join

RCMS MP 2023: मध्य प्रदेश रिवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल, RCMS Login

RCMS MP 2023: मध्य प्रदेश सरकार एवं राजस्व विभाग द्वारा RCMS MP पोर्टल की शुरूआत की गई है जो राज्य के नागरिकों को राजस्व विभाग संबंधित सभी जानकारियों एवं सेवाओं को ऑनलाइन प्रस्तुत करता है|यह पोर्टल सुनिश्चित करता है कि राजस्व विभाग संबंधित किसी भी सेवा के लिए राज्य के नागरिकों को राजस्व विभाग एवं राजस्व न्यायालय जाने की आवश्यकता ना आए बल्कि वह घर बैठे RCMS MP पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सके|

MP RCMS Portal 2023 के तहत मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक राजस्व न्यायालय एवं जिला न्यायालय में केस रजिस्टर्ड सुनवाई केस का फैसला आदि प्रकार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन RCMS Portal की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं|मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जब से RCMS Portal को शुरू किया गया है तब से राज्य के नागरिकों को बहुत विशेष लाभ हुए हैं साथ ही भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान की जाती है जिसका विवरण इस लेख में विस्तार पूर्वक दिया गया है|अब राज्य के नागरिक घर बैठे बिना किसी सरकारी कार्यालय जाए ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| 

RCMS MP 2023 Highlights

पोर्टल का नामRCMS MP
किसके द्वारा शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2023
उद्देश्यआयुक्त भूलेख मध्यप्रदेश
लाभभूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन
लाभार्थीराज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटrcms.mp.gov.in

RCMS MP 2023 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा RCMS पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य खसरा नकल, किस्त जमा बंदी, खतौनी और नक्शा प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा आसानी से नागरिकों को मिले| इस पोर्टल पर दी गई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आप पोर्टल द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और पोर्टल पर दी गई सुविधाओं का ऑनलाइन लाभ प्राप्त कर सकते हैं|पोर्टल पर दी गई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है|आपको केवल RCMS MP पोर्टल पर आवेदन करना होता है|

Read More-MP Ladli Behna Yojana 2023 Online Registration

आरसीएमएस एमपी की विशेषताएं एवं हितलाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए RCMS MP 2023 पोर्टल को शुरू किया है|
  • RCMS MP Portal नागरिकों को भूमि आवंटन से लेकर बीपीएल आवेदन तक पूर्ण जानकारी सहित अन्य कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं|
  • यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज भी डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है|
  • यह पोर्टल राज्य के नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत करता है|
  • यह पोर्टल आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाता है|
  • RCMS MP पोर्टल राज्य के डिजिटलीकरण के सपने को साकार करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रस्तुत करता है|

Also Read – Chatravriti Scholarship Yojana 2023

MP RCMS 2023 Portal पर उपलब्ध सेवाओं की सूची 

  1. बीपीएल आवेदन
  2. भू आवंटन
  3. सीमांकन
  4. राहत (RBC-6(4))
  5. आवासीय पट्टे
  6. अपूर्ण आवेदन पूर्ण करें
  7. मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
  8. शुल्क भुगतान स्थिति
  9. नामांतरण 
  10. मुख्यमंत्री नागरिया भू अधिकार योजना
  11. अन्य प्रकार के आवेदन
  12. व्यपर्तन सूचना
  13. कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि
  14. बटवारा

RCMS MP 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • RCMS MP Portal 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत आप अधिकारी वेबसाइट पर आएंगे|
RCMS MP 2023
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प आवेदन पर क्लिक करना है|
  • दिए गए विकल्प आवेदन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार की सूची आएगी|
RCMS Login
  • दी गई सूची में से आप जिस भी सुविधा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके दिए गए विकल्प पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं|
  • उदाहरण के लिए में बीपीएल आवेदन पर क्लिक करता हूं|
  • बीपीएल आवेदन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
RCMS Login
  • चित्र के अनुसार आपको मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • फॉर्म में मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने और संबंधित कार्यालय में जमा कर दें|
  • इस तरह आप आसानी से RCMS MP 2023 Portalके तहत पोर्टल पर किसी भी ऑनलाइन सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं| 

MP RCMS Portal से आदेश कैसे डाउनलोड करें

  • आदेश डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम RCMS MP Portal पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प आदेश डाउनलोड पर क्लिक करना है|
  • दिए गए आदेश डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक पेज ओपन होगा|
  • इस पेज में आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा जिसमें आपको पूछी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • आप दिए गए विकल्प में से प्रकरण क्रमांक तथा आदेश दिनांक वार, आवेदन क्रमांक अथवा मोबाइल क्रमांक व, वार्ड विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करके और दिए गए खोजें बटन पर क्लिक करके आदेश डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इस तरह आप आसानी से MP RCMS Portal से आदेश कैसे डाउनलोड कर सकते हैं|

MP RCMS 2023 पोर्टल पर वर्तमान आवेदन की स्थिति कैसे देखें

  • मध्यप्रदेश आरसीएमएस पोर्टल 2023 के अंतर्गत आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है|
  • RCMS Portal आवेदन स्थिति देखने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए सर्वप्रथम दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • ऑफिशियल आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्प आवेदन की वर्तमान स्थिति पर क्लिक करना है|
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
RCMS Login
  • अब आपको आवेदन की वर्तमान स्थिति पर क्लिक करने के उपरांत एक नया पेज ओपन होगा|
  • यहां आपको अपना आवेदन क्रमांक नंबर/LSKID/ रजिस्ट्री नंबर दर्ज करना है|
  • अब आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी प्रक्रिया को पूर्ण करना है
  • इस तरह आप आसानी से RCMS Portal आवेदन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| 

m-RCMS मोबाइल एप डाउनलोड करें

  • मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए राजस्व आयुक्त विभाग द्वारा m-RCMS मोबाइल एप को बनाया है जिसे आप लेख में दर्शाए गए तरीकों द्वारा डाउनलोड एवं इंस्टॉल कर सकते हैं|
  • m-RCMS मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा|
  • गूगल प्ले स्टोर पर जाने के बाद आपको दिए गए सर्च बॉक्स में m-RCMS टाइप करना है|
  • अब आपके सामने एप आएगी उसे दिए गए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है|
  • इस तरह आप आसानी से m-RCMS मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं|

Leave a Comment