join

UP Police Online FIR Registration 2024| उत्तर प्रदेश ऑनलाइन FIR कैसे करे

UP Police Online FIR: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर एक कल्याणकारी पोर्टल का निर्माण किया है जो राज्य के स्थानीय नागरिकों को Online FIR की सुविधा प्रदान करता है|इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक Online Police Complaint (FIR) कर सकता है|उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए UP Police Online FIR Registration के लिए uppolice.gov.in पोर्टल को लॉन्च किया है|जिसकी सहायता से आप ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज कर सकते हैं| 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए uppolice.gov.in पोर्टल पर राज्य के स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन FIR करने की सुविधा प्रदान की जाती है|अब राज्य के किसी भी नागरिक को अपनी एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए किसी भी पुलिस थाने जाने की आवश्यकता नहीं है वह घर बैठे बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से UP Police Online FIR की सहायता द्वारा अपनी किसी भी समस्या एवं शिकायत की FIR कर सकते हैं| किस प्रकार UP Police Online FIR Registration की प्रक्रिया को पूर्ण करना है इसका विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं|

UP Police Complaint Registration

UP Police Online FIR Registration के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस मिलकर ऑनलाइन f.i.r. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आमजन के लिए सुविधाजनक एवं सरल बना रही है जिसके लिए राज्य सरकार ने यूपी पुलिस की सहायता से CCTNS नामक पोर्टल लॉन्च किया है|यही नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग एवं राज्य सरकार ने UP Cops App भी लांच की है| CCTNS Portal & UP Cops App राज्य के स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन f.i.r. रजिस्ट्रेशन की सुविधा देता है| इस पोर्टल एवं ऐप की सहायता से राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन FIR कर सकता है|

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए Online FIR Portal Uttar Pradesh के द्वारा राज्य में क्राइम के मामलों में बहुत गिरावट आई है अब राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन इस पोर्टल द्वारा FIR दर्ज कर सकता है|जिसके लिए उसे किसी भी थाने जाने की आवश्यकता नहीं है और ना ही किसी भ्रष्ट पुलिस वाले को पैसे खिलाने की जरूरत है|अक्सर बहुत सारे लोगों को यह समस्या रहती है कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही है ना ही उस पर कार्यवाही कर रही है| 

Uttar Pradesh Police FIR Registration

लेख का नामOnline FIR Registration Process
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन FIR शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करना
विभागउत्तर प्रदेश पुलिस विभाग
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटuppolice.gov.in 
मोबाइल ऐपUP Cop App

UP Police FIR Registration का उद्देश्य

आमतौर पर देखा जाए तो बहुत से ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायत दर्ज नहीं की जाती और शिकायत दर्ज करने के लिए उनसे पैसों की मांग की जाती है परंतु यह पोर्टल उन सभी भ्रष्ट पुलिस वालों पर लगाम लगाता है जो अपना काम इमानदारी से नहीं करते हैं साथ ही आमजन को इस पोर्टल द्वारा ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है| जिससे आम नागरिकों की एफ आई आर भी दर्ज होती है और उस पर समय से कार्यवाही भी की जाती है|

क्या होती है FIR

FIR (First Information Report) यानी आपकी समस्या पर पुलिस द्वारा लिखित रूप में तैयार किए जाने वाला दस्तावेज FIR कहलाता है|FIR उस व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की जाती है जिसने कोई संगीत अपराधी या जुर्म किया हो यदि किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना या अपराध या धोखाधड़ी या चोरी हुई है तो वह इस दिशा में पुलिस विभाग द्वारा मिलकर अपनी समस्या बता कर उस समस्या पर एक लिखित रूप में एफ आई आर दर्ज की जाती है जिस पर पुलिस विभाग द्वारा उस FIR के तहत FIR दर्ज करवाने वाले व्यक्ति की सहायता की जाती है|

Read More-यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें

UP Police Online FIR/UP Cop Mobile App द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं

  • आपातकालीन हेल्पलाइन
  • खराब व्यवहार
  • अज्ञात शव
  • वरिष्ठ नागरिक
  • सूचना सांझा करें
  • ई प्राथमिकी पंजीकरण
  • स्थिति खोजें/ डाउनलोड करें
  • खोई वस्तु का पंजीकरण
  • गिरफ्तार अभियुक्त
  • लापता व्यक्ति
  • प्राथमिकी स्थिति देखें 
  • जुलूस अनुरोध
  • फिल्म शूटिंग
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • घरेलू सहायता सत्यापन
  • वाहन चोरी/ वाहन बरामद
  • किरायेदार सत्यापन
  • कर्मचारी सत्यापन
  • कार्यक्रम प्रदर्शन निवेदन
  • विरोध/ हड़ताल पंजीकरण अनुरोध
  • दुर्घटना जुलूस अनुरोध चेतावनी क्षेत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • अपना थाना खोजें

Read More-UP Anti Corruption Portal Complaint Registration Online

UP Police Online FIR Registration 2024 Process

  • ऑनलाइन f.i.r. रजिस्ट्रेशन के लिए आप को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर क्लिक करें|
  • uppolice.gov.in 
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारी वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • आपको दिखाई दे चित्र के अनुसार दिए गए विकल्प e-FIR पर क्लिक करना है|
  • e-FIR पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड द्वारा लॉगइन प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • यदि आपके पास लॉगिन आईडी पासवर्ड नहीं है तो आप दिए गए विकल्प द्वारा लॉगिन आईडी पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं|
  • अब आपको ऑनलाइन ई एफ आई आर दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम अपना नाम पता मोबाइल नंबर इत्यादि विवरण दर्ज करना है|
  • ऑनलाइन e-f.i.r प्रपत्र में मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करें|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत ही आपकी ऑनलाइन f.i.r. का सत्यापन किया जाएगा|
  • ऑनलाइन f.i.r. सत्यापन के उपरांत आपको उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा एफ आई आर की ईमेल प्राप्त होगी जिसमें आपकी दर्ज की गई f.i.r. की कॉपी होगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं|

UP Cop Mobile App से कैसे ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करें

  • यूपी Cop मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर आना है|
  • गूगल प्ले स्टोर पर आने के बाद आपको दिए गए सर्च विकल्प पर क्लिक करके UP Cop लिखकर सर्च करना है|
  • अब आपके सामने UP Cop के ऑफिशियल मोबाइल आप आ जाएगी इसे आप दिए गए विकल्प द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं|
  • अधिकारिक वेबसाइट द्वारा मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल एप के लिंक को ओपन करें|
  • मोबाइल ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको मोबाइल ऐप को ओपन करना है और अपनी लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • लॉगइन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आपके सामने UP Cop App का डैशबोर्ड सामने आएगा|
  • आपको यहां दिए गए विकल्प e-fir पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने e-fir पुलिस कंप्लेंट का अधिकारिक आवेदन पत्र खुलकर सामने आ जाएगा|
  • इसमें आपको अपनी समस्या सहित मांगा गया पूर्ण विवरण दर्ज करना है|
  • मांगी गई पूर्ण जानकारी दर्ज करने के उपरांत रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें|
  • इस तरह आप आसानी से UP Cop Mobile App से ऑनलाइन f.i.r. दर्ज कर सकते हैं|

How to Check Online Uttar Pradesh FIR Status

  • यूपी ऑनलाइन f.i.r. वर्तमान स्टेटस चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपको दिए गए विकल्प Citizen Services पर क्लिक करना होगा|
  • जिसके उपरांत आपके सामने Citizen Services की सूची आ जाएगी|
  • आपको यहां अपनी लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • लॉगइन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आपको दिए गए विकल्प प्राथमिकी स्थिति देखें पर क्लिक करना है|
  • अब आपको यहां अपना f.i.r. नंबर दर्ज करना है और जिला और पुलिस स्टेशन एवं वर्ष की जानकारी दर्ज करनी है|
  • इस तरह आप आसानी से Online Uttar Pradesh FIR Status की जानकारी चेक कर सकते हैं|

Leave a Comment