join

UP Board Exam Date 2024:यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, देखें कब कौन सी परीक्षा

UP Board Exam Date|UP Board Class 10th and 12th Time Table 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल (UP Board Date Sheet 2024) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।टाइम टेबल UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गयी टेबल से सभी विषयों के पेपर और डेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UP Board Exam Date 2024

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. पहली परीक्षा हिंदी विषय की होगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एग्जाम का शड्यूल चेक कर सकते हैं. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को समाप्त होंगी.

सबसे पहले 22 फरवरी 2024 को हाईस्कूल का हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और कॉमर्स विषय का पेपर होगा जबकि इंटरमीडिएट का सैन्य विज्ञान, हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर होगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 09 मार्च 2024 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी.

UPMSP 2024 प्रैक्टिकल परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 01 फरवरी और 02 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

UP Board Date Sheet 2024: दो पालियों में होगी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जारी डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2025 से 9 मार्च तक सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UP Board 10th Date Sheet 2024: हाईस्कूल में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

यूपीएमएसपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को 10वीं बोर्ड परीक्षा पहली पाली में हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को पालि, अरबी, फारसी का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।

UP Board 12th Date Sheet 2024: इंटरमीडिएट में पहले दिन होगा सैन्य विज्ञान का पेपर

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू होगी। पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी।

यहां से देखें 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 

डेट 10वीं/विषय 12वीं/विषय
22 फरवरी 2024हिंदी/ प्रारंभिक हिंदी, वाणिज्यहिंदी सैन्य विज्ञान, हिंदी, सामान्य विज्ञान
23 फरवरी 2024पालि, अरबी, फारसी, संगीत गायननागरिक शास्त्र, कृषि शस्य विज्ञान
27 फरवरी 2024गणित, ऑटोमोबाइल्सकुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
28 फरवरी 2024संस्कृत, संगीत वादनअर्थशास्त्र, चित्रकला, रंजनकला
29 फरवरी 2024विज्ञान, कृषिलेखाशास्त्र, पाली, अरबी, फारसी, जीव विज्ञान, गणित
1 मार्च 2024मानव विज्ञान, एनसीसीउर्दू, गुजराती, पंजाबी सहित अन्य भाषाई विषय, मानव विज्ञान
2 मार्च 2024हेल्थ केयर, खुदरा व्यापारमोबाइल रिपेयर।।।। संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, अंग्रेजी
4 मार्च 2024अंग्रेजी, सुरक्षाकंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति एवं कृषि अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
5 मार्च 2024गृह विज्ञान, कंप्यूटरकुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, भूगोल, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान
6 मार्च 2024चित्रकला, रंजनकला, आईटी, आईटीईएसकाष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, कुकरी सहित अन्य विषय, इतिहास, कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
7 मार्च 2024सामाजिक विज्ञान, सिलाईकुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
9 मार्च 2024गुजराती उर्दू सहित अन्य भाषा, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बरकुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान

UP Board Exam 2024 Date Sheet Out: कैसे करें डेट शीट डाउनलोड

  • स्टेप 1: डेट शीट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • स्टेप 2: अब छात्र होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: इसके बाद छात्र इंटर परीक्षा की तारीख वाले लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: फिर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी
  • स्टेप 5: इसके बाद टाइम टेबल को चेक करें और उसे डाउनलोड करें
  • स्टेप 6: आखिरी में विद्यार्थी टाइम टेबल का प्रिंट निकाल लें  

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां देखें – PDF देखें

Leave a Comment