join

Sashakt Behna Utsav Yojana 2024:रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व पात्रता जाने

उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर अपने राज्य की महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत की जाती है उसी तर्ज पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस बार महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए एक ऐसी कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी महिलाएं इस योजना के जरिए आत्मनिर्भर बनेंगी| उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस कल्याणकारी योजना का नाम मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना रखा गया है|

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा जो महिलाएं राज्य के कार्यरत महिला समूहों के जरिए निर्मित उत्पादों के लिए व्यापक बाजार की उपलब्धता पर निर्भर रहती हैं यानी वह महिलाएं जो स्वयं द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार में बेचने के लिए एक उपयुक्त मंच अब हम बाजार ढूंढ रहे हैं जिससे उन्हें अपनी निर्मित वस्तु को बेचने में आसानी हो और उनकी आय में वृद्धि हो| यह योजना प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर राज्य में कार्यरत महिला समूह द्वारा उनकी सहायता करती है|

Sashakt Behna Utsav Yojana 2024

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2024 के तहत राज्य की महिलाओं को अपने उत्पादों को आसानी से बेचने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी जिससे महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों को बेच सकेंगे जिससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी| इस योजना को सुचारू ढंग से चलाने के लिए इस योजना का पूर्ण कार्यभार महिला सशक्तिकरण एवं महिला बाल विभाग द्वारा किया जाएगा| यह योजना उन महिलाओं के लिए विकास की प्रथम सीढ़ी है जिन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक व्यापक मंच चाहिए है|

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी द्वारा शुरू की गई सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा जो वर्तमान समय में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निम्नलिखित वस्तुओं को निर्मित करती हैं जैसे कपड़े, कुशन, घरों के सजावटी सामान, अगरबत्ती, धूप, मूर्तियां, बैग, गलीचे, गुलूबंद, फिनायल, झाड़ू, अचार खाने पीने का सामान इत्यादि| जो भी महिलाएं इस प्रकार की वस्तुओं का निर्माण करती हैं और अपने सामान को बेचने के लिए एक व्यापक मंच ढूंढ रही हैं या व्यापक बाजार ढूंढ रही हैं तो उनके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की गई है| 

Chief Minister Sashakt Behna Utsav Yojana Highlights

योजना का नामMukhyamantri Sashakt Bahanon Utsav Yojana
किसके द्वारा शुरू किया गयामाननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2024
उद्देश्यमहिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक बाजार प्रदान करना
लाभमहिलाओं का विकास करना
लाभार्थीराज्य की स्थानीय महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट

CM Sashakt Behna Utsav Yojana का उद्देश्य

राज्य की महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए उन्हें एक व्यापक बाजार प्रदान करना है ताकि वह आसानी से अपने हुनर के जरिए रोजगार प्राप्त कर सके और अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर सके यह योजना महिलाओं को समाज में एक पहचान दिलाने का कार्य करेगी जिससे उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा और उनका मान बढ़ेगा यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी साथ ही उनकी आय में वृद्धि करेगी|

उत्तराखंड सशक्त बहना उत्सव योजना उत्पाद बिक्री हेतु व्यापक मंच

यह योजना महिलाओं को स्वयं द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार में उपलब्ध करवाती है और महिलाओं को अपना समान बेचने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है आने वाले समय में इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा जिनमें कोई ना कोई उत्पादन निर्माण की कला छिपी हुई है| वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के 37,000 महिला समूह के तहत लगभग 300000 महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही है| यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपनी कला के जरिए अपना जीवन यापन कर रही हैं| महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए इस योजना का पूर्ण कार्यभार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा| 

उत्तराखंड सशक्त बहना उत्सव योजना विशेषताएं एवं हितलाभ

  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए इस योजना को शुरू किया गया है|
  • महिलाओं को सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ प्रदान करने के लिए इस योजना को 22 अगस्त 2023 से शुरू किया गया है| 
  • यह योजना महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार प्रदान करने के लिए शुरू की गई है|
  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए इस योजना को प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को मार्केट करने के लिए शुरू किया जाएगा| 
  • जिससे महिलाओं को समूह एवं स्वयं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में लाने और बेचने में आसानी होगी|
  • वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में 37000 से अधिक महिला समूह कार्यरत है|
  • इन 37,000 महिला समूह कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 300000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं|
  • यह योजना उत्तराखंड राज्य की 300000 महिलाओं को लाभान्वित करेगी|
  • मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया है
  • योजना उन सभी महिलाओं को लाभान्वित करेगी जिनमें कोई ना कोई हुनर है और वह अपने हुनर के जरिए अपना जीवन यापन कर रही हैं|
  • यह योजना महिलाओं को एक और बड़ा एवं प्रमुख लाभ प्रदान करती है कि महिलाओं को समूह द्वारा निर्मित अपना सामान बेचने के लिए प्रेरित करना और योजना द्वारा उनकी सहायता करना|
  • जिन महिलाओं को अपने निर्मित वस्तुओं का उचित मूल्य नहीं मिलता है उन्हें इस योजना द्वारा उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त होगा|
  • यह योजना महिलाओं को एक और विशेष लाभ प्रदान करती है कि महिलाओं को अपना सामान बेचने के लिए अपने घर से कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी| 

Uttrakhand Sashakt Behna Utsav Scheme Eligibility (पात्रता)

  • योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला उत्तराखंड राज्य की स्थाई नागरिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का पात्र केवल महिलाओं को ही माना जाएगा और महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • योजना के पात्र केवल वही महिलाएं होंगी जो समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत आवेदन करेंगी|
  • योजना के पात्र केवल उसी आयु वर्ग की महिलाओं को माना जाएगा जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण है|

पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • समूह में सदस्यों का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना आवेदन प्रक्रिया

जो भी महिलाएं उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहती हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू करने की मंजूरी दी गई है| जैसे ही योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी हम आपको अपने इस लेख में सूचित कर देंगे वर्तमान समय में ना तो सशक्त बहना उत्सव योजना की अधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है ना ही किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है|

Leave a Comment