join

Atal Vayo Abhyuday Yojana:अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY)

अटल वयो अभ्युदय योजना: केंद्र की मोदी सरकार ने बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए नई योजना पर काम शुरू किया कर दिया है। इसे अटल वयो अभ्युदय नाम दिया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत सभी जिलों में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। महिलाओं के लिए यहां खास व्यवस्था होगी। साथ ही सभी राज्यों में इनके बेहतर इलाज के लिए एक केयर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। जो सभी राज्यों को राजधानी में ही स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए पहले से चल रही वयोश्री स्कीम का भी इनमें विलय कर दिया गया है।

भारत में अभी भी एक ऐसी पीढ़ी है जो अपने सम्मान और जीवन व्यतीत करने के लिए संघर्ष कर रही है। न्यूक्लियर फॅमिली का ट्रैंड बढ़ता जा रहा है। समाज में ऐसी स्थिति उत्त्पन्न हो चुकी है की बूढ़े माँ बाप को अपने जीवन यापन के लिए दर -दर की ठोकरें खानी पड़ती है। केंद्र सरकार द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया गया और सीनियर सिटीजन को उचित स्वस्थ्य और सुखी जीवन के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना को साल में शुरू किया गया।

Atal Vayo Abhyuday Yojana क्या है ?

केंद्र सरकार द्वारा साल में अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (national action plan for senior citizen -NAPSrC) से बदलकर “अटल वयो अभ्युदय योजना” रखा गया। इस योजना को देश के वृद्ध नागरिकों के लिए चलाया जा रहा है।

AVYAY यानि Atal Vayo Abhyudaya Yojana बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक अम्ब्रेला योजना है। इस योजना के माध्यम से देश में ऐसा समाज बनाना है जिसमें वृद्ध /वरिष्ठ नागरिकों स्वस्थ,सुखी और सम्मानजनक जीवन जी सकें। इस योजना का लाभ 4 लाभ से भी अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकेगा। देश के ऐसे सभी वरिष्ठ /वृद्ध नागरिकों के लिए इस योजना के माध्यम से स्वस्थ्य सम्बंधित जरूरतों के साथ साथ रहन -सहन और अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।

Also Read-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

अटल वयो अभ्युदय योजना के उद्देश्य

देश में कई ऐसे अनाथ वृद्ध लोग है जो अपने घर से बेघर रहते है और उन्हें रहने के उत्तम व्यवस्था नहीं मिल पाने के कारण काफी ज्यादा समस्या जा सामना करना पड़ता है। और कई बार इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु तक ही पाती है, जो की किसी भी सक्षम देश के लिए दुखद बात होती है।

इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए भारत सरकार के द्वारा बुजुर्ग परिजनों के बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए Atal Vayo Abhyudaya Scheme को शुरू करने जा रही है।

Read More-Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana 2023

जानिए अटल वयो अभ्युदय योजना से जुड़ी 6 बड़ी बातें

  1. अटल वयो अभ्युदय योजना पर आने वाले वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मौजूदा वर्ष के आवंटन की तुलना में 50 फीसद अधिक है। इसका फायदा 4 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।
  2. साथ ही बुजुर्गों के लिए एल्डरलाइन नाम से शुरू राष्ट्रीय हेल्पलाइन को भी देश भर में शुरू किया जाएगा।
  3. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रह्मणयम ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की थी।
  4. मंत्रालय ने बुजुर्गों के स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए भी एक स्कीम शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी।
  5. मंत्रालय ने इसके साथ ही बुजुर्गों सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी सभी स्वयंसेवी संगठनों पर भी नकेल कसने की योजना बनाई है। इसके तहत उनके कामकाज का अब सोशल आडिट भी कराया जाएगा। साथ ही जमीन पर उनके काम को परखा जाएगा।
  6. हाल ही में मंत्रालय ने निष्क्रिय पड़ी करीब दो सौ स्वयंसेवा संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है।

Read More-किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट

अटल वयो अभ्युदय योजना के लाभ (Benefit)

इस योजना के माध्यम से वृद्धो को कई प्रकार प्रदान किये जायेंगे जिसकी जानकारी निचे दी गई है।

  • इस योजना के लिए ३०० करोड़ रूपए खर्ज किये जायेंगे।
  • इस योजना का लाभ ४ लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों की मिलेगा।
  • बुजुर्गो की सहायता के लिए एल्डरलाइन नाम से शुरू राष्ट्रीय हेल्पलाइन सुविधा पूरे देश में शुरू की जाएगी।
  • चयनित लाभार्थी के लिए रहने के लिए वृद्धाश्रम की सुविधा होगी।
  • उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने के लिए देश भर में हेल्थ केयर सेंटर का विकास होगा।

Leave a Comment