join

Kusum Mahaurja Solar Yojana Registration 2023, Beneficiary Solar Pump Application @www.mahaurja.com

Kusum Mahaurja Solar Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में किसानों के विकास के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम कुसुम महौर्जा सौर योजना है| इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य के सभी किसान उठा सकते हैं जिनके पास 2.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है| महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के किसानों के विकास के लिए इस योजना द्वारा 3 एचपी डीसी पंप से लेकर 7.5 एचपी डीसी सोलर पंप प्रदान कर रही है|

Kusum Mahaurja Solar Yojana के तहत प्रदान करवाए जाने वाले सोलर पंपों पर किसानों को विशेष अनुदान भी प्रदान किया जाता है| महाराष्ट्र सरकार द्वारा सौर कृषि पंप खुली श्रेणी के किसानों को 90% अनुदान पर प्रदान करवाए जाएंगे और वही अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के किसानों को कृषि सोलर पंप 95% अनुदान पर प्रदान करवाए जाएंगे| PM Kusum Solar Yojana Maharashtra के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को केवल 10% से 5% राशि का भुगतान करना होगा जिसकी विस्तृत जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं|

Kusum Mahaurja Solar Yojana

कुसुम महौर्जा सौर योजना के अंतर्गत किसानों को 3 HP, 5HP, 7.5HP तक के डीसी सोलर पंप दिए जा रहे हैं| महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के पात्र किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले वॉटर पंप बहुत ही कम कीमतों पर प्रदान कर रही है| पीएम कुसुम सोलर योजना महाराष्ट्र द्वारा किसानों को सोलर पंप पर राज्य सरकार द्वारा 60/65 अनुदान तथा केंद्र सरकार द्वारा PM Solar Yojana की तर्ज पर 30% की वित्तीय सहायता के साथ प्रदान किया जाएगा|

जो भी किसान भाई कुसुम महौर्जा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं परंतु उन्हें यह नहीं पता है की किस प्रकार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसानों को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी| किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करना है किस प्रकार लॉगइन करना है महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए क्या पात्रता निर्धारित की गई है योजना के क्या लाभ है| Kusum Mahaurja Solar Yojana Registration 2023 संबंधित पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में दी गई है|

Read More-Sanchar Saathi portal लांच,चोरी हुए मोबाइल और फ्रॉड SIM होंगे ब्लॉक

क्या है Maha Kusum Solar Pump Yojana

Maha Kusum Solar Pump Yojana महाराष्ट्र के किसानों के लिए शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो किसानों को 3HP से 7.5 HP तक के सौर ऊर्जा द्वारा चलित वाटर पंप प्रदान करती है| इस योजना के अंतर्गत किसानों को 90% तक अनुदान का लाभ प्राप्त होता है वही तकरीबन 60% राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त होती है और केंद्र सरकार द्वारा 30% सब्सिडी प्राप्त होती है| इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान अपने लिए सौर ऊर्जा द्वारा चलित मोटर पंप खरीदना चाहते हैं उन्हें केवल कुल लागत का 10% देना होता है|

Kusum Mahaurja Solar Yojana का उद्देश्य 

PM Kusum Solar Yojana Maharashtra को किसानों के उत्थान एवं विकास के लिए शुरू किया गया है जो भी किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए डीजल पंप और बिजली पंप जैसे अधिक खर्चे वाले पंपों पर निर्भर थे उन्हें अब सरकार सौर ऊर्जा द्वारा चालित पंप प्रदान कर रही है इन पंपों पर सरकार द्वारा किसानों को 90% तक अनुदान दिया जाता है यही नहीं किसान सोलर प्लांट को अपने खेतों में लगाकर खेती के साथ अन्य कमाई भी कर सकते हैं| इस योजना द्वारा किसान खेती के साथ सोलर प्लांट द्वारा बनाई गई उर्जा को भी बेच कर लाभ कमा सकते है|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

कुसुम सोलर पंप योजना 2023 के लाभ

  • किसानों को Kusum Mahaurja Solar Yojana के अंतर्गत 3HP, 5HP 7.5HP का पंप मिलता है|
  • 60% सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाती है|
  • 30% सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा कुसुम सोलर पंप योजना की तर्ज पर दी जाती है|
  • Kusum Mahaurja Solar Yojana के तहत किसानों को 90% सब्सिडी का लाभ मिलता है|
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को केवल 10% राशि का भुगतान करना होता है|
  • इससे किसानों को बिजली एवं डीजल से चलने वाले वॉटर पंप के खर्चों से छुटकारा मिलेगा|
  • किसान अपनी बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर किसी बिजली उत्पादक कंपनी को अतिरिक्त बिजली को बेच सकता|
  • एग्रीमेंट करा कर किसान अपनी बंजर जमीन को सौर ऊर्जा उत्पादक कंपनी को लीज पर दे सकता है और उनसे हर महीने अच्छी कमाई कर सकता है|

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

कुसुम सोलर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र पात्रता

कुसुम सोलर योजना का लाभ देश का कोई भी किसान ले सकता है परंतु आप महाराष्ट्र कुसुम सोलर योजना के अंतर्गत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दी गई पात्रता की जानकारी पढ़ सकते हैं|

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति महाराष्ट्र का स्थाई निवासी हो|
  • आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए|
  • Kusum Mahaurja Solar Yojana सोलर पंप के लिए किसान के पास कम से कम 2.5 एकड़ जमीन होनी चाहिए|
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पानी की व्यवस्था होनी चाहिए जैसे कोई बोरवेल नदी या अन्य कोई जल स्त्रोत
  • जो किसान अटल सौर कृषि पंप योजना का लाभ उठा रहे हैं वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
  • जो किसान भाई सीएम सौर कृषि पंप योजना का लाभ उठा रहे हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
  • जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है वह 3HP डीसी पंप के पात्र होंगे|
  • जो किसान 5 एकड़ भूमि के मालिक हैं वह 5HP डीसी पंप के पात्र होंगे|
  • जिन किसानों के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है वह 7.5HP डीसी पंप के पात्र होंगे|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

कुसुम सोलर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • कोई भी पहचान पत्र
  • जमीन के कागजात
  • यदि कृषि भूमि/ कुआं/ जल पंप इत्यादि को साझा किया गया है तो अन्य सांझा धारकों का NOC प्रमाण पत्र
  • यदि कुआं/ नलकूप उस भूमि में है तो उसका उल्लेख 7/12 अर्क में किया जाएगा
  • 7/12 Extract भूमि स्वामियों के बहुसंख्यक होने पर ₹200 के स्टांप पेपर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा|

Read More-पीएम कुसुम योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण

कुसुम सोलर पंप पंजीकरण नियम एवं शर्तें

  • यदि किसी प्राकृतिक आपदा या चोरी जैसी स्थिति के कारण सोलर पंप उपकरण को कोई हानि होती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को 15 दिनों के अंदर अपने नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी है और बिजली कार्यालय को रिपोर्ट एवं घटना की जानकारी देनी है|
  • आवेदक लगाए गए सोलर प्लांट को ना तो बेच सकता है ना ही स्थानांतरित कर सकता है आवेदक को सोलर प्लांट में किसी भी तरह का तकनीकी परिवर्तन करने की अनुमति नहीं है|
  • योजना के अंतर्गत प्रदान कराए जाने वाले सोलर पंप के रखरखाव और मरम्मत की अवधि 5 वर्ष तय की गई है इस अवधि के दौरान यदि सोलर पंप खराब होता है तो इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी यह निशुल्क है| 
  • यदि 5 वर्षों के अंदर सोलर पंप खराब हो जाए तो आवेदक को उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर पर इसकी जानकारी देनी होगी|
  • यदि सोलर पंप में कोई भी परिवर्तन किया गया तो इसकी जिम्मेवारी आवेदक की होगी जिसका जिम्मेदार आवेदक होगा|
  • तकनीकी कारणों के कारण खराब हुए सोलर पंप की जिम्मेवारी कार्यालय की नहीं होगी ऐसे में नुकसान की भरपाई कार्यालय की जिम्मेवारी नहीं है|
  • मैं एमएसईडीसीएल से पारंपारिक बिजली खरीद बंधन आरपीओ के तहत इन सौर पंपों द्वारा उत्पन्न सौर ऊर्जा के उपयोग को मंजूरी देता हूं उपरोक्त सभी नियम व शर्तें मुझ पर और मेरे उत्तराधिकारीयों पर बाध्यकारी होंगी|
  • मुझे सोलर पंप मिलने की गारंटी देते हुए खुशी हो रही है|
  • आवेदक द्वारा, मैंने उपयुक्त जानकारी को अच्छे से समझ लिया है और मैं बिना किसी दबाव के इसे स्वीकार करता हूं|

Kusum Mahaurja Solar Yojana Registration 2023

  • सर्वप्रथम योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसानों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें| 
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने Kusum Mahaurja Solar Yojana का आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन होगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब आपको यहां दिए गए महाकृषि अभियान कुसुम सौर कृषि विकल्प का चयन करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • यहां आपको अपना यूजर नेम और आईडी पासवर्ड डालना होगा|
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा|
  • यदि आपके पास डीजल पंप है तो YES पर क्लिक करें और यदि डीजल पंप नहीं है तो दिए गए NO विकल्प पर क्लिक करें|
  • इसके उपरांत आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई उपयुक्त जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है|
  • मांगे गए दस्तावेजों का पूर्ण विवरण दर्ज करना है|
  • इस प्रकार आप अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर सकते हैं|

Kusum Solar Pump Yojana Login कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको Kusum Mahaurja Solar Yojana की Official Website पर जाना होगा|
  • Official Website पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा|
  • यहां आपको दिए गए विकल्प बेनिफिशियरी लॉगिन पर क्लिक करना है|
  • बेनेफिशरी लॉगइन पेज ओपन होने के उपरांत आपको यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है|
  • दिए गए विकल्पों द्वारा लॉगइन करना है|
  • इस प्रकार आप Kusum Solar Pump Yojana Login प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं|

Leave a Comment