join

Mahila Samman Bachat Patra Yojana-Interest Rate,Eligibility,Calculator

mahila samman savings certificate:mahila samman bachat patra yojana 2024;वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान जैसे ही महिलाओं के लिए तोहफे की घोषणा हुई, संसद में मौजूद स्मृति ईरानी समेत सभी महिला सांसदों ने मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की। जी हां, बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा हुई है।महिला सम्मान पत्र किसान विकास पत्र की तरह काम करेगा। इस योजना के तहत निवेश करने पर महिलाएं टैक्स में छूट ले सकती हैं।Mahila Samman Saving Certificate Interest Rate बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की घोषणा की गई थी। इस पर ब्याज और निवेश की अधिकतम सीमा क्या होगी और कब से निवेश शुरू कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए छोटी बचत योजना महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का ऐलान किया गया है। इसे देश में महिला बचत को बढ़ाने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस बजट में हुई इस घोषणा का लाभ कैसे होगा और इस पर कितना ब्याज दिया जाएगा।महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट ही सरकार की अन्य छोटी बचत योजनाएं जैसे एनएससी, केवीपी और एससीएसएस जैसा ही है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसमें केवल महिलाएं की निवेश कर पाएंगी। साथ ही यह एक वन टाइम सेविंग स्कीम है। इसका मतलब यह है कि आपको रिटर्न पाने के लिए एक साथ निवेश करना होगा।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana

महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा हुई है। इसके तहत महिला या लड़की के नाम पर दो लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा और इस बचत पर 7.5% का निश्चित ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के साथ ही, वन टाइम नई लघु बचत योजना महिला सम्मान बचत पत्र मार्च 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत 2 लाख रुपये तक की जमा पर फिक्स्ड इंट्रेस्ट रेट 7.5% रहेगा। इसमें आंशिक रूप से धन निकासी की भी सुविधा मिलेगी।

भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। आपको बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।

महिला सम्मान बचत पत्र

आर्टिकल का नामMahila Samman Bachat Patra
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा  
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना  
लाभार्थीदेश की महिलाएं और लड़कियां  
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल  2024

Also Read-Char Dham Yatra Registration

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को नई बचत योजना में 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना है। ताकि महिलाएं इस बचत पत्र में निवेश कर अपने भविष्य के लिए सेविंग कर सके। इस योजना के तहत किसी भी महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। और आवश्यकता पड़ने पर बीच में ही कुछ पैसा निकाला भी जा सकता है। मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

Mahila Samman Bachat Patra Interest Rate

सरकार की ओर से इस योजना पर 7.5 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। मौजूदा समय में देखा जाए तो केवल सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम पर 8 प्रतिशत और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत का ब्याज दिया रहा है।

Also Read-किसान सम्मान निधि योजना 2023

mahila samman savings certificate

  • अगले वित्त वर्ष 2023-24 यानी अप्रैल 2023 से आप इस योजना में निवेश कर पाएंगे।
  • आप एक बार में दो लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
  • इसमें अधिकतम दो साल तक के लिए निवेश हो सकता है।
  • इस पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।
  • आंशिक निकासी की अनुमति होगी।
  • 10 साल या उससे से अधिक की बच्ची का अकाउंट इस योजना में खोला जा सकता है।
  • महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर टैक्स किस तरह से लगाया जाएगा, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है|

Also Read-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

mahila samman bachat patra yojana calculator

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में आप एक बार में अधिकतम दो लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। 7.5 प्रतिशत के ब्याज हिसाब से पहले साल में 15,000 रुपये का फायदा होगा और दूसरे साल में 16,125 रुपये का फायदा दिया जाएगा। इस तरह आपको दो साल में दो साल रुपये का निवेश करने पर महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर 31 हजार फायदा मिलेगा।

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana Apply Online

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • 1 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार द्वारा बजट का ऐलान किया गया है।
  • जिसमें महिलाओं सशक्त बनाने के लिए कुछ खास प्रावधान किए गए हैं।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹200000 की बचत पर 7.5 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाएगा।
  • यह दो साल की सेविंग स्कीम होगी जिसका लाभ 2025 तक प्राप्त किया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करेगी। इसके अलावा महिलाओं का सामाजिक विकास भी संभव हो सकेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Eligibility

  • महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल महिलाएं और लड़कियां ही अकाउंट खुलवाने के लिए पात्र होगी।
  • किसी भी उम्र की महिला या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र का अकाउंट खुलवा सकती है।
  • बचत पत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां पात्र होगी।

Mahila Samman Bachat Patra महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

Mahila Samman Bachat Patra Yojana How to Apply

कैसे और कहां खुलवाएं अकाउंट- mahila samman bachat patra yojana online apply का विवरण अभी तक सरकार द्वारा शेयर नहीं किया गया है. हालांकि, विश्लेषकों की राय है कि यह योजना 1 अप्रैल, 2023 से किसी भी राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों में खोली जा सकती है|

महिला सम्मान योजना क्या है?

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं की तरह की एक वन टाइम सेविंग स्कीम है, जिसे शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से 2 साल के लिए जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत निश्चित दर से ब्याज दिया जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र कैसे खोलें?

महिला बचत पत्र योजना का अकाउंट कहाँ खोल सकते है? सभी सरकारी बचत योजनाओं की तरह महिला बचत पत्र योजना का अकाउंट भी पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक में खुलवाया जा सकता है। लेकिन अभी इसका अकाउंट खुलना शुरू नहीं हुआ है। नया वित्त वर्ष शुरू होने पर 1 अप्रैल 2023 से अकाउंट खोलने की सुविधा मिलने लगेगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना को कब लांच किया गया?

बजट 2023 की घोषणा करते समय 1 फरवरी 2023 को इस योजना को लांच किया गया।हमारे देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना आरंभ की गई।

Leave a Comment