join
Govardhan Puja 2023

Govardhan Puja 2023:जानिए क्योंकि जाती है गोवर्धन की पूजा शुभ मुहूर्त,पूजा विधि की संपूर्ण जानकारी

Govardhan Puja 2023: इस साल गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि गोवर्धन पूजा आखिर 13 नवंबर को है या 14 नवंबर को. शुभ मुहूर्त अलग अलग दिन पर पड़ने के कारण यह कन्फ्यूजन बन रही है. इस बार गोवर्धन पूजा 13 और 14 नवंबर दोनों दिन मनाई जाएगी|

Govardhan Puja 2023 Date and Time: पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है।

Govardhan Puja 2023

आज सोमवार, 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के कोप (मूसलाधार बारिश) से गोकुलवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर उठा लिया था।

इसलिए हर साल गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाया जाता है और उनकी परिक्रमा करने का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। अगर इस अवसर पर आप अपने परिचितों, रिश्तेदारों व करीबियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश आपके लिए हैं।

ये है सही डेट और शुभ मुहूर्त

इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।

गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये योग

इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बन रहे हैं। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद से अतिगंड योग शुरू हो जाएगा। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही अनुराधा नक्षत्र होगी।

गोवर्धन पूजा विधि

  • गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।
  • फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
  • इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
  • भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।
  • इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Govardhan Puja 2023 Wishes

1. कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

2. प्रेम से कृष्ण का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा खुशहाल करेगी।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. आंधी तूफान से वो डरते हैं,
जिनके मन में प्राण बसते हैं,
वो मौत देखकर भी हंसते हैं,
जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाए,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: ।।
लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *