join

Raj Bhavan Mumbai Visit Online Booking,Timings,Contact Number

राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग: मुंबई में स्थित राजभवन महाराष्ट्र एक बहुत ही लुभावनी और ऐतिहासिक इमारत है|जहां घूमने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ी रहती है| यदि आप भी मुंबई राजभवन घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपको उसके लिए अपनी राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी| क्योंकि बिना बुकिंग के आपको राजभवन महाराष्ट्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी| राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग किस प्रकार करनी है इसके संदर्भ में हमने आपको लेख में विस्तारपूर्वक स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी दी है|

मुंबई राजभवन 1885 से लेकर भारत आजादी तक अंग्रेजों द्वारा बनाई गई एक ऐतिहासिक इमारत रही है जहां पहले अंग्रेज रहा करते थे और राजभवन को आजादी से पहले गवर्नमेंट हाउस के नाम से जाना जाता था| मुंबई राजभवन 1960 के बाद राज्यपाल के आधिकारिक निवास के रूप में भी विख्यात है| मुंबई राजभवन पूरी दुनिया भर में अपने अलौकिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है| जिसे देखने के लिए भारत से नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग आते हैं| राजभवन घूमने के लिए आपको केवल राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है| जिसका शुल्क 25 रुपए प्रति व्यक्ति है|

Raj Bhavan Maharashtra Online Booking

मुंबई महाराष्ट्र राजभवन 50 एकड़ में फैला हुआ है| मुंबई राजभवन देखने में बहुत ही सुंदर है यह तीनों और से समुद्री जल से घिरा हुआ है| इस 50 एकड़ जगह में है| पेड़ पौधे हैं जो देखने में किसी अलौकिक जंगल की तरह प्रतीत होते हैं एवं हेरिटेज बंगले हैं जो कि अंग्रेजों द्वारा बनाए गए हैं| महाराष्ट्र राजभवन को भारतीय शैली और ब्रिटिश शैली के मिश्रण द्वारा बनाया गया है इस के बीचो बीच एक बहुत बड़ा गुंबद और चार स्तंभों वाला बरामदा है| 

मुंबई में स्थित महाराष्ट्र राजभवन जाने के लिए सैलानियों को राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है| जिसका शुल्क प्रति व्यक्ति 25 रुपए निर्धारित किया गया है| बिना बुकिंग के किसी भी व्यक्ति को राजभवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है|आपको किस प्रकार राजभवन घूमने के लिए अपनी बुकिंग करनी है इसकी विस्तृत एवं आसान शब्दों में हमने आपको इस लेख में जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से अपनी राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और मुंबई राजभवन घूमने जा सकते हैं|

Read More- एक देश एक राशन कार्ड योजना

क्यों है मुंबई राजभवन इतना प्रसिद्ध

मुंबई राजभवन अपनी बनावट एवं अलौकिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है| जिसे देखने के लिए अलग-अलग जगह से लोग आते हैं| इस भवन को भारतीय शैली और ब्रिटिश शैली के मिश्रण द्वारा बनाया गया है| यह भवन 50 एकड़ में फैला है| आपको यहां कई हेरिटेज बंगले भी देखने को मिलेंगे साथ ही यह भवन तीनों ओर से समुद्री पानी से घिरा हुआ है इसके एक और टापू भी है| इस भवन के बीचो बीच एक गुंबद है साथ ही इस भवन के अंदर कई बहुकीमती चीजें है जो कि इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं|

महाराष्ट्र राजभवन को 1885 में गवर्नमेंट हाउस के नाम से जाना जाता था जहां ब्रिटिश गवर्नर रहा करते थे| भारत आजादी के बाद गवर्नमेंट हाउस पर भारत सरकार का अधिकार स्थापित हो गया जिसके उपरांत इसे राज्यपाल का आधिकारिक आवास की घोषित किया गया| अब मुंबई राजभवन को भारत सरकार द्वारा एक पर्यटन स्थल भी बना दिया गया है जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं और इस बहुत सुंदर इमारत को देखने का आनंद उठाते हैं|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

महाराष्ट्र राज्य भवन मुंबई में देखने के लिए क्या-क्या है

  • मुंबई राजभवन महाराष्ट्र के इतिहास को प्रदर्शित करता है|
  • इसे अंग्रेजों द्वारा 1885 में बनाया गया है|
  • यह भवन भारतीय शैली और ब्रिटिश शैली द्वारा बनाया गया है|
  • इस भवन के बीचो बीच एक बहुत बड़ा गुंबद स्थापित है|
  • यह भवन 3 और से समुद्री पानी से घिरा हुआ है|
  • इस भवन के एक और टापू में स्थित है|
  • राजभवन मुंबई में कुल एक 170 कमरे स्थित है|
  • महाराष्ट्र राजभवन मुंबई में एक पुस्तकालय भी है जिसमें 1 लाख से अधिक पुस्तकों को संग्रहित करके रखा गया है|
  • राजभवन में टेनिस कोर्ट गोल्फ कोर्स एवं स्विमिंग पूल भी स्थापित है|
  • राजभवन में कई जंगली जानवरों के घर भी स्थापित है जैसे मोर, बंदर, हिरण इत्यादि|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

महाराष्ट्र मुंबई राजभवन यात्रा के महत्वपूर्ण निर्देश

  • राजभवन घूमने के लिए चयनित दिन मंगलवार से रविवार होंगे|
  • सार्वजनिक अवकाश के समय राजभवन बंद रहता है|
  • मुंबई राजभवन भ्रमण का समय सुबह 6:15 बजे से रात 8:00 बजे तक होता है|
  • राजभवन में आगंतुकों का प्रवेश गेट नंबर 1 बाणगंगा की ओर से होगा|
  • राजभवन में भ्रमण करने के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी जिसका शुल्क प्रति व्यक्ति ₹25 निर्धारित किया गया है|
  • राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग शुल्क गैर-वापसी योग्य और गैर- हस्तांतरणया होगा|
  • घूमने आने वाला व्यक्ति अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह में आ सकता है|
  • भ्रमण करने वाले व्यक्तियों को अपना वैद्य पहचान पत्र लाने की आवश्यकता होगी|
  • विदेशी नागरिकों को अपना पासपोर्ट लाने की या पासपोर्ट फोटो कॉपी लानी होगी तभी उन्हें राज भवन में प्रवेश दिया जाएगा|
  • राजभवन परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी|
  • आपका मोबाइल फोन और कैमरा निर्धारित जांच चौकी पर जमा कर लिया जाएगा एवं लौटते समय आपको वापस कर दिया जाएगा|
  • सनराइज प्वाइंट राजभवन के ऊपरी गेट तक 500 मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है|
  • यदि किसी व्यक्ति को चलने में समस्या है तो वह सहायता टीम से संपर्क करके सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं| 
  • राजभवन भ्रमण करने आने वाले व्यक्तियों को पार्किंग की भी पूर्ण व्यवस्था देखने को मिलती है|

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

  • ऑनलाइन राजभवन महाराष्ट्र टिकट बुकिंग के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक को ओपन करें|
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको यहां दिए गए साइन अप विकल्प पर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी है और दिया गया कैप्चा कोड सॉल्व करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है|
  • ओटीपी दर्ज करने के उपरांत आपको लॉगइन करना है|
  • लॉगइन करने के उपरांत आपको Online Booking For Raj Bhavan Places… पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको विजिट की तारीख समय स्टोर और सीट संख्या चुन्नी है|
  • अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है जैसे अपना नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, ईमेल आईडी. वाहन संख्या आदि|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत आपको मांगे गए उपयुक्त दस्तावेज अपलोड करने हैं|
  • अब आपको अंतिम चरण पूर्ण करना है आपको दिए गए भुगतान विकल्प पर क्लिक करके अपनी राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • इस तरह आप आसानी से राजभवन महाराष्ट्र ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं|

Leave a Comment