join

एक देश एक राशन कार्ड योजना: One Nation One Ration Card Yojana

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत किसी भी राज्य के नागरिक को राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य में राशन लेने की सुविधा मिलती है मान लीजिए यदि कोई व्यक्ति बिहार राज्य का है और वह हरियाणा राज्य में नौकरी कर रहा है तो ऐसी स्थिति में एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत वह व्यक्ति अपने बिहार के राशन कार्ड के जरिए हरियाणा में अपना राशन डीडीएस राशन की दुकान पर जाकर ले सकता है| जिसके लिए राशन लेने वाले व्यक्ति को अपना राशन कार्ड देना होता है और डिजिटल मशीन में अपना अंगूठा लगाना होता है| जिसके उपरांत राशन लेने वाले व्यक्ति का पूर्ण विवरण आ जाता है और वह आसानी से अपने राज्य के अलावा किसी और राज्य में भी अपना राशन ले पाता है|

एक देश एक राशन कार्ड योजना के संदर्भ में केंद्रीय खाद्य मंत्री और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश का कोई भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड के जरिए अपने राज्य के अलावा देश के किसी भी पीडीएस राशन दुकान पर जाकर अपना महीने का राशन ले सकता है| One Nation One Ration Card Yojana के तहत राशन लेने वाले व्यक्ति देश के किसी भी राज्य में राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य पर राशन की दुकान से राशन लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र रहेंगे| आपको बता दें भारत देश के 23 राज्यों के 67 करोड लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा| जिसकी पूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई है|

One Nation One Ration Card Yojana 2023

एक देश एक राशन कार्ड योजना देश के राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए जहां डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है| वही फर्जी एवं अवैध राशन कार्ड धारकों को रोकने में भी बहुत मदद कर रही है| जिससे केवल  उन्हीं राशन कार्ड धारकों को राशन मिल रहा है जो वैध है| राशन कार्ड धारक वेद है या नहीं इसकी जांच को भी डिजिटल कर दिया गया है| जिससे अवैध राशन कार्ड धारकों पर रोक लगी है और लाभान्वित लोगों को योजना का लाभ मिला है| One Nation One Ration Card Yojana के प्रारंभ होने के बाद देश का कोई भी राशन कार्ड धारक व्यक्ति देश के किसी भी कोने में उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपना राशन ले सकता है|  

25 मार्च 2020 के समय जब संपूर्ण भारत में कोविड-19 के कारण लॉक डाउन कर दिया गया तब ऐसी स्थिति में देश के करोड़ों लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इस योजना की घोषणा की जिसके तहत देश के 23 राज्यों के 67 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही गई| पीडीएस राशन कार्ड योजना के तहत जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम 83% लोगों को योजना के जरिए लाभान्वित किया जाएगा और मार्च तक इसमें 100 प्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया जाएगा|कोविड-19 के समय यह योजना उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी जो अपने काम धंधे के चलते किसी अन्य राज्य में रह रहे थे|

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत अगस्त 2019 को 4 राज्य में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया और अंतर-राज्यीय पोर्टेबिलिटी के रूप में शुरू किया गया और फरवरी 2022 आते आते देश के 35 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों में सफलता पूर्ण लागू कर दिया गया| इस योजना के जरिए अब कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में अपना राशन ले सकता है जिसके लिए केवल राशन लेने वाले व्यक्ति के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए| आपको बता दें वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है| 

एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा एक देश एक राशन कार्ड योजना को प्रारंभ करने का उद्देश्य यह है कि जहां पहले राशन कार्ड धारक अपना महीने का राशन लेने के लिए अपने नजदीकी पीडीएस दुकान पर जाकर अपना महीने का राशन लेते थे| परंतु जो लोग अपने रोजगार के चलते किसी और राज्य में रहते थे वह लोग राशन कार्ड योजना का लाभ नहीं उठा पाते थे| परंतु वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के प्रारंभ होने के बाद किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में अपना उचित मूल्य की दुकान पर जाकर राशन ले सकता है| सर्वप्रथम वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को अपनाने वाले प्रथम चार राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना है|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

एक देश एक राशन कार्ड योजना की विशेषताएं एवं हितलाभ

  • सभी राज्य के लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को शुरू किया गया है|
  • इस योजना के जरिए किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में जाकर अपना राशन ले सकता है|
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ दूसरे राज्य में नौकरी कर रहे नागरिकों को मिल रहा है| जिसके जरिए वह अपना महीने का राशन उचित मूल्य पर आसानी से ले पा रहे हैं|
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों को प्रत्येक माह कम कीमतों पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं चावल आदि दिए जाते हैं|
  • अपना राशन लेने के लिए सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को देश के हर एक कोने में पीडीएस दुकाने उपलब्ध करवाई गई हैं| जहां जाकर कोई भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड के जरिए अपना राशन ले सकता है|
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 5.25 लाख दुकानों को शामिल किया गया है|
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को बायोमैट्रिक सिस्टम के जरिए राशन दिया जाता है|
  • बायोमैट्रिक सिस्टम लागू करने के उपरांत अवैध राशन कार्ड धारकों पर रोक लगी है|
  • इस योजना के जरिए बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को राशन पर होम डिलीवरी की सुविधा भी जल्द ही आरंभ कर दी जाएगी|
  • आप अपने राशन संबंधित जानकारी अपने राशन कार्ड का पूर्ण विवरण सरकार द्वारा संचालित मेरा राशन ऐप को डाउनलोड करके भी ले सकते हैं|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

One Nation One Ration Card Yojana Category

  • भारत सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है| राशन कार्ड धारकों को उनकी श्रेणी के हिसाब से राशन मिलता है एवं किस व्यक्ति को किस राशन कार्ड की श्रेणी में रखा गया है इसका पूर्ण विवरण आप नीचे लेकर पढ़ सकते हैं|
  • एपीएल राशन कार्ड धारक– इस श्रेणी में केवल उन व्यक्तियों को रखा जाता है जो गरीबी रेखा में नहीं आते हैं यानी गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन करते हैं|
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक- बीपीएल राशन कार्ड की श्रेणी में केवल उन्हीं व्यक्तियों को रखा जाता है जो गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं| बीपीएल राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं और एपीएल राशन कार्ड धारकों से अधिक राशन भी कम मूल्य पर प्रदान किया जाता है|
  • अंत्योदय राशन कार्ड धारक- इस श्रेणी में आने वाले राशन कार्ड धारक गरीबी रेखा में ही आते हैं उन्हें भी विशेष सुविधाएं और एपीएल राशन कार्ड धारकों के मुकाबले अधिक अनाज बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है|

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

One Nation One Ration Card Yojana State List

  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना राज्य सूची कैसे देखें
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना की राज्य सूची देखने के लिए आप को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पे जाएगा| 
  • यहां आपको दिए गए लिंक One Nation One Ration Card Yojana State List पर क्लिक करना है| जिसके उपरांत आप आसानी से एक देश एक राशन कार्ड योजना की राज्य सूची देख पाएंगे|

ONORC 2023 PDF Download Here

  • एक देश एक राशन कार्ड योजना का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दिए गए विकल्प ONORC PDF विकल्प पर क्लिक करना है| 
  • सीधे ONORC 2023 PDF डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • जिसके उपरांत आपके सामने ONORC PDF आ जाएगा|
  • स्क्रीन के दाएं और दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके आप ONOR C पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं|

एक देश एक राशन कार्ड, मेरा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • मेरा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाना है|
  • अब आपको यहां दिए गए सर्च बॉक्स में मेरा मोबाइल ऐप लिखकर दिए गए विकल्प पर क्लिक करके सर्च करना है|
  • अब आपके सामने मोबाइल एप की लिस्ट आएगी यहां ऊपर दिए गए ऐप को डाउनलोड करें|
  • इस प्रकार आप आसानी से मेरा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इस ऐप में आपको आपके राशन कार्ड संबंधित पूर्ण जानकारी मिलती है|

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत कब हुई?

वन नेशन, वन कार्ड’ योजना के तीन साल पूरे हो गए हैं. इस परियोजना की शुरुआत 9 अगस्त 2019 को शुरू की गई थी. इस समय योजना के तहत प्रति माह औसतन लगभग तीन करोड़ लेनदेन दर्ज किए जा रहे हैं|

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कौन सा राज्य है?

वन नेशन वन राशन कार्ड लागू करने वाला 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

कितने राज्यों ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड नीति लागू की है?

यह राशन कार्ड देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉन्च किया जा चुका है और 20 राज्य इस योजना को अपने राज्य में लागू करने के लिए पहले ही सहमत हो चुके हैं। केंद्रीय बजट 2021 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारत में प्रवासियों को वन नेशन वन राशन योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Leave a Comment