join

Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना 2023: दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना एक ऐसी योजना है जो प्रतिवर्ष 50 ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगी जिनकी मेधा और प्रतिबद्धता उनका दृढ़ संकल्प संदेह से परे हो| आसान शब्दों में कहे तो ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने की जिद ठान ली है| ऐसे उम्मीदवारों को दृष्टि संस्थान द्वारा 1 से 2 वर्षों तक दिल्ली में शिक्षा, कोचिंग, लाइब्रेरी, टेस्ट सीरीज, मेंटरशिप, भोजन और रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी| Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना 2023 पूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में प्राप्त प्रदान की है|

जो भी अभ्यर्थी अस्मिता छात्रवृत्ति योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए निर्धारित पात्रता कुछ इस प्रकार होगी आवेदन करने वाले व्यक्ति को संघीय सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) या किसी राज्य पीसीएस (PCS) की सिविल सेवा परीक्षा में कम से कम एक बार प्रीलिम्स परीक्षा पास की हो| इसी के साथ आवेदन करने वाले व्यक्ति को निर्धारित एक कठिन परीक्षा में अपनी योग्यता साबित करनी होगी| निर्धारित परीक्षा में सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों ( प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार) के तहत पूर्ण होगी|

Drishti IAS Asmita Scholarship Scheme 2023

दृष्टि संस्थान द्वारा शुरू अस्मिता छात्रवृत्ति योजना ऐसे अभ्यार्थियों को ढूंढ रही है जो सिविल सेवा परीक्षा को हिंदी माध्यम के तहत पास करना चाहते हो| केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए दृष्टि संस्थान द्वारा इस बार Asmita Scholarship Scheme को शुरू किया जा रहा है| जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, अनुसूचित जाति व जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग अल्पसंख्यक, पात्र पुरुष एवं महिलाएं एवं अन्य वंचित समूह जो अपनी सिविल सेवा परीक्षा की हिंदी में तैयारी कर रहे हैं| उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है|

दृष्टि आईएएस अस्मिता छात्रवृत्ति योजना को हिंदी के घट रहे परिणामों को देखते हुए दृष्टि संस्थान द्वारा 7 फरवरी 2022 को शुरू किया गया जिसके तहत हिंदी माध्यम के मेधावी छात्रों को दिल्ली में निशुल्क सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा प्रदान की जाती है| यदि आप भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे है और इस अस्मिता स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाना चाहते है तो जाने इसके लिए क्या पात्रता एवं दस्तावेज आयु सीमा निर्धारित की गई हैं|

Read More-Yuva Sangam Yojana Online Registration

क्या है Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना Drishti IAS संस्थान द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो सिविल सेवा परीक्षा में घट रहे हिंदी माध्यम के परिणामों को समय रहते संभालने का कार्य कर रही है और साथ ही हिंदी भाषा में सिविल सेवा परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को जागरूक करना एवं हर संभव मदद करना भी है| इसी के साथ देखा जाए तो इस योजना का मुख्य उद्देश्य भाषाई नुकसान को कम करना है जिसके लिए दृष्टि संस्थान द्वारा निशुल्क IAS कोचिंग योजना को शुरू किया गया है| यह योजना हिंदी भाषा एवं हिंदी भाषा में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को लाभ प्रदान करती है|

Read More-National Internship Portal

आईएएस अस्मिता योजना का उद्देश्य

अस्मिता योजना का उद्देश्य यह नहीं है कि किसी जाति या समुदाय की भागीदारी को बढ़ाया जाए अस्मिता योजना का मुख्य उद्देश्य तो केवल हिंदी माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा देने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करना एवं निशुल्क सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाना जिससे ना तो भाषा को नुकसान हो और ना ही हिंदी भाषा में तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों का मनोबल टूटे| इस योजना का मुख्य उद्देश्य हिंदी समाज की भागीदारी को बढ़ाना है|

Read More-एक देश एक राशन कार्ड योजना

Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना के तहत अभ्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं

IAS Drishti अस्मिता छात्रवृत्ति योजना के तहत अभ्यार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं| जिसका विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं|

  • योजना के तहत दृष्टि संस्थान आपको निशुल्क कोचिंग कक्षाओं की सुविधा प्रदान करता है|
  • अभ्यर्थियों को निशुल्क संपूर्ण पाठ्यक्रम समग्री की सुविधा प्रदान की जाती है|
  • चयनित अभ्यर्थि 24 * 7 निशुल्क मेंटरशिप कार्यक्रम की भागीदारी में सुविधा का लाभ उठा सकते हैं|
  • अभ्यार्थियों को दृष्टि संस्थान द्वारा निशुल्क टेस्ट सीरीज उपलब्ध करवाई जाती हैं|
  • Drishti IAS Asmita Scholarship Yojana के तहत अभ्यर्थियों को निशुल्क लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाती है|
  • चयनित मेधावी अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन भी प्रदान किया जाएगा|
  • जो भी अभ्यर्थि अस्मिता योजना के तहत सिलेक्ट होते है उन्हें रहने के लिए निशुल्क आवास भी प्रदान किया जाएगा|

NOTE: शेष सुविधाएं अभ्यर्थियों को केवल 1 से 2 वर्षों के लिए प्रदान की जाएंगी|चयनित अभ्यर्थियों को अस्मिता योजना के तहत केवल यही सुविधाएं प्रदान की जाएंगी इसके अतिरिक्त रोजमर्रा के अन्य खर्चे विद्यार्थियों को अपनी ओर से करने होंगे|

Drishti IAS Asmita Scholarship Yojana की मुख्य विशेषताएं एवं हितलाभ

  • दृष्टि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 50 चयनित अभ्यर्थियों चुना जाएगा|
  • केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को चुना जाएगा जो हिंदी माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं|
  • संस्थान द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को 1 से 2 वर्षों के लिए कोचिंग, कक्षाएं, नोट्स, टेस्ट सीरीज, लाइब्रेरी, भोजन एवं रहने की सुविधा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी|
  • दृष्टि संस्थान विभाग द्वारा चयनित 50 अभ्यार्थियों के अलावा कुछ श्रेष्ठ अभ्यर्थियों को भी मेंटरशिप योजना में निशुल्क प्रवेश दिया जा सकता है|
  • संस्थान इस विषय पर भी पूर्ण रूप से तत्पर रहेगा कि समाज के किसी वंचित समूह के आने वाले उम्मीदवार को सर्वप्रथम प्राथमिकता मिले|
  • सरल शब्दों में कहा जाए तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से कमजोर महिला पुरुष सभी को समान रूप से योजना के तहत शामिल किया जाएगा|
  • सिविल सेवा परीक्षा में जिन वंचित वर्गों को आरक्षण नहीं मिलता है दृष्टि संस्थान द्वारा पूर्ण कोशिश की जाएगी कि उन्हें भी उपयुक्त प्रतिनिधित्व किया जा सके|
  • IAS Drishti द्वारा यह भी प्रमुख रूप से सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन वंचित वर्गों के उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जाता है उन्हें दृष्टि संस्थान द्वारा भी उस अनुपात में आरक्षण देने की पूर्ण कोशिश की जाएगी|
  • उदाहरण
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 10%
  • अनुसूचित जाति 15%
  • अनुसूचित जनजाति से 7.5% 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग 27%

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

दृष्टि आईएएस अस्मिता छात्रवृत्ति योजना पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा या राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सिविल सेवा परीक्षा में कम से कम एक बार प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए|
  • आवेदक के UPSC CSE परीक्षा में अभी 2 प्रयास शेष होने चाहिए|
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या निजी संगठन में नौकरी नहीं करता हो|
  • आवेदक किसी भी ऐसी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा रहा हो जिसमें उसे 5000 या उससे अधिक छात्रवृत्ति मिलती हो|
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिला,  दिव्यांग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित के अभ्यर्थियों को प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी जाएगी|
  • दृष्टि संस्थान के पास पूर्ण अधिकार रहेगा कि वह अस्मिता प्रबंध समिति में पूर्ण रूप से किसी भी बदलाव एवं नियम के बदलाव में बाध्य नहीं रहेगी| 

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना निर्धारित आयु सीमा

1 अगस्त 2023 को पात्रों की आयु निम्नलिखित से अधिक ना हो

  • सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष
  • EWS वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष
  • OBC वर्क के लिए निर्धारित आयु सीमा 33 वर्ष
  •  SC/ST वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा 35 वर्ष
  • PWBD/PH वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा 37 वर्ष

Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना आवेदन हेतु प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  •  हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • केंद्रीय राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा में प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र|
  • यदि कोई आवेदक सिविल सेवा परीक्षा में आरक्षण प्राप्त करता है तो उसे संबंधित वैद्य प्रमाण पत्र
  • एवं उपयुक्त आवेदन फॉर्म में मांगी है दस्तावेज

NOTE: परीक्षा भवन में अपना आधार कार्ड लेकर जाए अन्यथा परीक्षा भवन में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी|

Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना आवेदन शुल्क

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा निर्धारित परीक्षा शुल्क 500 रुपए जीएसटी सहित भुगतान करना होगा| 

NOTE: निर्धारित परीक्षा शुल्क के रूप में ली जा रही राशि किसी भी अवस्था में वापिस योग्य नहीं है| 

Drishti IAS अस्मिता छात्रवृत्ति योजना चयन प्रक्रिया

  • प्रत्येक वर्ष 50 उम्मीदवारों को अस्मिता छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित किया जाएगा|
  • यह चयन प्रक्रिया 1 वर्ष में एक बार की जाएगी विशेष परिस्थितियों में यह चयन प्रक्रिया एक से अधिक बार आयोजित की जा सकती है|
  • यदि दृष्टि संस्थान को 50 ऐसे उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो उम्मीदवारों की संख्या 50 से कम भी की जा सकती है|
  • विशेष परिस्थितियों में यदि संस्थान द्वारा उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि भी की जा सकती है|
  • उम्मीदवारों के लिए अस्मिता छात्रवृत्ति योजना चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित 3 चरणों वाली परीक्षा पास करनी होगी|
  • प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार
  • संस्थान द्वारा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में दो अलग-अलग सत्रों  में किया जाएगा|
  • प्रत्येक परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी|
  • प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों में दो दो प्रश्नपत्र होंगे|
  • निर्धारित परीक्षा 500 अंकों की होगी|
  • मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी| 
  • साक्षात्कार 200 अंक
  • प्रारंभिक परीक्षा एवं सामान्य अंग्रेजी के अंक नहीं जोड़े जाएंगे|
  • इस प्रकार अभ्यार्थियों की अस्मिता छात्रवृत्ति योजना चयन प्रक्रिया पूर्ण होगी

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना निर्धारित परीक्षा केंद्र

  • दिल्ली
  • लखनऊ
  • शिमला
  • देहरादून
  • प्रयागराज
  • पटना
  • रायपुर
  • जयपुर
  • चंडीगढ़
  • भोपाल
  • रांची

NOTE:उम्मीदवार अपनी सहूलियत के हिसाब से किन्हीं भी तीन परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकते हैं| 

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना निर्धारित परीक्षा पैटर्न एवं परीक्षा प्रविधि समय

  • निर्धारित परीक्षा के तीन चरण होंगे|
  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • प्रत्येक परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी
  • निर्धारित परीक्षाएं एक ही दिन दो अलग-अलग सत्रों के हिसाब से आयोजित की जाएंगी|
  • निर्धारित परीक्षा का प्रथम सत्र 9:30 से 12:30 बजे तक होगा
  • परीक्षा का दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा
  • प्रथम सत्र परीक्षा- में 2 प्रश्नपत्र होंगे
  • सामान्य अध्ययन एवं सीसैट परीक्षा समय 2 घंटे
  • सामान्य अंग्रेजी परीक्षा समय 1 घंटा
  • द्वितीय सत्र परीक्षा दो प्रश्नपत्र होंगे
  • सामान्य अध्ययन परीक्षा समय 2 घंटे मुख्य परीक्षा
  • निबंध परीक्षा समय 1 घंटा मुख्य परीक्षा
  • सामान्य अध्ययन एवं सीसैट दोनों में 50-50 होंगे|
  • प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र की समय अवधि 2 घंटे होगी एवं कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न अनिवार्य है प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होंगे|
  • निर्धारित प्रश्नपत्र में नेगेटिव मार्किंग भी होगी अर्थात गलत आंसर देने पर 0.67 अंक काटे जाएंगे|
  • सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र कुल 200 अंकों का होगा इसमें 2 घंटे का समय दिया जाएगा कुल 20 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का होगा सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे| यह प्रश्न भूगोल, इतिहास, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था, इत्यादि पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे
  • निबंध 100 अंकों का होगा अभ्यर्थियों का निबंध लिखने के लिए एक घंटा दिया जाएगा निबंध लिखने के लिए चार विषय होंगे किसी एक विषय पर आपको निबंध लिखना है| लिखा गया निबंध 1000 से 1200 शब्दों में होना चाहिए|
  • निर्धारित परीक्षा 500 अंकों की होगी|
  • मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी| 
  • साक्षात्कार 200 अंक
  • प्रारंभिक परीक्षा एवं सामान्य अंग्रेजी के अंक नहीं जोड़े जाएंगे|

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना हेतु आवश्यक जानकारी

  • चयनित अभ्यर्थियों को विशिष्ट परीक्षण कार्यक्रम से अवगत करवाया जाएगा जोकि विकास दिव्यकीर्ति के मार्गदर्शन में मेंटरशिप टीम द्वारा संचालित किया जाएगा|
  • आपका भविष्य बनाने में संस्थान द्वारा निर्धारित अध्यापक विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी|
  • मेधावीओं से अपेक्षा की जाएगी कि वह प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे की पढ़ाई करें|
  • चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों प्रकार से पढ़ाया जाएगा|
  • प्रतिभागियों के हुनर को निखारने के लिए मासिक तथा सप्ताहिक टेस्ट भी लिए जाएंगे|
  • यदि कोई अभ्यर्थी पढ़ाई में मन नहीं लगाता है या कक्षा में अपनी प्रतिभा नहीं दिखाता है तो इस पर दृष्टि संस्थान द्वारा कड़े कदम उठाए जाएंगे एवं उम्मीदवार को स्थगित भी किया जा सकता है|

अस्मिता छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन

  • योजना संबंधित ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • यहां आपको अपनी लॉगिन एवं रजिस्टर प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • अब आप को दिए गए लिंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र खोज कर उसे ध्यान पूर्वक भरना है|
  • आवेदन पत्र भरने के उपरांत आपको मांगे गए के उपयुक्त दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अपलोड करना है|
  • इस प्रकार आप अस्मिता छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

Leave a Comment