join

Fastag KYC – 31 जनवरी से पहले करा लें फास्टैग की केवाईसी, यह है तरीका

fastag kyc update online:अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 31 जनवरी तक हर हाल में फास्टैग की केवाईसी अपडेट करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग ब्लॉक हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे KYC वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जारी किए जाने और केवाईसी के बिना फास्टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के बाद NHAI ने यह पहल की है। इसके साथ ही फास्टैग के बेहतर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिए भी फैसला लिया गया है। फास्टैग की केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भागादौड़ी करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको इसकी पूरी प्रॉसेस बताने जा रहे हैं।

Fastag KYC

Fastag KYC Update:- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल फ्री प्रक्रिया आसान और अधिक कुशल बनने के लिए एक नई एक वाहन एक फास्टैग पहल शुरू की है। जो की इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को कुशलता पूर्वक काम करने में सक्षम बनाएगी। इस पहल से टोल प्लाजा पर यातायात भी आसान हो जाएगी। NHAI ने Fastag उपयोगकर्ताओं को 31 जनवरी तक हर हाल में अपने फास्टैग की केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा है। अगर आप अपने Fastag की KYC Update 31 जनवरी तक नहीं करते हैं तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आपका फास्टैग डीएक्टिव यानी बंद कर दिया जाएगा।

अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको 31 जनवरी तक फास्टैग की केवाईसी अपडेट करानी होगी ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग ब्लॉक हो जाएगा। फास्टैग की केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Fastag KYC Update कैसे करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

ये हैं नए नियम

नए नियमों के तहत लोगों का नवीनतम फास्टैग ही जारी रहेगा, बाकी सभी फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि इससे टोलप्लाजा की कार्यकुलशता बढ़ जाएगी। कई लोगों ने एक गाड़ी के लिए एक से ज्यादा फास्टैग जारी करा लिए हैं। इससे टोल प्लाजा पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। कुछ मामलों में इस तरह से टोल की चोरी भी की जा रही है।

मंत्रालय के मुताबिक, लोग फास्टैग की अपने-अपने बैंकों से केवाईसी जरूर करा लें। इसके बाद उन्हें दिक्कत हो सकती है। केवाईसी अपडेट कराने में अगर कोई समस्या आती है तो फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले किसी भी पास के टोल प्लाजा या अपने उस बैंक के टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। जिसका वह फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं।

फास्टैग केवाईसी अपडेट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामFastag KYC Update
शुरू की गई  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
लाभार्थी  वाहन चालक
उद्देश्य  इलेक्ट्रॉनिक ट्रोल संग्रह प्रणाली की दक्षता में सुधार करना और टोल प्लाजा पर सुचारू प्रवाह की अनुमति देना
केवाईसी करने की प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://fastag.ihmcl.com/#services  

फास्टैग केवाईसी का उद्देश्य

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से वन व्हीकल वन फास्टैग को शुरू करने का उद्देश्य ऐसे वाहन मालिकों की मनमर्जी पर रोक लगाना है जो अपने कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता में सुधार करना और टोल प्लाजा पर सुचारू प्रवाह की अनुमति प्रदान करना है। इसलिए 31 जनवरी तक FasTag का उपयोग करने वाले लोगों को केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। 

FasTag KYC Update के लिए आवश्यक दस्तावेज

KYC के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पहचान पत्र
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • आरसी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

FasTag KYC Update Online कैसे करें?

FASTag KYC को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • सबसे पहले आपको FasTag की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट को होम पेज खुल जाएगा।
FasTag KYC Update Online कैसे करें?
  • इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • My Profile पर क्लिक करें।
  • केवाईसी स्टेटस चेक करें। अब KYC टैब पर क्लिक करें और Customer Type चुनें।
  • अब, एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट्स के साथ आईडी के साथ मेंडेटरी फील्ड ऐड करें।
  • इस तरह आपका FAStag ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा। 

FASTag KYC को ऑफलाइन अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

अपनी FASTag KYC डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आप FASTag जारी करने वाले बैंक से अनुरोध कर सकते हैं। आप फास्टैग जारीकर्ता बैंक की निकटतम शाखा में जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपडेटेड डिटेल्स के साथ आवेदन पत्र भरना होगा। इस तरह  FASTag KYC को ऑफलाइन तरीके से अपडेट किया जा सकता है।

Leave a Comment