join

Snehapoorvam Scholarship 2024: आवेदन पत्र, पात्रता, दस्तावेज 

Snehapoorvam Scholarship 2024: केरला सरकार द्वारा अपने राज्य के होनहार विद्यार्थियों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है| स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति योजना है जो केवल अनाथ बच्चों के लिए कार्य करती है| इस योजना के जरिए केरला सरकार अनाथ बच्चों को कई प्रकार के लाभ और प्रोत्साहन प्रदान कर रही हैं| पूर्व आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो केरल में लगभग 75000 के तकरीबन अनाथ बच्चे हैं जिनकी उम्र अभी 18 वर्ष भी पूर्ण नहीं हुई है| ऐसे नाथ बच्चे या तो अनाथालय में रहते है या फिर किसी के यहां मजदूरी करते हैं परंतु केरला सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों के लिए इस कल्याणकारी Snehapoorvam Scholarship को शुरू किया गया है| जिसका पूर्ण विवरण आप दिए गए लेख में विस्तार पूर्वक पढ़ सकते हैं|

Snehapoorvam Scholarship 2024 के जरिए सरकार सरकार ऐसे बच्चों की मदद कर रही है जिनके परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो गई है या फिर माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है तो ऐसी स्थिति में केरला सरकार द्वारा मृतक व्यक्ति के परिवार के बच्चों को केरला सरकार द्वारा शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| ऐसे बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है एवं 12वीं कक्षा तक और यहां तक की डिग्री कॉलेज में पढ़ रहे अनाथ छात्रों को भी Snehapoorvam Scholarship द्वारा लाभान्वित किया जाएगा| यह योजना हर एक अनाथ बच्चे को उसकी शिक्षा जैसे मूल अधिकार को प्राप्त करने में सहायता करती है| जिससे बच्चों की पढ़ाई ना रुके और वह अच्छे से अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक तंगी के पूर्ण कर सकें|

Snehapoorvam Scholarship 2024

स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति योजना अपने राज्य के यतीम बच्चों के लिए इस स्कॉलरशिप को आई है जिसके तहत केरला राज्य के ऐसे बच्चे जिन्होंने हाल ही में अपने माता पिता को खो दिया है| उन्हें पैसों की तंगी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित ना रहना पड़े| इसके लिए केरल सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए  Snehapoorvam Scholarship 2024 शुरू की है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को हर महीने उनके निर्धारित बैंक अकाउंट में शिक्षा ग्रहण करने के लिए निर्धारित सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी| जिसका पूर्ण विवरण आप लेख में दी गई जानकारी को विस्तार पूर्वक पढ़ कर ले सकते हैं|

इस छात्रवृत्ति योजना बच्चों को अपनी शिक्षा पूर्ण करने में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े| केरला सरकार द्वारा Snehapoorvam Scholarship के अंतर्गत विद्यार्थियों को योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 300 से 1000 रुपए होगी| जो कि पूर्ण रूप से आपकी शिक्षा के ऊपर निर्धारित होगी जिसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं| हमने आपको इस लेख में पूर्ण रूप से बताया है कि किस प्रकार आपको स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति योजना के लिए अपना आवेदन करना है आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आवेदन करने के लिए के लिए क्या आधिकारिक पात्रता निर्धारित की गई है|

Kerala Snehapoorvam Scholarship 2024 उद्देश्य

केरला सरकार द्वारा Snehapoorvam Scholarship को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में रह रहे ऐसे बच्चों की सहायता करनी है जो वर्तमान समय में अनाथ है जिन बच्चों के सर पर उनके माता पिता का साया नहीं रहा है| उन बच्चों को अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए केरला सरकार द्वारा ऐसे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा|

बच्चों को Snehapoorvam Scholarship के तहत प्रदान करवाई जाने वाली सहायता राशि सीधे DBT द्वारा बच्चों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी| केरला सरकार का इस योजना को शुरू करने का सरल सा उद्देश्य है कि राज्य में रह रहे अनाथ बच्चों को शिक्षा से वंचित ना रहना पड़े| अपने राज्य में रह रहे ऐसे बच्चों के लिए केरला सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाती है जिससे बच्चों का भविष्य बनाया जा सके|

Read More-Mhada Lottery 2023 Online Registration

Snehapoorvam Scholarship Kerala 2024 पात्रता

  • स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति योजना का पात्र केवल केरला राज्य का स्थाई निवासी होगा|
  • आवेदन करने वाला वही व्यक्ति स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति योजना का पात्र होगा जो कि अनाथ है|
  • Snehapoorvam Scholarship का पात्र केवल केरला राज्य के सरकारी या निजी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र होगा|
  • इस योजना का लाभ केवल उसी छात्रों को होगा जो कि गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है|
  • आपको बता देना जो बच्चे गांव में रह रहे हैं उनके लिए वार्षिक आय 20,000 रुपए होनी चाहिए|
  • जो बच्चे शहर में रह रहे हैं उनके लिए वार्षिक आय 22375 रुपए तक होनी चाहिए|

Read More-Aakash Byju’s Scholarship Test 2023 Registration

स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थई निवास प्रमाण पत्र
  • मात पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

Snehapoorvam Scholarship प्रोत्साहित राशि

  • पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 300 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि
  • छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 500 रुपए प्रतिमहा राशि|
  • कक्षा 11 वीं से 12 वीं के लिए 750 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि|
  • कॉलेज या डिग्री  की पढ़ाई के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

Snehapoorvam Scholarship 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपना आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • सीधे एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपको अपनी लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण करनी है|
  • यहां दिए गए न्यू इंस्टीट्यूशन रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें|
  • मांगे गए विवरण को दर्ज करें|
  • अब आपको अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड द्वारा पुनः लॉगइन करना है|
  • लॉगइन करने के उपरांत आपको अपना ध्यानपूर्वक पंजीकरण करना है|
  • अपना पंजीकरण करने के उपरांत ही आप स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर पाएंगे|

स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • अब आपको यहां दिए गए विकल्पों स्कूल-कॉलेज लॉगिन पर क्लिक करना है|
  • लॉगइन करने के उपरांत आपको दिए सर्विस नाम के लिंक पर क्लिक करना है|
  • इसके उपरांत आपको पर क्लिक करना है और अपना नाम प्रवेश संख्या आदि विवरण दर्ज करना है|
  • अब आपको अपना आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना है|
  • आवेदन फार्म में पूछी गई पूर्ण जानकारी दर्ज करें|
  • अब आपको रिन्यू नाव के नाम पर क्लिक करना है जिसके उपरांत आप अपनी नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर पाएंगे|

स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति चयन प्रक्रिया

  • स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति के संदर्भ में आपको अधिकारिक विभाग में जाना होगा|
  • यहां आपको आवेदन पत्र लेना है|
  • स्नेहापूर्वम छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • आवेदन पत्र में मांगा गया पूर्ण विवरण ध्यान पूर्वक भरे|
  • ऊपर बताए गए दस्तावेजों को साथ में सत्यापित करें|
  • आपको बता दें सत्यापन के बाद आवेदन पत्र को पीडीएफ प्रारूप में परिवर्तित किया जाएगा और ऑनलाइन पोर्टल पर जमा किया जाएगा जिसकी अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट से जुड़े हैं|

Leave a Comment