join

PM Fasal Bima Yojana Online Registration

PM Fasal Bima Yojana: देश के किसानों के लिए पीएम फसल बीमा योजना के तहत एक खुशखबरी सामने आ रही है जहां पहले किसानों को 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा करवाने के लिए उपयुक्त समय दिया गया था वहीं अब इसमें बढ़ोतरी कर दी गई है अब किसान भाई 16 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं| जो भी किसान भाई पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं परंतु किन्हीं कारणों से नहीं ले पाए हैं वह अब 16 अगस्त तक पीएम फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं|

किसान भाइयों को 25 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 6 दिनों का समय दिया गया था| परंतु किसान भाई अपनी फसल की बिजाई और रोपाई में व्यस्त होने के कारण अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा सके| यहां गौर करने वाली बात यह है ऋणी किसानों का पंजीयन तो जिला सहकारी बैंकों द्वारा कर दिया जाता है परंतु अऋणी किसानों का पंजीयन सीएससी सेंटर के माध्यम से किया जाता है| सरवर अप डाउन होने के कारण बहुत से किसान फसल बीमा का लाभ नहीं ले पाए उनके लिए अब फसल बीमा की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त तक कर दिया गया है|

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक ऐसी योजना है जो किसानों को सूखा, बेमौसम बारिश,  स्थानीय आपदाओं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल में हुए नुकसान से बचाता है| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल की बुवाई से पहले खड़ी फसल या कटाई के 14 दिन बाद तक फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों द्वारा ली जाती है| सरल शब्दों में कहा जाए तो फसल बीमा योजना एक प्रकार का फसल का बीमा होता है जो किसानों को फसल नुकसान से बचाता है|

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 18 फरवरी 2016 को किसानों के उत्थान एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया गया था| योजना के अंतर्गत देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 बीमा कंपनियों और 1.7 लाख बैंक शाखाओं और 44000 कॉमन सर्विस सेंटर पीएम फसल बीमा योजना के तहत काम कर रहे हैं| फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान होने पर फसल नुकसान से बचाने के लिए किसानों द्वारा 72 घंटों में सूचना दी जाती है|

PM Fasal Bima Yojana 2024

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा
किसके द्वारा शुरू किया गयामाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
राज्यसंपूर्ण भारत
वर्ष2024
उद्देश्यकिसानों को फसल में होने वाले नुकसान से बचाना
लाभफसल बीमा
लाभार्थीदेश के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmfby.gov.in

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य केवल किसानों की आय में वृद्धि करना और खेती में होने वाले नुकसान से किसानों को बचाना है इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किसानों की फसल का बीमा किया जाता है और प्राकृतिक आपदाओं और अप्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, सूखा, बेमौसम बारिश के कारण फसल में होने वाले नुकसान से किसानों को बचाना है| इस योजना से पहले जहां प्राकृतिक आपदाओं एवं और अप्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल में नुकसान होने से बहुत से किसानों की कमर तक टूट जाती थी| परंतु अब इस योजना के आने से फसल नुकसान होने पर भी किसान कर्ज में नहीं डूबता है| यह योजना किसानों को फसल बीमा योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करती है|

Read More-पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना

PM Fasal Bima Yojana 2024 के अंतर्गत शामिल फसलों के नाम

  • खाद्य फसलें, (धान, गेहूं, बाजरा)
  • वार्षिक वाणिज्यिक (कपास, जूट, गन्ना, इत्यादि)
  • तिलहन की फसलें (मूंग, उड़द, सोयाबीन, मटर, अरहर, चना, मसूर, लोबिया इत्यादि)
  • दलहन की फसलें (सरसों, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, अरंडी, बिनोला, सूरजमुखी, तोरिया, अलसी, कुसम, नाइजरीसीड्स इत्यादि|)  
  • बागवानी की फसलें ( फूल गोभी, टमाटर, पपीता, मटर, चीकू, हल्दी, सेब, इलायची, कपास, केला, अंगूर, आलू, प्याज, आम, संतरा, अमरूद, लीची, अनानास)

PM Fasal Bima Yojana 2024 के अंतर्गत फसल नुकसान क्लेम राशि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन भी किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया है और किन्हीं प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का नुकसान हुआ है तो किसानों को फसल नुकसान का क्लेम करना पड़ता है फसल नुकसान पर क्लेम की जाने वाली राशि फसल के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है|

फसलक्लेम राशिएकड़
धान की फसल37,484 प्रति एकड़
मक्का की फसल18 ,742प्रति एकड़
बाजरा की फसल17,639प्रति एकड़
कपास की फसल36,282प्रति एकड़
मूंग की फसल16,497प्रति एकड़

कैसे मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लेम

  • फसल नुकसान की स्थिति में सबसे पहले किसानों को 72 घंटों के अंदर कृषि विभाग को फसल नुकसान की जानकारी देनी है|
  • फसल नुकसान की जानकारी देने के उपरांत किसानो को फसल क्लेम आवेदन पत्र भरना होता है|
  • इस फार्म में आपको फसल के नुकसान की पूर्ण जानकारी दर्ज करनी है जैसे फसल कैसे खराब हुई कितने एकड़ की फसल खराब हुई साथ ही जिस खेत की फसल खराब हुई उस खेत का विवरण दर्ज करना होता है|
  • फसल के लिए आवेदन पत्र में मांगी के उपयुक्त जानकारी दर्ज करें और फसल बीमा पॉलिसी की फोटोकॉपी अटैच करें|
  • अब आप आवेदन पत्र को ऑफलाइन जमा कर सकते हैं| 
  • इस तरह आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम कर सकते हैं|

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लाभ

  • PM Fasal Bima Yojana का लाभ केवल फसल के नुकसान होने पर ही मिलता है|
  • फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान होने पर बीमा कवर राशि प्रदान की जाती है|
  • किसानों को केंद्र सरकार द्वारा फसल का बीमा का लाभ देने के लिए बहुत ही कम प्रीमियम लिया जाता है|
  • फसल बीमा योजना के तहत रवि की फसल के लिए 1.5% प्रीमियम लिया जाता है|
  • खरीफ की फसल के लिए 2% प्रीमियम लिया जाता है|
  • वाणिज्य एवं बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम लिया जाता है|
  • प्रीमियम की अधिकतर राशि सरकार द्वारा भरी जाती है ताकि कोई भी किसान अपनी फसल का बीमा प्राप्त करने से वंचित ना रहे|
  • किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए एग्रीकल्चर इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को नियंत्रित किया जाता है|
  • फसल बीमा योजना के तहत ऊपर में किसानों को 5550 करोड रुपए का आवंटन किया गया|
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत से अब तक 36 करोड़ किसानों का बीमा किया जा चुका है|
  • इस योजना के तहत फसल के नुकसान होने पर 72 घंटों के अंदर किसानों को कृषि विभाग को अपनी फसल के नुकसान की जानकारी देनी होती है|
  • फसल नुकसान की जानकारी के उपरांत ही किसानों को बीमा कवर राशि का लाभ प्रदान किया जाता है|

PM Fasal Bima Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • फसल बुवाई प्रमाण पत्र
  • जमाबंदी
  • काश्तकार प्रमाण पत्र (केवल टेनेंट किसानों के लिए)
  • बैंक अकाउंट विवरण 
  • मोबाइल नंबर

PM Fasal Bima Yojana Online Registration Process 2024

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आपको अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा| 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा
  • जो भी कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
  • आपको यहां दिए गए विकल्प Farmer Corner Apply For Crop Insurance Yourself पर क्लिक करना है| 
  • दिए गए विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
  • अब आपको यहां दिए गए विकल्प Guest Farmer पर क्लिक करना है|
  • Guest Farmer पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने PM Fasal Bima Yojana Online Registration फॉर्म आ जाएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
PM Fasal Bima Yojana
  • यहां आपको मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके आप PM Fasal Bima Yojana Online Registration की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

PM Fasal Bima Yojana Insurance Premium Calculator

  • इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा
  • आपको यहां दिए गए विकल्प Insurance Premium Calculator पर क्लिक करना है|
  • Insurance Premium Calculator पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
PM Fasal Bima Yojana New Update
  • आपको यहां आपकी फसल संबंधित मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए Calculator विकल्प पर क्लिक करना है|
PM Fasal Bima Yojana New Update 2023
  • दिए गए केलकुलेटर विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने इंश्योरेंस प्रीमियम केलकुलेटर संबंधित पूर्ण जानकारी आ जाएगी|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल नुकसान क्लेम राशि आवेदन प्रक्रिया

  • फसल नुकसान होने पर फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अपने नजदीकी बैंक जाना है|
  • अब आपको यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नुकसान के लिए आवेदन पत्र लेना है|
  • आवेदन पत्र में पूछेंगे उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • जैसे किस फसल का नुकसान हुआ कितने एकड़ में हुआ कब हुआ किस कारण हुआ इत्यादि|
  • अब आपको अपने खेत संबंधित जानकारी दर्ज करनी है|
  • आपको अब आवेदन पत्र के साथ मांगें गए उपयुक्त दस्तावेजों को सत्यापित करना है|
  • अब आपको अपनी फसल बीमा योजना पॉलिसी की फोटोकॉपी को आवेदन पत्र के साथ लगाना है|
  • आपको अब अपना आवेदन पत्र चयनित अधिकारी के पास जमा कर देना है|
  • इस तरह आप आसानी से फसल का नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं| 

Leave a Comment