
Hoslo Ki Udaan Scheme 2026:हौसलों की उड़ान 2026-27′ टैलेंट हंट स्कीम, 25 हजार युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
दिल्ली सरकार ने बुधवार टैलेंट हंट स्कीम ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजनिवास रोड स्थित अपने आवास जनसेवा सदन में इसकी घोषणा करते हुए इस पहल को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच बताया।मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह लोगो दिल्ली के युवाओं के सपनों, रचनात्मकता और उड़ान भरते आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘हौसलों की उड़ान’ योजना की शुरुआत की. इस टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य राजधानी दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें सही मंच देना है.मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यह योजना 16 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगी, जहां वे विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है, जिस पर पात्र प्रतिभागी बिना किसी शुल्क के अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे|
Hoslo Ki Udaan Scheme 2026
इस अनूठी पहल को कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा लागू किया जाएगा, जो दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी. रेखा गुप्ता ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदनों की स्क्रीनिंग से होगी. इसके बाद क्रमशः क्लस्टर-स्तर, जोनल-स्तर और अंत में राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. बयान के मुताबिक, इस पहल में 25,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है
सात विधाओं में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में कुल सात प्रमुख विधाओं में मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इनमें गायन की श्रेणी में शास्त्रीय, लोक संगीत एवं गैर-शास्त्रीय संगीत, नृत्य श्रेणी में शास्त्रीय, लोक नृत्य तथा आधुनिक/गैर-शास्त्रीय नृत्य के अलावा फाइन आर्ट एवं डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला एवं पाटरी, संगीत रचना, वाद्य संगीत और अभिनय एवं रंगमंच जैसी विधाएं शामिल हैं।
चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
चार चरणों में होने वाली चयन प्रक्रिया के पहले चरण में आनलाइन पंजीकरण और सातों श्रेणियों में प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं शार्टलिस्टिंग की जाएगी। दूसरे चरण में 35 क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। तीसरे चरण में चयनित प्रतिभागियों के लिए चार जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
जहां इस चरण में विभिन्न श्रेणियों से कुल 2,450 प्रतिभागियों का चयन होगा। अंतिम चरण में 28 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का चयन करने के लिए अगस्त में राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। जिसमें सातों श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतिभागियों के मूल्यांकन में 25 प्रतिशत वेटेज आम जनता की आनलाइन वोटिंग का होगा, जबकि 75 प्रतिशत वेटेज विशेषज्ञ ज्यूरी के मूल्यांकन पर आधारित रहेगा। ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध बालीवुड कलाकारों और हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले को 2.5 लाख रुपये, दूसरा स्थान वाले को दो लाख रुपये, तीसरा स्थान वाले को 1.5 लाख रुपये और चौथा स्थान हासिल करने वाले को एक लाख रुपये की राशि मिलेगी।
निःशुल्क पंजीकरण कर सकेंगे
यह योजना दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लागू की जाएगी। योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 25000 से अधिक युवाओं को विभिन्न चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 16 से 35 वर्ष के युवा इस योजना के अंतर्गत बुधवार से www.delhitalenthunt.com के समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकेंगे।
