join

जानिए क्या है Sanchar Saathi portal लांच,चोरी हुए मोबाइल और फ्रॉड SIM होंगे ब्लॉक

दोस्तों संचार साथी पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जो आपके गुम हुए मोबाइल को ढूंढने में आपकी मदद करेगा और आपके खोए हुए मोबाइल का किसी भी तरह का गलत प्रयोग ना हो यह सुनिश्चित करेगा| संचार साथी पोर्टल आपको यह भी बताता है कि आपके डॉक्यूमेंट पर कितनी सिम ली गई हैं| सूत्रों के अनुसार इस पोर्टल द्वारा अभी तक 8000 फोन बरामद किए जा चुके हैं| जो व्यक्ति कोई पुराना फोन खरीदता हैं जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है कि वह फोन चोरी का है या नहीं तो अब पुराना फोन खरीदने वाले व्यक्ति इस पोर्टल की सहायता से यह भी चेक कर पाएंगे कि उनके द्वारा खरीदा जा रहा फोन चोरी का है या नहीं यह पोर्टल बढ़ रही डिजिटल फ्रॉड की घटनाओं को रोक लगाने में सहायता करेगा|

संचार साथी पोर्टल अश्विनी वैष्णव द्वारा 16 मई 2023 को लांच किया गया है| Sanchar Saathi portal लॉन्च करने के उपरांत अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस पोर्टल पर अपने गुम हुए मोबाइल फोन की जानकारी दर्ज करता है तो उस व्यक्ति के मोबाइल की आईडेंटिटी वेरीफिकेशन होगी जिसके उपरांत ऑनलाइन टेलीकॉम ऑपरेटर और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के साथ कांटेक्ट करके यह पोर्टल आपके गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक कर देता है जिससे आपके मोबाइल के साथ किसी भी तरह का कोई फ्रॉड ना हो और ना ही आपके मोबाइल का उपयोग कर किसी दूसरे के साथ कोई व्यक्ति फ्रॉड कर सके| यह पोर्टल आपके नाम पर अवैध रूप से ली गई सिम को ब्लॉक करने की सुविधा भी प्रदान करता है|

संचार साथी पोर्टल 2024

दोस्तों माननीय एमओसी श्री अश्वनी वैष्णव द्वारा संचार साथी पोर्टल को वर्ल्ड टेलीकॉम डे से 1 दिन पहले यानी 16 मई 2023 को शुरू किया गया| संचार साथी पोर्टल की सहायता से अभी तक 4,84,522 मोबाइल को ब्लॉक किया गया है| वही 2,44,4380 मोबाइल को ट्रैक किया गया है| इसी के साथ 85 हजार से अधिक मोबाइल कनेक्शन Requests को रिसीव किया गया है और लगभग 3000 के आसपास  मोबाइल कनेक्शन Requests सॉल्व की गई है| जिसका पूर्ण विवरण आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर दिया गया है| संचार साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको CEIR, TAFCOP आदि जैसे विभिन्न मॉड्यूल की जानकारी देखने को मिलती है| 

मीडिया रिपोर्ट द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पोर्टल के सामने आने पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें एक ही फोटो लगाकर 6800 कनेक्शन लिए गए हैं| वही ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें 5300 कनेक्शन लिए गए हैं| इस प्रकार के अवैध रूप से लिए गए मोबाइल फोन सिम कार्ड द्वारा फ्रॉड के चांस देखने को मिलते हैं| इस पोर्टल द्वारा अभी तक 4000000 संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन की जांच की गई है| 3600000 के तकरीबन मोबाइल कनेक्शन को निष्क्रिय किया गया है और इस तरह के अधिकतर केस में एक ही व्यक्ति की फोटो पर अलग-अलग नामों से मोबाइल कनेक्शन लिए जाते हैं|

Read More-किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट

क्या है संचार साथी पोर्टल

संचार साथी पोर्टल मोबाइल ग्राहकों को सुरक्षा देने के लिए एवं जागरूक करने के लिए शुरू की गई एक पहल है| संचार साथी पोर्टल आपको आप के नाम पर जारी किए गए मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्रदान करवाता है एवं आपके गुम हुए मोबाइल को ढूंढने में आपकी सहायता करता है साथ ही आपके गुम हुआ मोबाइल का किसी भी तरह का दुरुपयोग ना हो इसके लिए मोबाइल मिलने तक आपके मोबाइल को ब्लॉक कर दिया जाता है जिससे कि कोई भी व्यक्ति ना तो आपके मोबाइल को यूज़ कर सकता है और ना ही आपके सिम को और साथ ही दूसरी तरफ संचार साथी विभाग द्वारा आपके गुम हुए मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करने का पूर्ण प्रयास किया जाता है| संचार साथी पोर्टल में आपको CEIR, TAFCOP जैसे मॉड्यूल की जानकारी भी देखने को मिलती है|

Also Read-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

क्या है CEIR मॉड्यूल

सी ई आई आर मॉड्यूल आपके चोरी हुए या गुम हुए मोबाइल को ढूंढने में अपनी सुविधा प्रदान करता है| साथ ही सीइआइआर सभी दूरसंचार ऑपरेटरों के नेटवर्क में आपके चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है| यदि कोई व्यक्ति आपके  गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल का उपयोग करने का प्रयास करता है तो ऐसे में आपके गुम हुए मोबाइल को ढूंढना और भी आसान हो जाता है| सीइआइआर माड्यूल आपके गुम या चोरी हुए मोबाइल को वापस मिलने तक आपके मोबाइल के साथ या आपके मोबाइल के द्वारा किसी भी तरह फ्रॉड ना हो यह सुनिश्चित करता है|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana Apply Online

क्या है TAFCOP मॉड्यूल

TAFCOP  मॉड्यूल आपको संचार साथी पोर्टल के माध्यम से आपके द्वारा कितने मोबाइल कनेक्शन लिए गए हैं इसकी जानकारी प्रदान करता है| जिन कनेक्शनों को आपके द्वारा नहीं लिया गया है| TAFCOP मॉड्यूल आपको उन लिए गए मोबाइल कनेक्शनों की रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करता है|

आपको बता दें भारत में एक व्यक्ति सभी दूरसंचार कंपनियों से अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन प्राप्त कर सकता है| परंतु इसमें कुछ राज्यों को शामिल नहीं किया गया है जैसे जम्मू कश्मीर, असम, उत्तरी पूर्वी राज्य को इन क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति केवल अधिकतम सभी कंपनियों के 6 मोबाइल कनेक्शन ही प्राप्त कर सकते हैं|

यदि आप भी नहीं जानते की आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन वर्तमान समय में चल रहे हैं तो आप इसकी जांच आप संचार साथियों पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं किस प्रकार आपको अपने मोबाइल कनेक्शन की जानकारी प्राप्त करनी है इसकी विस्तृत जानकारी हमने आपको दी है|

Read More-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

संचार साथी पोर्टल की विशेषताएं

  • आपके चोरी हुए या गुम हुए मोबाइल को ढूंढने में सहायता करता है|
  • गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है|
  • आपके गुम या चोरी हुए मोबाइल का किसी भी तरह का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित करता है|
  • संचार साथी पोर्टल के माध्यम से खोए हुए चोरी हुए फोन को कैसे ब्लॉक करें|
  • संचार साथी पोर्टल आपको बताता है कि कब आपको अपने फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करना है|
  • आपके मोबाइल का आईएमइआई नंबर ब्लॉक होने के बाद पूरे भारत के नेटवर्क में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता|
  • आईएमइआई नंबर को ब्लॉक करने के उपरांत इसका इस्तेमाल केवल पुलिस विभाग द्वारा आपका मोबाइल ढूंढने के लिए किया जा सकता है|
  • अपने ब्लॉक किए गए फोन को कैसे अनब्लॉक करें
  • संचार साथी पोर्टल के माध्यम से कैसे अपने आईएमईआई नंबर को अनब्लॉक करें|
  • किस प्रकार संसार साथी पोर्टल द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करें|
  • किस प्रकार आपको आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच करनी है|

Also Read-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

कैसे ब्लॉक करें संचार पोर्टल माध्यम से अपने चोरी/गुम हुए मोबाइल को

  • सर्वप्रथम आपको संचार साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको नीचे स्क्रोल करना है और दिए गए विकल्प Block your lost/stolen mobile CEIR पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब यहां आपको दिए गए ब्लॉक करने के विकल्प पर क्लिक करना है| 
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का लॉस्ट मोबाइल रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा|
  • आपको इस फोरम में मांगी गई पूर्ण जानकारी भरनी है|
  • जैसे आपके मोबाइल का ईएमआई नंबर, मोबाइल नंबर किस ब्रांड का मोबाइल है क्या मॉडल है मोबाइल की फोटो कितने रुपए का मोबाइल है कब गुम हुआ जहां गुम हुआ उस क्षेत्र की जानकारी आदि जैसी पूर्ण जानकारी का विवरण देना है|
  • अब आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है ओटीपी दर्ज करना है और दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने फोरम को सबमिट करना है|

Read More-रेल कौशल विकास योजना 2023 ऑनलाइन फॉर्म

Sanchar Sathi Portal Check Request Status

जिन भी व्यक्तियों ने अपने मोबाइल फोन चोरी होने पर या गुम होने पर संसार साथी पोर्टल पर अपना मोबाइल फोन ढूंढने की रिक्वेस्ट डाली है| वह बताई गई प्रक्रिया द्वारा अपने मोबाइल फोन की जांच स्थिति को देख सकते हैं| अपने मोबाइल फोन की जांच स्थिति देखने के लिए बताए गए तरीकों का पालन करें|

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक  को ओपन करें|
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत आपको Block your lost/stolen mobile CEIR विकल्प पर जाना है|
  • Block your lost/stolen mobile CEIR विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब यहां को दिए गए विकल्प Check Request Status पर क्लिक करना है|
  • Check Request Status पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • यहां आपको अपनी रिक्वेस्ट आईडी डालनी है|
  • रिक्वेस्ट आईडी डालने के उपरांत आप अपनी मोबाइल रिक्वेस्ट स्टेटस की स्थिति देख पाएंगे| 

कैसे जाने संचार पोर्टल द्वारा कितनी सिम चल रही है आपके नाम पर

  • आपके मोबाइल पर कितने कनेक्शन लिए गए हैं यानी कितनी सिम चल रही है|
  • अपने मोबाइल कनेक्शन की जानकारी के लिए सर्वप्रथम संचार साथी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपको यहां नीचे दिए गए Know your mobile connections TAFCOP विकल्प पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा| 
  • अब आपको यहां अपना मोबाइल नंबर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना है|
  • इसके उपरांत आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा|
  • आपको दिए गए स्थान पर अपना ओटीपी दर्ज करना है|
  • ओटीपी दर्ज करने के उपरांत आपको लॉगइन करना है|
  • लॉग इन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|

  • आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी सिम वर्तमान समय में चल रही है|
  • यदि मान लीजिए आप के नाम पर कोई ऐसी सिम चल रही है जो आपके पास नहीं है या जिसका कोई भी विवरण आपके पास नहीं है तो आप दिए गए नोट माय नंबर पर क्लिक करके उस सिम को बंद कर सकते हैं|

संचार साथी पोर्टल द्वारा ब्लॉक किए गए फोन को कैसे अनलॉक करें

जैसे ही आपको आपका चोरी या गुम हुआ मोबाइल फोन मिल जाता है उसके उपरांत आपको अपना मोबाइल फोन अनलॉक करना पड़ता है उसके उपरांत ही आप अपना मोबाइल फोन चला सकते हैं| मोबाइल फोन किस प्रकार अनलॉक किया जाएगा इसकी जानकारी आप नीचे उदाहरण सहित पढ़ सकते हैं|

  • सर्वप्रथम आपको दिए गए लिंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको अनलॉक मोबाइल फोन पंजीकरण फार्म भरना है|
  • अपना मोबाइल फोन अनलॉक करने के लिए दिए गए लिंक द्वारा फार्म भरे|
  • इस फोरम में आपको अपनी रिक्वेस्ट आईडी डालनी है जो आपको मोबाइल फोन ब्लॉक करते समय दी गई है|
  • आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और किस प्रकार आपका अपना मोबाइल फोन रिसीव हुआ उस विकल्प को चुनना है|
  • अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करनी है|
  • अब आपको अंत में दिए गए समिट बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन को अनलॉक करना है|

NOTE: यदि किसी व्यक्ति ने पुलिस की सहायता द्वारा मोबाइल ब्लॉकिंग अनुरोध दर्ज किया है तो ऐसी स्थिति में मोबाइल मिलने पर आपको अपने मोबाइल की अनब्लॉकिंग के लिए अपने राज्य की पुलिस से संपर्क करना होगा|

IMEI नंबर कैसे अनलॉक करें

  • आपको बता दें IMEI नंबर तभी अनलॉक करना चाहिए जब आपके पास आपका खोया हुआ या चोरी हुआ मोबाइल आ जाए|
  • मोबाइल फोन IMEI नंबर अनलॉक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया IMEI अनब्लॉक आवेदन फॉर्म भरना होगा|
  • आवेदन फॉर्म भरने के उपरांत आपको सबमिट करना होगा|
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको पूर्ण रूप से बताना होगा कि आपको कैसे आपका मोबाइल फोन मिला आपको दिए गए विकल्पों का चयन करना है|
  • अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भर कर ओटीपी दर्ज करने के उपरांत अपना IMEI अनब्लॉक आवेदन फॉर्म भरना है|
  • बताई गई पूर्ण प्रक्रिया के उपरांत आप अपना आईएमइआई नंबर अनलॉक कर सकते हैं| 

संचार साथी पोर्टल में शिकायत कैसे दर्ज करें

  • अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपको नीचे स्क्रोल कर शिकायत दर्ज करें विकल्प पर क्लिक करना है|
  • सीधे शिकायत दर्ज करने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा| 
  • शिकायत दर्ज करने के लिए आपको अपने राज्य का चयन करना है|
  • शिकायत की समस्या का चयन करना है|
  • और नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी समस्या को विस्तार पूर्वक लिख कर दिए गए सबमिट बटन द्वारा अपनी शिकायत को दर्ज करना है|

दर्ज की गई शिकायत की स्थिति की कैसे जांच करें

  • सर्वप्रथम आपको दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक द्वार संचार साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको How to Check Your Complaint Status के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • सीधे How to Check Your Complaint Status के विकल्प पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा 
  • अब आपको यहां अपनी टिकट आईडी दर्ज करनी है|
  • यह टिकट आईडी आपको शिकायत दर्ज करने के उपरांत प्रदान की गई होगी|
  • टिकट आईडी दर्ज करने के उपरांत आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
  • अब दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें|
  • इस प्रकार ओटीपी दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
  • दिए गए समिट बटन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति आ जाएगी|

Leave a Comment