join

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List|यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 कैसे देखें?

यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट| UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List;उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों के लिए किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2023 जारी की गई है| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाती हैं उनमें से ही एक योजना किसान कर्ज माफी योजना है जिसके तहत लाभार्थी लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ किया जाता है| जिन भी किसानों ने किसान कर्ज राहत योजना के तहत आवेदन किया है वह किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

भारत का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है| यहां बड़ी मात्रा में गन्ना चावल गेहूं बाजरा सहित कई अन्य तरह की फसलों की खेती की जाती है| यहां की कुल जनसंख्या की 60% आबादी कृषि कार्य करती है| जिसमें मुख्य रुप से लघु एवं सीमांत वर्ग के किसान शामिल है| लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों द्वारा खेती करने के लिए लोन लिया जाता है परंतु कुछ किसान फसल पर लिया गया लोन किसी प्राकृतिक आपदा के कारण चुकाने में असमर्थ होते हैं ऐसे में सरकार द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर किसान कर्ज माफी की घोषणा की जाती है|

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सीमांत एवं  लघु वर्ग के किसानों के लिए UP किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 जारी की जा रही है जिसके तहत 33OOO किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है| जिन भी किसानों ने कर्ज माफी के लिए उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के तहत आवेदन किया था| वह किसान 2023 यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल upkisankarjrahat.upsdc.gov.in  पर जारी किया जाएगा जिससे कोई भी किसान UP कर्ज राहत लिस्ट 2023 में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन देख सकता है| जिन जिन किसानों का इस लिस्ट में नाम होगा उन सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा| आपको किस प्रकार यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम देखना है इसकी संपूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में प्रदान की है| 

Read More-यूपी फ्री लैपटॉप वितरण योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया

क्या है यूपी किसान कर्ज माफी योजना

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 9 जुलाई 2017 को हुई इस योजना की शुरुआत किसानों को कर्ज से राहत पहुंचाने के लिए की गई थी इस योजना के तहत किसानों का 100000 तक का कर्ज माफ किया जाता है| परंतु यूपी किसान ऋण मोचन योजना के तहत उन्हीं किसानों का लोन माफ किया जाता है जो लघु एवं सीमांत किसान वर्ग की श्रेणी में आते हो साथ ही जिनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन ना हो|

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के जिन भी किसानों ने अपनी कृषि के लिए ऋण लिया है परंतु किसी कारणवश वह लिया गया ऋण चुकाने में असमर्थ है उनके लिए इस योजना को शुरू किया गया है परंतु इसके लिए कृषि विभाग द्वारा सुनिश्चित पात्रता निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं| 

Read More-योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

Up Kisan karj Mafi Yojana List Latest News 2023

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को वाराणसी में बताया कि वर्ष 2017 में योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्ज माफी का निर्णय लिया था जिसके तहत राज्य के लाखों किसानों का यूपी किसान ऋण मुक्ति योजना के तहत कर्जा माफ किया गया परंतु ऐसे में बहुत से किसान जो योजना के पात्र होते हुए भी योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे उनके लिए अब 100000 रुपए तक का कर्ज माफी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसके तहत वृत्तीय विभाग से 190 करोड रुपए की मांग की जिसके तहत वित्त विभाग की संस्कृति मिलने के बाद 5 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान ऋण माफी योजना के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की गई उत्तर प्रदेश के लगभग 19 जिलों के 33408 किसानों के 190 करोड रुपए का कर्ज माफ करने की खबर सामने आ रही है जिसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2023 जारी की जाएगी|

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत लिस्ट के लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई किसान उठा सकते हैं|
  • योजना का लाभ केवल लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों को मिलेगा|
  • जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है उन्हें योजना का लाभ मिलेगा|
  • लाभार्थी किसानों का 100000 रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा|
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने फसल ऋण 25 मार्च 2016 से पहले लिया हुआ है|
  • सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ करके किसानों को एवं युवाओं को कृषि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है|
  • लाभार्थी किसान यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 ऑनलाइन देख सकते हैं|
  • उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट ऑनलाइन किस प्रकार देखनी है इसकी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक दी गई है|

Read More-UP Ration Card List 2023

यूपी किसान कर्ज माफी योजना पात्रता

  • योजना के पात्र केवल उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई किसान होंगे|
  • किसान की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने चाहिए|
  • जो किसान लघु एवं सीमांत किसान वर्ग की श्रेणी में आते हैं उन्हें ही योजना का पात्र माना जाएगा|
  • साथ ही ऐसे लघु एवं सीमांत किसान जिन्होंने ऋण लिया है|
  • यदि कोई किसान सरकारी कर्मचारी है या फिर पेंशन लेता है वह योजना का पात्र नहीं कहलाएगा|

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List Document

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • कोई भी पहचान पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List|यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट कैसे देखें

  • लाभार्थी किसानों को लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको यहां दिए गए ऑप्शन ऋण मोचन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र  आएगा|
  • इस चित्र में पूछी गई उपयुक्त जानकारी आपको भरनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी भरने के उपरांत दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करने के उपरांत आप यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे|

यूपी किसान कर्ज राहत योजना शिकायत दर्ज कैसे करें 

  • शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको शिकायत दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • आपके सामने शिकायत दर्ज करने का प्रारूप आएगा|
  • आपको अपनी शिकायत का प्रारूप दर्ज करके के लिए शिकायत का ऑफलाइन प्रारूप भर कर हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेड में जमा करें|
  • दर्ज की गई शिकायत की स्थिति कैसे जाने
  • शिकायत की स्थिति जानने के लिए सर्वप्रथम आपको यूपी लेबर की Official Website के Home Page पर आना होगा|
  • यहां आपको दिए गए ऑप्शन शिकायत की स्थिति जाने पर क्लिक करना है|
  • अब आपसे यहां आपका मोबाइल नंबर कैप्चा कोड आदि भरने को कहा जाएगा|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी भरने के बाद दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति सामने आ जाएगी| 

Up Kisan Karj Rahat Scheme – शासनदेश देखने की प्रक्रिया 

  • सर्वप्रथम आपको यूपी कर्ज माफी योजना लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको शासनदेश ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने एक नया भेज ओपन होगा|
  • यहां आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प चुनना है|
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल आएगी|
  • इस पीडीएफ फाइल में आप शासनदेश देख सकते हैं|

UP Kisan Karj Rahat Yojana List Login Process

  • यूपी किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट में लॉगिन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा|
  • होम पेज पर आने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको यहां अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड आदि भरना होगा|
  • इसके उपरांत आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा एवं मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • इस प्रकार आप अपनी उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट देख सकते हैं और लॉगइन कर सकते हैं|

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 कैसे देखें?

सबसे पहले आवेदक को यूपी किसान कर्ज राहत योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस डोमेस्टिक वेब पेज पर आपको “व्यू मॉर्गेज रिडेम्पशन रेपुटेड” का विकल्प दिखाई दे सकता है, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

2023 में किसानों का कर्ज माफ होगा क्या?

Kisan Karj Mafi Yojana 2023 के तहत राज्य के सभी सीमांत और छोटे किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा साथ ही ही किसान कर्ज माफी के तहत इन किसानों का कर्ज भी राज्य सरकार के द्वारा माफ कर दिया जाएगा ।

यूपी किसान कर्ज माफी कब तक होगी?

उत्तर प्रदेश किसान राहत कर्ज माफ़ी योजना 2023 के लाभ और पात्रता इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को ही मिल पायेंगा। इस योजना में किसानों का एक लाख रूपये तक का कर्ज माफ हो जायेंगा।

Leave a Comment