join

Yogi Adityanath Biography:Birthday, Early Life, Family, Education, Political Journey

जैसा कि आप जानते हैं यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी हैं| तो आज हम आपको योगी आदित्यनाथ जी के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी जाएगी|आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी के जीवन परिचय (Yogi Adityanath Biography) के बारे में जानकारी साझा करने जा रहे है की उनकी आयु क्या है, उनके परिवार में कितने लोग है एवं उनकी शिक्षा कहा से पूरी हुई है।योगी आदित्यनाथ जी को महंत भी कहा जाता है। क्योंकि वे गोरखपुर के प्रसिद्ध मंदिर गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत योगी आदित्यनाथ के कारण हुई और उन्होंने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Yogi Adityanath Biography

उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में हुआ है। योगी आदित्यनाथ जी का जन्म गढ़वाल राजपूत के परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है, जो पेशे से वन रेंजर थे और उनकी माता का नाम सावित्री देवी है।

योगी आदित्यनाथ जी की शिक्षा की शुरुआत सन 1977 में टिहरी गडवाल के गजा के स्कूल से हुई। उन्होंने 1989 में भरत मन्दिर इन्टर कॉलेज, ऋषिकेश से इंटरमीडिएट पास किया। जिसके बाद 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से गणित में B.sc परीक्षा उत्तीर्ण की। साथ ही इसी विश्वविद्यालय से M.sc भी किए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।

योगी आदित्यनाथ जी के जीवन में सबसे बड़ा परिवर्तन उस समय आया जब योगी आदित्यनाथ जी सन 1993 में गोरखपुर आए और गोरखनाथ मन्दिर के महंत अवैधनाथ जी से मिले। महंत अवैधनाथ जी से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ जी उनके व्यक्तित्व से इस प्रकार प्रभावित हुए कि सन 1994 में उन्होंने संन्यास ग्रहण कर लिया। जिसके बाद शुरू हुआ एक शानदार सफर अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने का सफर।योगी आदित्यनाथ जी से महंत अवैधनाथ जी भी काफी प्रभावित थे, इसलिए उन्होंने अपने जीवनकाल में ही घोषणा कर दी थी कि मेरी मृत्यु के बाद गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ होंगे।

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय (Yogi Adityanath Biography in Hindi)

योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय
वास्तविक नामअजय सिंह बिश्त
उपनाममहंत योगी आदित्यनाथ
निक नेमयोगी
पिता का नामआनंद सिंह बिष्ट (वन क्षेत्रपाल )
माता का नामसावित्री देवी (गृहणी)
व्यवसायभारतीय राजनीतिज्ञ, धार्मिक मिशनरी
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
जन्म5 जून 1972
जन्मस्थानपंचुर जिला, पुरी गढ़वाल, उत्तराखंड, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू (नाथ संप्रदाय)
जातिठाकुर
गृहनगरगोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत
स्कूलपुरी प्राइमरी स्कूल, उत्तराखंड
कॉलेजगढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखण्ड
शैक्षणिक योग्यतागणित में स्नातक (बीएससी)
अध्यात्मिक गुरुमहंत अवैद्यनाथ महाराज
शौकतैराकी, पशुओं के साथ खेलना
नेटवर्थलगभग 72 लाख प्रति वर्ष

Yogi Adityanath Political Career (राजनीतिक जीवन)

पहली बार योगी जी के द्वारा राजनैतिक जीवन में वर्ष 1998 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा गया है जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई और वह यह चुनाव जीत गए। उस समय इनकी आयु केवल 26 वर्ष थी ,1998-99 में वह बारहवीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद थे। इसी के साथ गोरखपुर से पुनः वह एक बार फिर से 1999 में सांसद के लिए चुने गए।

  • योगी जी के द्वारा वर्ष 2002 अप्रैल माह में हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया गया।
  • इसी के साथ वर्ष 2004 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता गया।
  • वर्ष 2009 में भी वह 2 लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल करके लोकसभा पहुंचे।
  • वर्ष 2014 उन्हें फिर से बंपर वोटो से सांसद के रूप चयनित किया गया।
  • वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला।
  • जिसके बाद 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए लेकिन इसमें योगी जी को सफलता हासिल नहीं हुई।
  • वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ जी का पुरे राज्य भर में प्रचार प्रसार करवाया जिसके लिए एक हेलिकॉप्टर भी दिया गया।
  • इसी के साथ 19 मार्च 2017 में यूपी के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया।

Yogi Adityanath Family Members (परिवार)

योगी आदित्यनाथ जी के पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे। इनके पिता जी ने फॉरेस्ट रेंजर की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद ट्रांसपोर्ट संचालन का कार्य भी किया था। इनके पिता अप्रैल सन 2020 में AIIMS में 40 दिनों तक भर्ती रहे थे, लेकिन इनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इनकी माता का नाम सावित्री देवी था जो की एक कुशल गृहणी थी। इसके अलावा योगी जी के परिवार में एक बड़ा भाई, दो छोटे भाई, और तीन बड़ी बहने है। योगी जी के बड़े भाई का नाम मानेंद्र है, दूसरे नंबर पर योगी आदित्य नाथ (अजय सिंह बिष्ट) है, इसके अलावा बाकि दो भाइयों का नाम शैलेन्द्र मोहन और महेंद्र है। योगी जी की बहनों के नाम पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी हैं।

Yogi Adityanath Family Members
पिता का नामआनंद सिंह बिष्ट
माता का नामसावित्री देवी
भाई का नाममानेंद्र, महेंद्र सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र मोहन
बहन का नामपुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी

उत्‍तर प्रदेश के 21वें सीएम – Yogi became the 21st Chief Minister of UP

साल 2017 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला। इस दौराना उत्‍तर प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री की रेस में कई दिग्‍गज नेताओं के नाम शामिल थे। लेकिन उत्‍तर प्रदेश की जनता योगी आदित्‍यनाथ को मुख्‍यमंत्री के रूप में देखना चा‍हती थी। इसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्‍व ने योगी को सीएम बनाने का फैसला लिया। 19 मार्च 2017 को सीएम पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के 21वें मुख्‍यमंत्री बने।

योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां | CM Yogi Achievements

योगी आदित्यनाथ के जीवन की उपलब्धियों के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने जीवन में कई प्रकार की उपलब्धियां हासिल की हैं I उनमें से सबसे प्रमुख उपलब्धियां है कि 26 साल की उम्र में सांसद बनने का I इसके अलावा जब वह राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं I उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत और सशक्त किया और माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ उन्होंने करवाई कर उत्तर प्रदेश के माफिया का नामोनिशान मिटा दिया I

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया गया ताकि लोग उत्तर प्रदेश आसानी से पहुंच सके I अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण योगी आदित्यनाथ के देखरेख में पूरा किया जा रहा है I योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहा है I यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी कंपनियां पैसे निवेश करने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने राज्य का माहौल शांत और भयमुक्त रखा है इसलिए हम कह सकते हैं कि योगी आदित्यनाथ का पूरा जीवन उपलब्धियों से भरा हुआ है जिन का व्याख्यान शब्दों के माध्यम से कर पाना संभव नहीं है I

योगी का जन्म कब और कहां हुआ था?

योगी आदित्यनाथ जी का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में हुआ है

योगी आदित्यनाथ की योग्यता क्या है?

उन्होंने उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की डिग्री पूरी की। उन्होंने 1990 के दशक में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। उस समय के आसपास, वह गोरखनाथ मठ के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ के शिष्य भी बन गए।

यूपी के सीएम का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

सी. एम. हेल्पलाइन (181), ई-मेल- director.cmhelpline[at]gmail[dot]com.

Leave a Comment