
GDA Plot Scheme 2026: 40, 60, 80 से लेकर 200 वर्गमीटर के प्लॉट, सिर्फ 14 लाख में GDA के सरकारी Plot लेने का मौका! फुल डिटेल जानिए
Gda plot scheme 2026 apply online:जीडीए ने नई आवासीय भूखंड योजना 2026 लॉन्च की है। मधुबन, बापूधाम में 40 से 200 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध होंगे। दिल्ली-एनसीआर में अपनी जमीन और अपना घर का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार मौका आया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 की शुरुआत की है।
दिल्ली-एनसीआर में अपनी जमीन और अपना घर का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार मौका आया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत छोटे और मध्यम आकार के प्लॉट शानदार रेट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विकास प्राधिकरण की जमीन होने की वजह से इस प्रॉपर्टी के भविष्य में शानदार रिटर्न देने की भी पूरी संभावनाएं हैं।
GDA Plot Scheme 2026
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लंबे समय से अपने घर या सरकारी भूखंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती जनसंख्या, महंगी होती जमीन और सीमित आवासीय विकल्पों के बीच गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने नई आवासीय भूखंड योजना-2026 लॉन्च की है।
आपको बता दें कि GDA ने मधुबन बापूधाम में आवासीय भूखंडों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 40 वर्गमीटर से लेकर 200 वर्गमीटर तक के विभिन्न साइज के प्लॉट उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 14 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो गाजियाबाद में एक सरकारी और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।
madhuban bapudham plot scheme 2026
gda madhuban bapudham plot scheme 2026:गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम में ‘अपनी जमीन-अपना आसमान’ योजना के तहत 350 भूखंडों की घोषणा की है. मध्यम वर्ग के लिए यह सुनहरा अवसर 11 मई से 25 मई 2026 तक खुला है. यहां मात्र 14 लाख रुपए (40 वर्गमीटर) की शुरुआती कीमत पर प्लॉट उपलब्ध हैं. आवंटन ई-लॉटरी के जरिए पूरी पारदर्शिता से होगा. साथ ही, क्षेत्र में सांस्कृतिक विकास के लिए ₹1 करोड़ की लागत से एक आधुनिक ओपन एयर थिएटर का निर्माण भी शुरू हो गया है|
gda bapudham plot scheme:गाजियाबाद को एक नई पहचान देने के लिए प्राधिकरण केवल मकान ही नहीं, बल्कि जनसुविधाओं पर भी जोर दे रहा है. आज 9 मई 2026 को मधुबन बापूधाम के इण्डस्ट्रियल पॉकेट स्थित शहीद स्मारक पार्क में ‘ओपन एयर थिएटर’ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह थिएटर स्थानीय नागरिकों के लिए कला और संस्कृति का केंद्र होगा. GDA उपाध्यक्ष के निर्देशन में हुए इस भूमि पूजन कार्यक्रम में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया. यहां भविष्य में नाटक, कवि सम्मेलन, योग शिविर और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा.
मधुबन और बापूधाम में विकसित होंगे आवासीय प्लॉट
नई जीडीए योजना के तहत मधुबन और बापूधाम इलाके में आवासीय भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसमें 40 वर्गमीटर से लेकर 200 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध रहेंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का कहना है कि शहर में तेजी से बढ़ रही आवासीय मांग को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है ताकि लोगों को सरकारी और सुरक्षित विकल्प मिल सके।
प्लॉट की विस्तृत जानकारी और कीमतें
GDA ने भूखंडों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (A से H) में विभाजित किया है। सभी भूखंडों के लिए आवंटन दर 35000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है-
छोटे प्लॉट (40, 60, 90 वर्गमीटर): 40 वर्गमीटर (श्रेणी H) के प्लॉट की कुल कीमत 14 लाख रुपये है। वहीं 60 वर्गमीटर के लिए 21 लाख और 90 वर्गमीटर के लिए 31.50 लाख रुपये निर्धारित हैं।
मध्यम प्लॉट (112.50 से 150 वर्गमीटर): इस श्रेणी में 112.50 वर्गमीटर का प्लॉट लगभग 39.37 लाख रुपये और 150 वर्गमीटर का प्लॉट 52.50 लाख रुपये का पड़ेगा।
बड़े प्लॉट (200 वर्गमीटर): श्रेणी A के तहत आने वाले 200 वर्गमीटर के प्लॉट की कुल आरक्षित कीमत 70 लाख रुपये रखी गई है।
madhuban bapudham plot scheme आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
इस योजना में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। आवेदक GDA की आधिकारिक वेबसाइट और जनहित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आवेदकों को आधार कार्ड और पैन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही विवरण पुस्तिका (Brochure) 11 मई 2026 से 25 मई तक उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए 1100 रुपये का शुल्क देना होगा।
कितनी देनी होगी बुकिंग राशि
पंजीकरण के समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कुल कीमत का 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। उदाहरण के तौर पर 40 वर्गमीटर प्लॉट के लिए सामान्य श्रेणी में 1.40 लाख रुपये और आरक्षित वर्ग में 70 हजार रुपये जमा करने होंगे।
किस्तों में भुगतान और छूट की सुविधा
GDA ने भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 8 किस्तों में भुगतान की सुविधा दी है। वहीं, यदि कोई आवेदक एकमुश्त भुगतान करता है तो उसे 6 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। किस्तों पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होगा और पूरी राशि जमा होने के बाद तीन साल के भीतर कब्जा देने का दावा किया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन
योजना के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है। साथ ही आवेदक या उसके परिवार के नाम पहले से गाजियाबाद में कोई संपत्ति नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में एक से अधिक आवासीय संपत्ति होने पर भी आवेदन मान्य नहीं होगा।
Gda plot scheme 2026 apply online
इच्छुक लोग GDA की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in या https://janhit.upda.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
पंजीकरण धनराशि (Booking Amount)
प्लॉट बुक करने के लिए आवेदन के समय एक निश्चित धनराशि जमा करनी होगी:
सामान्य श्रेणी: भूखंड की कुल कीमत का 10% हिस्सा पंजीकरण के रूप में जमा करना होगा (जैसे 40 वर्गमीटर के लिए 1.40 लाख रुपये)।
आरक्षित श्रेणी: आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि कुल कीमत का 5% तय की गई है (जैसे 40 वर्गमीटर के लिए 70,000 रुपये)।
