Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026:ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 जून

varishth nagrik tirth yatra yojana:देवस्थान विभाग के अनुसार इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यात्रा ट्रेन और हवाई जहाज दोनों माध्यमों से करवाई जाएगी। उदयपुर में देवस्थान आयुक्त एल.एन. मंत्री ने बताया कि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक स्वयं मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अथवा ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत इस बार 56 हजार बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून तय की गई है।

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026

राजस्थान देवस्थान विभाग 5 जून से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा शुरू करेगा, 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त रेल और हवाई तीर्थ यात्रा, ऑनलाइन आवेदन 26 मई से 15 दिन तक. प्राप्त आवेदनों के आधार पर जिला स्तर पर कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली जाएगी. लॉटरी के जरिए रेल यात्रा के लिए 50 हजार और हवाई यात्रा के लिए 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया जाएगा|

राजस्थान में एक बार फिर देवस्थान विभाग की ओर से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा शुरू होने जा रही है. इस साल यात्रा की शुरुआत 5 जून से होगी, जब जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी|इस बार प्रदेश के करीब 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ सहित कई प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगीजयपुर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी|

सरकार के अनुसार इस योजना के तहत करीब 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से लगभग 50 हजार बुजुर्गों को AC ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों पर भेजा जाएगा|वहीं करीब 6 हजार बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी, जिसमें नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसे प्रमुख स्थल भी शामिल हैं|

जरूरी दस्तावेज और खास नियम

  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन के लिए जनआधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, राजस्थान मूल निवासी प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे
  • यात्रा के दौरान आवेदक अपने साथ जीवनसाथी या सहायक में से किसी एक को ले जा सकेगा|
  • इसकी जानकारी आवेदन करते समय ही देनी होगी|
  • यदि जीवनसाथी की उम्र 60 वर्ष से कम है, तब भी वह साथ यात्रा कर सकेगा|
  • वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के अकेले यात्री सहायक ले जा सकेंगे, लेकिन सहायक की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होना जरूरी होगा|

Read More- PM Vishwakarma Yojana Online Apply

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 कैसे होगा आवेदन

देवस्थान विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी और 15 दिनों तक चलेगी|

आवेदन केवल देवस्थान विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकेंगे|

आवेदन करते समय वरिष्ठ नागरिकों को अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में भरने होंगे|

साथ ही आवेदन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा|

आवेदन के दौरान दो व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके. स्वास्थ्य संबंधी नियमों के तहत आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है. आवेदक टीबी, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी, मानसिक रोग या किसी अन्य संक्रामक बीमारी से पीड़ित नहीं होना चाहिए. इसके लिए चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी होगा. चयन होने के बाद यात्रा से 15 दिन पहले नया मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *