join

बीजेपी संकल्प पत्र 2024,बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए किन मुद्दों पर रहा खास फोकस

BJP Manifesto:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मेनिफेस्टो को ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है।लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का बीजेपी संकल्प पत्र 2024 तैयार करने के लिए पार्टी ने देशव्यापी अभियान चलाकर कई माध्यमों से लोगों से सुझाव लिए गए. पार्टी ने एक तरफ जहां देश भर में विधानसभा स्तर पर जाकर वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए, तो वहीं इसके साथ-साथ देश के 100 से ज्यादा शहरों में व्यावसायिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों के साथ सभाएं कर उनसे भी सुझाव लिए है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना बीजेपी संकल्प पत्र 2024 जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बीजेपी संकल्प पत्र 2024

भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है… क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने  लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto)  जारी कर दिया है.  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए, जिनमें से मुख्‍य मुद्दों को चुना गया. हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है|

जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध है, भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह है. बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से संकल्पपत्र किया जारी किया है. घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया. बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित है|

AICTE Free Laptop Yojana 2024

बीजेपी संकल्प पत्र- 2024, पीएम मोदी की बड़ी बातें-

  • पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
  • आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।
  • जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
  • पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
  • 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
  • 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
  • 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं।
  • ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
  • पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
  • 3 करोड़ बहनों को लखपति बीवी बनाने की गांरटी ली है।
  • गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
  • उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
  • जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
  • सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
  • देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
  • हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
  • धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
  • नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
  • भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
  • देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
  • 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।
  • भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।
  • दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।
  • हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।
  • सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।

Leave a Comment