join
JAC 11th Result 2026

JAC 11th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, ये रहा Direct Link

JAC 11th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 14 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर JAC कक्षा 11 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट लिंक jacresults.com पर, साथ ही मुख्य वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके प्राप्त कर सकते हैं। JAC कक्षा 11 की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई थीं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के 4 लाख से अधिक छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था। 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस साल 25 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक आयोजित हुई 11वीं क्लास की परीक्षाओं में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड ने 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा 4 दिन के अंदर ही संपन्न करा ली थी।

JAC 11th Result 2026

जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक jacresults.com और  jac.jharkhand.gov.in एक्टिव कर दिया गया है। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्रों की आसानी के लिए हमने झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 लिंक नीचे लेख में अपडेट कर दिया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने रिजल्ट की घोषणा रांची में स्थित काउंसिल हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में काउंसिल के चेयरमैन डॉ. नटवा हंसदक शामिल हुए। इसके अलावा काउंसिल सेक्रेटरी, एग्जामिनेशन कंट्रोलर और सीनियर इन्फॉर्मेशन ऑफिसर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

जेएसी बोर्ड 11वीं परिणाम 2026 की मुख्य बिंदु (JAC Board 11th Result 2026 Highlights in hindi)

विवरणसूचना
परीक्षा का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल 11वीं परीक्षा
संचालक निकायझारखण्ड एकेडमिक काउंसिल, रांची
छात्रों की संख्यालगभग 3.85 लाख
जेएसी बोर्ड कक्षा 11 रिजल्ट 2026 रिलीज की तारीख14 अप्रैल 2026
जेएसी 11वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइटjac.jharkhand.gov.in

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

झारखंड बोर्ड 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इस साल का पासिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है। इस साल 11वीं क्लास में कुल 99.12 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 3,61,683 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 3,58,533 शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में से 3,55,399 स्टूडेंट्स को अगले एकेडमिक लेवल पर प्रमोट किया गया है।

इस साल का जेंडर वाइज रिजल्ट

इस साल झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास में 1,68,556 लड़कों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था जिसमें से 1,66,955 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इनमें से 1,65,423 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा को पास कर लिया है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.08 फीसदी रहा।

वहीं फीमेल स्टूडेंट्स में से 1,93,127 ने एनरोल किया, जिनमें से 1,91,578 ने एग्जाम दिया। इनमें से 1,89,976 को प्रमोट किया गया, जिससे पास परसेंटेज 99.16 परसेंट रहा। मार्जिनल कैटेगरी में 1,602 स्टूडेंट्स शामिल थे, जबकि 1,549 को एब्सेंट मार्क किया गया।

झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे सबसे पहले jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results of Examination – 2026- [14-04-2026] Results of Class XI Annual Examination – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुले पेज पर अपना रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • आपका कक्षा 11 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

जैक बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट

झारखंड बोर्ड (जैक बोर्ड) 11वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र नीचे दी इन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *