join

International Men’s Day 2023: Special Men’s Day जाने इस साल की थीम और बधाई संदेश

International Men’s Day 2023: विश्व भर में आज के दिन 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है| प्रत्येक वर्ष पुरुष दिवस को दुनिया के अलग-अलग देश मानते है| वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस को पुरुषों के सम्मान के लिए 90 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है| पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 1999 में मनाया गया था| वर्ष 2022 में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम लड़कों और पुरुषों की मदद करना था वहीं वर्ष 2023 में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम अलग है जिसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं|

International Men’s Day 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 का थीम जीरो मेल सुसाइड है यानी दुनिया भर में पुरुषों के सुसाइड रेट को कम करना और उन्हें उनकी जिंदगी खत्म करने से रोकना है ताकि वह अपनी जिंदगी की अहमियत समझ और उसे खुलकर जिए| जिसके लिए विभिन्न विभिन्न प्रकार के बधाई संदेश भी जारी किए गए हैं जो कि पुरुषों को उनकी जिंदगी की अहमियत सीखने के साथ-साथ सम्मानित करने का कार्य भी कर रहे हैं| यदि आप भी अपने भाई, मित्र, सहपाठी, पुत्र, पिता एवं पुरुषों को बधाई संदेश देना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए बधाई संदेशों को जरूर पढ़ें|

Special Men’s Day 2023

जिस तरह प्रत्येक वर्ष महिलाओं के सम्मान के लिए एवं उनके उत्थान एवं विकास के लिए 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस तरह प्रत्येक वर्ष पुरुषों के सम्मान के लिए दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है| दुनिया भर के देश पुरुषों के सम्मान के लिए आज के दिन को सेलिब्रेट करते हैं और उन्हें सम्मानित करके अपने जीवन में उनका महत्व दर्शाते हैं| अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस सभी लड़कों एवं पुरुषों को खुश रहने की एवं उत्साह से भरे रहने की उम्मीद देता है ताकि वह उत्साह से भरपूर रहकर अपने लक्षण की पूर्ति करें और समाज की रक्षा करें|

हर वर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर अलग-अलग थीम जारी किया जाता है जिनका प्रमुख उद्देश्य पुरुषों के जीवन में सुधार करना उन्हें आत्मविश्वास से भरना एवं उनके सम्मान के लिए विभिन्न विभिन्न कार्य करना जिससे वह जागरूकता के साथ-साथ सम्मान की भी अनुभूति प्राप्त करें साथ ही अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहे जिससे समाज एवं विश्व में शांति उत्पन्न हो यह दिन मर्दों के खुशियों के लिए मनाया जाता है| मर्दों की खुशियों का दामन ना हो कभी खाली हम सभी मर्दों की तरफ से विश्व के सभी मर्दों को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की हार्दिक बधाई|

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत कब और किस तरह हुई 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 1999 में मनाया गया परंतु इसकी शुरुआत साल 1998 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई थी| तब डॉक्टर जीरोम ने पुरुषों के योगदान के लिए उन्हें सम्मान पूर्वक नाम देने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया था जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने अपने पिता जी के जन्मदिन यानी 19 नवंबर को दुनिया भर में पुरुष दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषित किया तब से लेकर आज दिन तक पुरुषों के सम्मान के लिए प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को पुरुष दिवस मनाते हैं जिसकी पहल डॉक्टर जीरोम ने की थी|

भारत में पहली बार कब मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भारत समेत दुनिया भर के लगभग 90 देश में मनाया जाता है जो की पुरुषों को हिंसा, भेदभाव, उत्पीड़न और असमानता, शोषण से बचने के लिए मनाया जाता है| भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2007 में मनाया गया था 2007 से लेकर आज दिन तक भारत पुरुषों के सम्मान के लिए प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस सेलिब्रेट करता है|

क्या है 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरुष थीम

वर्ष 2023 का अंतर्राष्ट्रीय पुरुष थीम शून्य मेल सुसाइड है यानी पुरुषों के बढ़ रहे सुसाइड को कम करना अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 का थीम है इस बार विश्व भर के देश में मनाया जा रहा पुरुष दिवस का उद्देश्य पुरुष सुसाइड पर रोक लगाना है और उन्हें उनके जीवन में खुशियां भरने के लिए प्रेरित करना है| 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस TOP 3 बधाई संदेश

1आप खुश रहे हर साल

आप जिए हजारों साल

खुशियां ना रूठे कभी आपसे

पुरुष दिवस की आपको हार्दिक बधाई|

2जिस तरह सूरज की रोशनी का नूर

जिस तरह चांद की चकोर का नूर

दुआ है हमारी उस ऊपर वाले से

खुशियों से भरे वह आपका दमन

आप और आपके चाहने वाले हमेशा खुश रहे

पुरुष दिवस की हार्दिक बधाई आपको और आपके अपनों को

3आज का दिन 19 नवंबर पुरुषों के लिए बेहद खास दिन है

और इसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं

कि उन्होंने अपने परिवार अपने समाज और अपनों के लिए अपना बलिदान दिया है|

सभी पुरुषों को मेरी ओर से पुरुष दिवस की हार्दिक बधाई

Happy International Men’s Day 2023

Leave a Comment