join

APPSC Group Recruitment 2023: इस राज्य में ग्रुप 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 दिसंबर से

APPSC Group 2 Notification 2023:आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ओर से ग्रुप 2 के 897 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

APPSC Group 2 Recruitment 2023:आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे महत्वपूर्ण तारीखों की सूची देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 900 पदों को भरा जाएगा।जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इस डेट से APPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।

APPSC Group Recruitment 2023

APPSC Group 2 Recruitment 2023: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संगठन में 897 पदों पर भर्ती के लिए यह अधिसूचना जारी की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी और 1 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक वेबसाइट – psc.ap.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

APPSC Group 2 Recruitment: भर्ती विवरण

आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यह भर्ती कुल 897 रिक्त पदों पर की जानी है। यह कार्यकारी एवं गैर कार्यकारी पदों पर की जानी है। इसमें से कार्यकारी के 331 पदों और गैर कार्यकारी के 566 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।

APPSC Group 2 Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रिलिमनरी एग्जाम/ स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंत में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा) 25 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। 

कोई भी उम्मीदवार समूह-II सेवाओं के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि वह कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) उत्तीर्ण नहीं कर लेता।

रिक्तियों का विवरण, वेतनमान, आयु, समुदाय, शैक्षणिक योग्यता और निर्देशों के साथ अन्य जानकारी 21 दिसंबर, 2023 से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

APPSC Group Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें

  • APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Leave a Comment