब से UP Ration Card List डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट किया जाता है ताकि प्रदेश के समस्त वासी जो भी राशन कार्ड के जरिए राशन प्राप्त कर रहे हैं वह अपना राशन कार्ड लिस्ट में नाम आसानी से चेक कर सके और उन्हें अपना राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालयों या सीएससी सेंटर जाना नहीं पड़े और वह घर बैठे आसानी से ही अपना राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कर सके|

Read More-UP Free Laptop Distribution Scheme 2023 Registration Process

UP Ration Card List 2024 APL, BPL, APY

  • आपका राशन कार्ड चाहे APL, BPL, APY जो भी हो आप सभी प्रकार की राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं|
  • राशन कार्ड लिस्ट चेक करने से पहले जाने APL, BPL, APY राशन कार्ड के लाभ
  • APL Ration Card धारकों को सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 किलो अनाज व अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है एपीएल राशन कार्ड मध्यम वर्गीय परिवार को दिए जाते हैं|
  • BPL Ration Card धारकों को सरकार द्वारा प्रत्येक माह 25 किलो तक अनाज बहुत कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है यह राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं
  • AAY Ration Card (अंतोदय कार्ड) धारकों को सरकार की ओर से 35 किलो तक अनाज बहुत कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है| यह कार्ड केवल बहुत गरीब लोगों को प्रदान करवाया जाता है|

Read More-योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

यूपी न्यू राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

  • आप अपनी राशन कार्ड लिस्ट आसानी से fcs.up.gov.in पोर्टल पर देख सकते हैं|
  • राशन कार्ड हमारा एक प्रमुख दस्तावेज है यह हमारा Address Proof भी होता है|
  • परिवार रजिस्टर नकल बनवाने से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तक राशन कार्ड का प्रयोग होता है| 
  • राशन कार्डों को ऑनलाइन करने के बाद अब कोई भी व्यक्ति किसी भी दूसरे राज्य में अपना राशन ले सकता है| 
  • उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर आप अपनी राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं|

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2024 कैसे चेक करें|

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का इंटरफेस आएगा|
  • अब आपको राशन कार्ड पात्रता सूची पर क्लिक करना है आप सीधे इस लिंक को ओपन करें|
  •  दिया गया लिंक ओपन करने के बाद आपके सामने अब कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है|
  • उदाहरण के लिए मैं आगरा पर क्लिक करता हूं|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने अब कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • उदाहरण के लिए मैं फिर आगरा पर क्लिक करता हूं|
  • अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको अपने राशन कार्ड विक्रेता का नाम ढूंढ कर उसके नाम पर क्लिक करना है|
  • दुकानदार के नाम पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा| 
  • जैसे ही आपके सामने इस प्रकार का चित्र आएगा आपको नीचे आपका राशन कार्ड संख्या आपका नाम आदि का विवरण दिया होगा|
  • जैसे ही आप अपने डिजिटल राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी राशन कार्ड लिस्ट आ जाएगी|

केवल 2 स्टेप में अपनी 2024 की न्यू राशन कार्ड लिस्ट चेक करें 

  • कम समय में अपनी राशन कार्ड पात्रता सूची देखने के लिए दिए गए अधिकारिक लिंक ओपन करें|
  • Official Website Link
  • अधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अपनी राशन कार्ड पात्रता सूची राशन कार्ड संख्या से देखने के लिए  दिए गए स्थान पर क्लिक करें|
  • अब जैसे ही आप अपनी राशन कार्ड संख्या डालेंगे उसके उपरांत आप अपनी राशन कार्ड संबंधित जानकारी देख पाएंगे|
  • अपनी राशन कार्ड पात्रता सूची अन्य विवरण से देखने के लिए दिए गए राशन कार्ड अन्य विवरण पर क्लिक करें|
  • अब आपको यहां अपना जिला क्षेत्र विकास खंड राशन कार्ड के प्रकार का चयन करना है मुखिया का नाम दर्ज करना है और दिए गए खोजें बटन पर क्लिक करना है|
  •  जैसे ही आप मांगी गई उपयुक्त जानकारी भरेंगे उसके उपरांत आप अपनी राशन कार्ड पात्रता सूची आसानी से देख पाएंगे| 

यूपी राशन कार्ड लिस्ट महत्वपूर्ण लिंक 2024

अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|

राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी के लिए इस लिंक को ओपन करें|

राशन कार्ड की पात्रता सूची जानने के लिए इस लिंक को ओपन करें|

राशन कार्ड की पात्रता सूची लिंक

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने हेतु लिंक

Official हेल्पलाइन नंबर जानने हेतु लिंक

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें?

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाना है। वेबसाइट खुल जाने के बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की वेबसाइट क्या है?

आप अपने राशन कार्ड आवेदन को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। आप संबंधित प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। एफसीएस (FCS), यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://fcs.up.gov.in पर जाएँ।

मैं उत्तर प्रदेश में अपनी बीपीएल सूची कैसे देख सकता हूं?

एफसीएस, यूपी की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://fcs.up.gov.in पर जाएं ।

Leave a Comment