join

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24:खरीफ (धान) अधिप्रप्ति (2023-24) हेतु आवेदन प्रपत्र 

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 बिहार सरकार राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से किसानों से सरकारी दामों पर धान खरीदने के लिए बिहार धान अधिप्राप्ति 2023 24 के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा लेकर आई है जी हां बिहार सरकार धान अधिप्राप्ति 2023 24 के तहत किसानों से धान खरीदने के लिए अपना आधिकारिक नोटिस जारी कर चुकी है जिसके तहत बिहार सरकार किसानों से सरकारी दामों पर धान खरीदने की तैयारी कर रही है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे लेख में विस्तार पूर्वक दी गई है।

बिहार सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदने के लिए धान की कीमतें भी तय कर ली गई हैं साथ ही इस बार किसानों से कितनी धान ली जाएगी इसकी भी सूची जारी कर दी गई है जिसका पूर्ण विवरण लेख में नीचे विस्तार पूर्वक स्टेप बाय स्टेप दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदने का कार्यक्रम एक नवंबर 2023 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत अब बिहार राज्य के सभी किसान अपनी धान खेती को अच्छे बाजार मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं।

Dhan Adhiprapti 2023-24 Bihar

बिहार राज्य के जो भी किसान धान अधिप्राप्ति 2023-24 के तहत अपनी धान की फसल उचित मूल्य पर पैक्स या बाजार मंडल में बेचना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसका आधिकारिक लिंक और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप पूर्ण रूप से इस लेख में हमारे द्वारा आपको बताई गई है। लेख में दर्शाई गई प्रक्रिया अनुसार आप आसानी से बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 का लाभ उठा सकते हैं जिसके लिए आपको बताएंगे तरीके अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना है।

Bihar Dhan Adhiprapti Scheme 2023-24 का लाभ लेने के लिए किसान नागरिक के पास अपना किसान पंजीकरण नंबर होना चाहिए तभी वह बिहार सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ उठा पाएगा और योजना के तहत अपनी फसल को सरकारी दामों पर बेच पाएगा। जिन किसानों के पास किसान पंजीकरण संख्या नंबर नहीं है तो वह घबराए ना वह बिहार डीबीटी कृषि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना किसान पंजीकरण संख्या नंबर ऑनलाइन बना सकते हैं।आइए बात करते हैं किस प्रकार किसानों को इस योजना का लाभ लेना है और क्या है इस बार बिहार धान अधिप्राप्ति स्कीम के तहत धन फसल के मूल्य

Highlights of Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24

योजना का नामबिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24
किसके द्वारा शुरू किया गयाबिहार सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2023
उद्देश्यकिसानों से उचित मूल्य पर धान खरीद कर उन्हें लाभान्वित करना
लाभकिसने की आय में वृद्धि
लाभार्थीराज्य के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट epacs.bih.nic.in

Bihar Dhan Adhiprapti Scheme 2023-24

बिहार सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति 2023 24 के तहत धान की फसलों को दो कैटेगरी में विभाजित किया गया है। प्रथम कैटेगरी में उस धान की फसल को रखा गया है जिसे साधारण धान के नाम से जाना जाता है और दूसरी कैटेगरी में उस धान को रखा गया है। जिसे  ग्रेड ए धान के नाम से जाना जाता है। साधारण धान के मुकाबले ग्रेड ए धान गुणवत्ता में काफी अच्छी होती है और साथ ही इसके मूल्य भी साधारण धान के मुकाबले अधिक होते हैं।

Gavya Vikas Yojana Bihar Online Registration

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 धान के नए मूल्य

  • बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2023 के अंतर्गत धान की फसल को दो भागों में विभाजित कर दिया गया है प्रथम साधारण धान और द्वितीय ग्रेड ए धान
  • इन दोनों धान के मूल्य अलग-अलग होंगे|
  • बिहार सरकार ने इस बार साधारण धान का मूल्य 2183 रुपए क्विंटल निर्धारित किया है|
  • ग्रेड ए धान का मूल्य 2203 रुपए क्विंटल निर्धारित किया गया है|
  • योजना के तहत रैयत किसान अधिकतम 250 क्विंटल धान बेच सकता है|
  • गैर रैयत किसान जैसे बटाईदार 100 क्विंटल धान बेच सकता है| 

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 महत्वपूर्ण तिथियां

  • यह योजना उत्तर बिहार में –1 नवंबर 2023 से प्रारंभ होगी
  • दक्षिणी बिहार में इस योजना को 15 नवंबर 2023 से प्रारंभ किया जाएगा|
  • यह आवेदन 15 फरवरी 2024 तक चलेंगे|
  • कच्चा धान प्राप्ति के लिए आवेदन 1 नवंबर से 31 जुलाई 2024 तक रहेंगे|

Read More-Bihar Clean Fuel Yojana Registration

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • किसान पंजीकरण संख्या नंबर 
  • भूमि संबंधित दस्तावेज 
  • बैंक अकाउंट विवरण 
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 का लाभ लेने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • बिहार की सरकारी सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा।
  • मुख्य पेज पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प किसान कॉर्नर पर क्लिक करना है।
  • किसान कॉर्नर पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहां आपको दिए गए विकल्प खरीद धान अधिप्राप्ति 2023-24 आवेदन हेतु प्रपत्र पर क्लिक करना है।
  • खरीद धान अधिप्राप्ति 2023-24 आवेदन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा।
  • अब आपके यहां दिए गए स्थान पर अपना किसान पंजीकरण संख्या नंबर दर्ज करना है।
  • किसान पंजीकरण संख्या नंबर दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए search बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
  • अब आपके सामने किसान पंजीकरण की पूर्ण जानकारी आ जाएगी।
  • अब आपके यहां दिए गए विकल्प Click Here to Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 ऑनलाइन आवेदन पत्र आएगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी के उपयुक्त जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • अब आपको आवेदन फार्म में मांगे गए दस्तावेजों को सत्यापित करना है।
  • अब आपको अपने आवेदन फार्म की जांच कर आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट कर देना है।
  • इस तरह आप आसानी से बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment