join

Bharat Jodo Nyay Yatra:भारत जोड़ो न्याय यात्रा शेड्यूल रूट मैप लाइव

bharat jodo yatra id card download|bharat jodo nyay yatra live|bharat jodo nyay yatra website:मणिपुर के थौबल से रविवार (14 जनवरी) को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो गई. इस यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने मंच पर सबसे पहले वहां मौजूद लोगों से मांफी मांगी|

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 14 जनवरी को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हुई है। राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इसके बाद इंफाल के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। इसके बाद यही से यात्रा शुरू हुई। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिए बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाने की कोशिश है। यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा।

bharat jodo nyay yatra

2024 लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की मणिपुर से शुरुआत की। यात्रा की शुरुआत के राहुल गांधी दिल्ली से एक फ्लाइट में पार्टी नेताओं के साथ इंफाल पहुंचे, हालांकि खराब मौसम के कारण राहुल गांधी देरी से इंफाल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इंफाल के निकट थोबल से अपनी यात्रा शुरू की। इससे पहले उन्होंने खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। बीएसपी के निष्कासित लोकसभा सदस्य दानिश अली भी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल गांधी ने वहां पर लोगों को संबोधित किया, उन्होंने मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हर लेटेस्ट अपडेट

राहुल गांधी इंफाल पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वे थौबल पहुंचेंगे और वहां एक रैली करेंगे. इसके बाद वह थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे.

– राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली से रवाना हो गए हैं. थोड़ी देर में वह मणिपुर पहुंचेंगे और वहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे.

– दिल्ली में छाए कोहरे के कारण राहुल गांदी की फ्लाइट लेट हो गई है. राहुल गांधी इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट से इंफाल जाएंगे और वहां से रैली स्थल पर पहुंचेंगे. राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और फ्लाइट उड़ने के लिए कोहरा छंटने का इंतजार कर रहे हैं.

– बता दें कि राहुल गांधी आज मणिपुर के खोंगजोंम में पहले एक सभा करेंगे और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा कल रात इंफाल ईस्ट में रुकेगी. दूसरे दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांगपोकपी से होते हुए सेनापति और फिर नागालैंड के तरफ बढ़ेगी. इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा|

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शेड्यूल रूट मैप लाइव

  • कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़ा पैम्फलेट, वेबसाइट और न्याय योद्धा कैंपेन लॉन्च किया
  • यात्रा से जुड़कर न्याय योद्धा बनने के लिए 9891802024 पर मिस्ड कॉल दें
  • 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

bharat jodo nyay yatra website

bharat jodo nyay yatra offical website

  • यात्रा का हिस्सा कोई भी बन सकता है, यह सभी के लिए है।
  • यदि आप यात्रा मार्ग के नज़दीक रहते हैं तो आप आसानी से काफिले के साथ चल सकते हैं।
  • न्याय योद्धा बनें और न्याय की इस लड़ाई में भाग लें।
  • हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म द्वारा यात्रा से डिजिटल माध्यम से जुड़ें और यात्रा का संदेश फैलाने में मदद करें।

Leave a Comment