join

किसान सुविधा 2024: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व डाउनलोड Kisan Suvidha एप

किसान सुविधा 2024: केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाती है|उसी तर्ज पर इस बार किसानों के उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा Kisan Suvidha 2024 Portal एवं मोबाइल एप को शुरू किया गया है|भारत सरकार किसान सुविधा के माध्यम से किसानों को खेती संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान करेंगी|जिससे आपको खेती करने में आसानी हो और आपकी आमदनी बड़े और नुकसान में कमी हो|

भारत सरकार द्वारा किसान सुविधा 2024 मोबाइल एप एवं पोर्टल किसानों को बहुत से लाभ प्रदान कर रहा है|इस पोर्टल द्वारा किसानों को खेती संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है जैसे मौसम, बाजार मूल्य, फसल रोगों की पहचान इत्यादि अन्य प्रकार की जानकारियों सहित यह पोर्टल किसानों को किसान सुविधा के माध्यम से लाभान्वित करता है और उनकी आय में वृद्धि करने का प्रमुख कार्य करता है|किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल एप किसानों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में खेती संबंधित जानकारी प्रदान करता है|

Kisan Suvidha 2024

देश के किसानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं स्मार्ट वर्क द्वारा किस प्रकार किसान भाइयों के समय पैसा और मेहनत की बचत करनी है इस पर केंद्र सरकार द्वारा एक पोर्टल एवं मोबाइल एप का निर्माण किया गया है जिसकी सहायता से किसान भाई खेती करने से पहले ही मौसम की जानकारी ले सकते हैं जिस फसल की खेती की जा रही है उसका मार्केट रेट भी विवरण सहित प्रस्तुत किया जाएगा|यही नहीं किसानों की समस्याओं की सुविधाओं के लिए किसानों को किसान सुविधा पोर्टल पर कॉल सेंटर की फैसिलिटी भी मिलेगी जिससे किसान भाई अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं|

वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा संचालित किसान सुविधा देश के किसानों को अपनी विस्तृत सुविधाओं का लाभ प्रदान कर रही है|आइए जानते हैं क्या है किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल एप, क्या है इस पोर्टल एवं मोबाइल एप पर दिए जाने वाली सुविधाएं, किस प्रकार किसान भाइयों को किसान सुविधा मोबाइल एप एवं पोर्टल पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करनी है किस प्रकार किसान सुविधा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करना है एवं किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल एप के तहत प्रदान किए जा रहे हैं लाभों का लाभ उठाना है|

Kisan Suvidha 2024 Highlights

योजना का नामकिसान सुविधा 2024
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
राज्यसंपूर्ण भारत
वर्ष2024
उद्देश्यकिसानों को खेती संबंधित सुविधाएं प्रदान करना
लाभकिसानों को खेती संबंधित जानकारी प्रदान करना
लाभार्थीदेश के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटkisansuvidha.gov.in

Kisan Suvidha 2024 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रत्येक शुरू की गई योजनाओं एवं सुविधाओं का केवल एक मात्र उद्देश्य है किसान विकास उत्थान यानी किसानों का विकास करना और उनकी आमदनी में वृद्धि करना उसी तर्ज पर इस बार किसानों को मौसम संबंधित जानकारी फसल संबंधित जानकारी सहयोग के लिए कॉल सेंटर सहित प्रमुख सेवाओं का लाभ देने के लिए मोबाइल एप एवं अधिकारिक पोर्टल का निर्माण किया गया है जिसका वर्णन इस लेख में आपको विस्तार पूर्वक दिया गया है|पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के द्वारा किसान आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक होंगे और किस प्रकार स्मार्ट वर्क का प्रयोग करके खेती करनी है इसके प्रति जागरूक होंगे जिससे किसानों के समय पैसा और मेहनत की बचत होगी|

किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से  किसानों को दी जाने वाली प्रमुख सुविधाएं

मौसम– किसान भाई एप पर जाकर य पोर्टल पर जाकर दिए गए मौसम विकल्प द्वारा अगले 5 दिनों के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे उन्हें अपनी फसल को सुरक्षित रखने एवं फसल के बचाव के लिए उचित समय मिलेगा और फसल को नुकसान से बचाया जा सकेगा मौसम की जानकारी फसल की बिजाई एवं कटाई के समय भी बहुत उपयोगी सिद्ध होगी|

डीलर– इस सुविधा के जरिए किसान भाई अपने नजदीकी सभी डीलरों संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं जिसमें डीलर का नाम मोबाइल नंबर पता इत्यादि शामिल होगा|अब आपको किसी भी एक डीलर को अपनी फसल देने की जरूरत नहीं है जो डीलर आपको आपकी फसल का जितना दान देगा आप उस डीलर को किसान सुविधा के माध्यम से अपनी फसल दे सकते हैं|

मार्केट प्राइस– मार्केट प्राइस एक ऐसा विकल्प है जो आपको फसल के मार्केट प्राइस की जानकारी प्रदान करता है यह पोर्टल आपको आपके नजदीकी मार्केट की जानकारी प्रदान नहीं करता बल्कि संपूर्ण देश के राज्यों की फसल मार्केट प्राइस की जानकारी प्रदान करता है इस विकल्प के माध्यम से आप विभिन्न राज्यों के मार्केट प्राइस की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं|

प्लांट प्रोटक्शन– प्लांट प्रोटक्शन एक ऐसी सुविधा जो आपको आपकी फसल की देखभाल एवं प्रोटेक्शन प्रदान करती है ऐसे सुविधा की सहायता से किसान भाई फसल की देखभाल के लिए कीटनाशकों एवं फसल की देखभाल के लिए प्रदान की गई जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं| इस सुविधा पर किसानों को फसल के बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे|

फोटो अपलोड– यह एक ऐसा विकल्प है जहां कृषि विशेषज्ञ द्वारा किसानों की सहायता की जाती है|यानी यदि किसी कारणवश आपकी फसल खराब हो रही है या उसकी वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है तो आप इस पोर्टल पर जाकर अपनी फसल की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं जिस पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा आपकी सहायता की जाएगी|

एग्रो एडवाइजरी- यह विकल्प किसान भाइयों को कृषि विशेषज्ञों की जानकारी प्रदान करता है इस विकल्प द्वारा किसान कृषि विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं और खेती संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

किसान कॉल सेंटर– किसान कॉल सेंटर एक ऐसा विकल्प है जो किसान भाइयों को सीधे कॉलिंग के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ से जोड़ता है यानी किसान भाई इस विकल्प द्वारा सीधे कृषि विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं और अपनी  कृषि संबंधित समस्या बताकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं|

मृदा स्वास्थ्य कार्ड– इस विकल्प पर जाकर किसान भाई अपने खेत की माटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी और उन्हें पूर्ण अनुमान होगा कि किन दवाओं का खेत में किस प्रकार उपयोग करना है और कितनी मात्रा में करना है|

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन– यह विकल्प आपको आपके राज्य एवं जिले में उपलब्ध कोल्ड स्टोरेज एवं उपलब्ध गोदामों की सूची प्रदान करता है|जो भी किसान भाई कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं और उनमें अपनी फसल को लंबे समय के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं वह इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं|

Read More-ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें ?

किसान सुविधा की विशेषताएं एवं हितलाभ

  • इस पोर्टल एवं मोबाइल एप को किसानों के उत्थान एवं विकास के लिए शुरू किया गया है|
  • किसान सुविधा किसान भाइयों को खेती संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान करते हैं|
  • यह पोर्टल एवं मोबाइल एप किसानों को निशुल्क उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान करता है|
  • किसान भाइयों को यह पोर्टल फसल के बजारी मूल्य, डीलरों की जानकारी, कृषि इनपुट की जानकारी प्रदान करता है|
  • कीटनाशकों से लेकर फसल के मूल्य, फसल रोगों की पहचान, कॉल सेंटर की सुविधा, सहित निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ किसानों को पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान किया जाता है|
  • पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं किसानों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदान की जाति हैं|
  • भारत सरकार द्वारा इस पोर्टल पर चयनित किसानों का डाटा ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित एवं संरक्षित किया जाएगा|
  • किसान सुविधा 2023 पोर्टल एवं मोबाइल एप को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा डिवेलप किया गया है|

Read More-Mumbai Goa Vande Bharat Booking

किसान सुविधा 2024 रजिस्ट्रेशन ऐसे करें ऑनलाइन

  • किसान सुविधा 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक को ओपन करें|
  • kisansuvidha.gov.in 
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा
  • जो भी कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
किसान सुविधा 2023
  • आपको यहां दिए गए विकल्प PM KISAN पर क्लिक करना है|
  •  PM KISAN के विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  •  जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
किसान सुविधा 2023
  • अब आपको यहां दिए गए विकल्पों न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा|
Kisan Suvidha
  • अब आपको यहां Rural और Urban का चयन करना है|
  • यदि आप ग्रामीण हैं तो Rural  का चयन करें|
  • यदि आप शहरी हैं तो Urban का चयन करें|
  • अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अपने आधार नंबर मोबाइल नंबर और जिले का चयन करना है|
  • मांगी गई उपयुक्त पूर्ण जानकारी दर्ज करने के उपरांत दिए गए कैप्चा कोड को दिए गए स्थान पर दर्ज करें|
  • अब आप दिए गए विकल्प गेट ओटीपी पर क्लिक करके अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करें|
  • इस तरह आप आसानी से  किसान सुविधा 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

Read More-How to Pay Traffic Challan Online

किसान सुविधा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • किसान सुविधा मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाना है|
  • अब आपको यहां दिए गए सच विकल्प पर क्लिक करके किसान सुविधा टाइप करना है|
  • आपको दिए गए सर्च विकल्प पर क्लिक करके किसान सुविधा को सर्च करना है|
  • अब आपके सामने किसान सुविधा की अधिकारिक मोबाइल एप आ जाएगी|
  • आपको दिए गए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके किसान सुविधा मोबाइल एप को डाउनलोड कर लेना है|
  • मोबाइल एप डाउनलोड करने के उपरांत आपको मोबाइल एप पर आकर रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब आपको यहां मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है जैसे नाम मोबाइल नंबर आधार नंबर
  • मांगी गई की उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत एवं मांगी के उपयुक्त दस्तावेज अपलोड करने के उपरांत दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें|
  • इस तरह आप आसानी से किसान सुविधा मोबाइल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

Leave a Comment