join

द केरला स्टोरी 32000 लड़कियों की गायब होने की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म कितनी सच

26 अप्रैल को रिलीज हुआ द केरला स्टोरी मूवी का ट्रेलर मात्र 1 सप्ताह के अंदर ही 17 Million Views क्रॉस कर चुका है| ऐसा क्या है इस मूवी में जो दिन प्रतिदिन सुर्खियां बटोर रही है| केरला स्टोरी मूवी को सच्ची घटना पर आधारित एक मूवी बताया जा रहा है जो 32000 हिंदू लड़कियों के लापता होने और फिर मजबूरन धर्म परिवर्तन कराने और फिर ISIS में भर्ती कराने की कहानी है|

द केरला स्टोरी मूवी 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है इस मूवी के निर्देशक सुदीप्तो सेन है| ट्रेलर में दिखाई गई स्टोरी के अनुसार यह उन लड़कियों की कहानी है जिन्हें बड़े ही शातिर तरीके से लव जिहाद के चुंगल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया| ट्रेलर में दिखाई गई स्टोरी के अनुसार ऐसा एक लड़की के साथ नहीं बल्कि 32000 लड़कियों के साथ हुआ है|

द केरला स्टोरी कितनी सच कितनी झूठ

द केरला स्टोरी के ट्रेलर में यह दावा किया गया है कि केरला में 32000 से ज्यादा लड़कियां गुमशुदा हुई और हजारों की संख्या में गुमशुदा लड़कियों के धर्म परिवर्तन के बाद जबरन ISIS में ज्वाइन करवाई गई| इस मूवी में और मूवी के ट्रेलर में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि किस प्रकार लड़कियों को प्यार के चंगुल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है और उन्हें ISIS बनाया जा रहा है| ट्रेलर में मूवी को लेकर किए गए दावे कितने सच है या कितने झूठ यह हम 5 मई को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख पाएंगे| 

क्या है द केरला स्टोरी मूवी ट्रेलर की पूरी कहानी

मूवी के ट्रेलर की शुरुआत केरला की एक हिंदू लड़की शालिनी उन्नीकृष्णन से शुरू होती है| जिसमें शालिनी अपने आतंकी संगठन ISIS से जुड़ने की पूरी कहानी सुना रही होती है| जिसमें बताया जा रहा होता है कि किस प्रकार हिंदू लड़कियों का उनके धर्म के प्रति ब्रेनवाश किया जाता है और उन्हें लव जिहाद के नाम पर फसाकर उन्हें शादी की जाती है| शादी करने के लिए लड़कियों को प्रेग्नेंट करो और जल्द से जल्द अगले मिशन के लिए भेजो वहीं दूसरी ओर दिखाया गया है लड़कियों का बड़ी ही खूबसूरती से ब्रेनवाश करके उन्हें उनके मां-बाप से दूर करके किस प्रकार भारत से दूर ले जाकर आतंकी संगठन ISIS (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) को बेचा जाता है| केरला स्टोरी मूवी के निर्देशक सुदीप्तो के अनुसार यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है| इस मूवी को 5 मई को रिलीज किया जाएगा| द केरला स्टोरी मूवी की ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है|

The Kerala Story Movie Highlights

फिल्म का पूरा नामद केरला स्टोरी मूवी
ट्रेलर कब रिलीज हुआ26 अप्रैल 2023
1 सप्ताह के अंदर आए टेलर्स पर व्यू17 Million Views
द केरला स्टोरी मूवी कब रिलीज होगी5 मई 2023
द केरला स्टोरी मूवी का निर्देशक कौन हैसुदीप्तो सेन
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का नामअदा शर्मा
The Kerala Story Movie Budget + P&Aलगभग 30 करोड

द केरला स्टोरी मूवी पर विवाद क्यों 

केरला स्टोरी मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद देश में एक नया विवाद शुरू हो गया है जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिस प्रकार द कश्मीर फाइल्स मूवी के समय विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था उसी तरह इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि इस मूवी में भी द कश्मीर फाइल की तरह ही क्रूरता और अत्याचार की एक और सच्ची घटना सामने आ रही है जिस कारण यह मूवी लगातार विवाद के घेरे में फसी हुई है|

Read More-EPFO SSA Recruitment 2023 Apply Online

दा केरला स्टोरी को सच साबित करने पर एक करोड रुपए

इस मूवी की लगातार चर्चा और विवाद में फंसे होने के कारण मुस्लिम यूथ लीग के प्रमुख पीके फिरोज ने अपना बयान देते हुए कहा कि यदि मूवी के निर्देशक यह साबित कर दें कि यह कहानी वास्तव में सच है या कोई भी जो यह साबित कर दें कि मूवी की कहानी सच है तो उसे एक करोड रुपए की इनामी राशि दी जाएगी| जहां एक पक्ष मूवी को सच्ची घटना पर आधारित बता रहा है वही दूसरा पक्ष इस फिल्म के सच्ची घटना के आधारित होने पर उंगली उठा रहा है| परंतु यह मूवी 5 मई को सिनेमाघरों में आएगी जिसे देख कर आप यह जान पाएंगे कि यह मूवी कितनी सच और कितनी झूठ है| 

मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कांग्रेस नेता और केरल के विपक्ष नेता बीडी सतीश द्वारा कहा गया कि यह फिल्म झूठ से भरी हुई है| सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है क्योंकि ट्रेलर में मुस्लिम समुदाय को खराब तरीके से दर्शाया गया है|

Read More-CTET Online Application Form Apply 2023

अभिनेत्री अदह शर्मा का क्या कहना है इस फिल्म पर

मूवी में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा ANI से बातचीत करते हुए कहती हैं की फिल्म में दिखाए गए आंकड़े और स्टोरी को बढ़ा चढ़ाकर नहीं दिखाया गया है बल्कि मैं खुद उन पीड़ित लड़कियों से मिल चुकी हूं जिन्होंने इस दिल दहला देने वाली कहानी को मुझे सुनाया और जिया है|

अदा कहती है मुझे यह सुनकर भी डर लगता है कि किस प्रकार कुछ लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं| बल्कि उन्हें तो इस पर बोलना चाहिए कि किस प्रकार इतनी सारी लड़कियां गुमशुदा हो गई|

क्या कहना है द केरला स्टोरी पर निर्देशक सुदीप्तो सेन का

फिल्म के निर्देशक एवं अभिनेताओं द्वारा बताया जा रहा है कि यह फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है इस फिल्म का उद्देश्य किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है| बल्कि यह फिल्म तो आतंकवाद के ऊपर बनाई गई फिल्म है जो यह बताती है कि किस प्रकार आतंकवादियों ने हमारे देश की लड़कियों को बहला-फुसलाकर ब्रेनवाश करके लव जिहाद के नाम पर शादी करके ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों को अपने नापाक मिशन को पूरा करने के लिए देश की लड़कियों को बेचा|

Read More-EPFO SSA Recruitment 2023 Apply Online

The Kerala Story Movie Budget

केरला स्टोरी मूवी का बजट 30 करोड रुपए बताया जा रहा है| (सूत्रों के अनुसार) अब देखना यह है कि 30 करोड रुपए की लागत लगाकर बनाई जा रही सच्ची घटना पर आधारित केरला स्टोरी मूवी कितनी कमाई करेगी|  जहां एक और इस मूवी के ट्रेलर ने रिलीज होते ही द कश्मीर फाइल मूवी की तरह सुर्खियां बटोर रही है वहीं दूसरी और देखना यह है कि क्या यह मूवी सिनेमा घर में भी वैसा ही प्रदर्शन दिखाएगी जैसा कि इसमें ट्रेलर में दिखाया है|

The Kerala Story Movie Online Ticket Booking

  • द केरला स्टोरी मूवी की टिकट बुक करने के लिए आप इन साधनों का उपयोग कर सकते हैं|
  • ऑनलाइन द केरला मूवी टिकट बुकिंग के लिए आप book my ticket, booking movie ticket, phonepe, Paytm, cinema movie ticket, booking Inox cinema ticket आदि एप्स का उपयोग कर सकते हैं|
  • केरला मूवी टिकट की बुकिंग ऑफ 5 मई को कर पाएंगे|
  • इस मूवी को 5 मई को रिलीज किया जाएगा उसके उपरांत ही आप टिकट की बुकिंग कर पाएंगे|

Leave a Comment