join

जननी सुरक्षा योजना 2024 भुगतान की स्थिति लॉगइन ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण फॉर्म 

केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु के लिए एक कल्याणकारी योजना की घोषणा की गई है| जिसका नाम जननी सुरक्षा योजना है|इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु की स्थिति में सुधार लाने के लिए वित्तीय सहायता के रूप में धनराशि प्रदान की जाएगी|जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा| योजना तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता धनराशि के रूप में प्रदान की जाएगी जिसका विवरण आपको इस लेख में विस्तारपूर्वक दिया गया है|

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपए की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी इसी के साथ आशा सहयोगीयों को गर्भवती महिलाओं के प्रसव दौरान 400 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी|आशा महिलाओं को प्रसव प्रोत्साहन के लिए 200 रुपए  दिए जाएंगे और प्रसव के पूर्व सेवा प्रदान करने के लिए 200 रुपए दिए जाएंगे| जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को 1400 रुपए दिए जाएंगे|योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का पूर्ण वर्णन हमारे द्वारा इस लेख में दिया गया है|

JSY 2024

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को 1400  रुपए दिए जाएंगे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित आशा सहयोगीयों को 600 रुपए  की धनराशि दी जाएगी|आशा सहयोगीयों को प्रसव प्रोत्साहन के लिए 300 रुपए दिए जाएंगे और प्रश्न पूर्व के दौरान सेवा प्रदान करने के लिए 300 रुपए दिए जाएंगे|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस योजना को देश की गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया गया है|इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव सहायता और वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाता है|

जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क पोषण आहार सामान्य प्रसव के मामले में 3 दिन एवं सेक्शन सी के मामले में 7 दिन तक  निशुल्क उपलब्ध किया जाता है|जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को प्रसव के बाद एक महा तक निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाती है योजना के तहत प्रदान की जाने वाली चिकित्सा मां एवं बच्चे दोनों के लिए निशुल्क है|हमने आपको जननी सुरक्षा योजना 2023 भुगतान की स्थिति, लॉगइन, ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म  संबंधित पूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तारपूर्वक दी है|

चंडीगढ़ PGI में लागू हुई जननी सुरक्षा योजना

गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ चंडीगढ़ PGI अस्पताल में भी मिलेगा| इस योजना को PGI अस्पताल में 23 जून तक लागू करने के लिए लिखित आदेश जारी किए गए हैं|जिसके तहत अब PGI प्रशासन सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करेगा इस योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क आहार प्रदान किया जाएगा योजना के तहत प्रदान किए जाने वाला निशुल्क आहार न्यूनतम 3 दिन और सेक्शन सी के मामले में 7 दिन तक प्रदान किया जाएगा यही नहीं गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद 1 महीने तक निशुल्क चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जाएगी| जिसमें मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की निशुल्क एक माह तक जांच की जाएगी|

क्या है जननी सुरक्षा योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई जननी सुरक्षा योजना गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता एवं वित्तीय सहायता प्रदान करती है|इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपए से लेकर 1400 रुपए दिए जाते हैं साथ ही निशुल्क 1 माह तक बच्चे एवं मां दोनों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है निशुल्क आहार उपलब्ध करवाया जाता है| योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को 1400 रुपए दिए जाते है एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाते हैं यही नहीं योजना के अंतर्गत आशा सहयोगीयों को भी गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य 

जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव सहायता एवं वित्तीय सहायता के साथ 1 माह तक मां एवं बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की जांच करना है|इस योजना के तहत गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाली महिलाओं को गर्भधारण के समय कोई भी समस्या ना आए इसके लिए योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाएं महिलाओं को निशुल्क प्रदान करवाई जाती हैं| यह योजना मां एवं बच्चे दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई है जो महिलाएं गरीबी के कारण अस्पताल नहीं जा पाती हैं एवं घर पर ही बच्चे को जन्म देती हैं उनके लिए यह योजना शुरू की गई है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है ऐसी अवस्था में मां एवं बच्चे दोनों का स्वास्थ्य उचित व्यवस्था ना मिलने के कारण बिगड़ जाता है और कई कारणों में इसके परिणाम घातक सिद्ध होते हैं जिसके लिए यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत अपनी सहायता प्रदान करती है|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

जननी सुरक्षा योजना की मुख्य विशेषताएं एवं हितलाभ

  • गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • महिलाओं को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा|
  • गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाएगा|
  • योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को 1400 रुपए दिए जाएंगे|
  • शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाएंगे|
  • योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि न्यूनतम 600 रुपए होगी एवं अधिकतम 1400 रुपए|
  • पंजीकृत महिलाओं को योजना के तहत न्यूनतम दो एंटेनाटेबल चेकअप बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे|
  • योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की सेवा के लिए निर्धारित आशा महिलाओं को भी वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी|
  • गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद 3 दिन तक एवं सेक्शन सी के तहत अधिकतम 7 दिन के लिए निशुल्क आहार एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी|
  • घर पर डिलीवरी कि स्थिति में महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी यह केवल 2 बच्चों के जन्म पर ही मान्य होगा|
  • बच्चे के जन्म के बाद पति या पत्नी किसी एक के नसबंदी करवाने पर लाभार्थियों को मुआवजा दिया जाएगा|
  • योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे DBT माध्यम द्वारा ट्रांसफर की जाएगी|
  • DBT माध्यम द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली राशि डिलीवरी के समय या डिलीवरी के 7 दिन बाद ट्रांसफर की जाएगी|
  • जननी सुरक्षा योजना के तहत 1 माह तक निशुल्क बच्चे एवं मां के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी| 
  • योजना के तहत सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को जेएसवाई कार्ड और एमसीएच कार्ड प्रदान किए जाएंगे|  

लो परफॉर्मिंग तथा high-performing स्टेट की सूची

  1. बिहार
  2. झारखंड
  3. जम्मू कश्मीर
  4. आसाम
  5. उत्तरांचल
  6. मध्य
  7. छत्तीसगढ़
  8. ओडिशा
  9. राजस्थान
  10. उत्तर प्रदेश

NOTE: बताई गई सूची में वह राज्य है जिनमें इस इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी रेट कम है| एवं लो परफॉर्मिंग स्टेट की कैटेगरी में आते हैं इनके अलावा देश के अन्य राज्य हाई प्रॉमिस स्टेट की कैटेगरी में आते हैं|

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

JSY द्वारा पंजीकृत महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि

  1. LPS (लो परफॉर्मिंग स्टेट)
  • लो परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में आने वाले राज्यों में रह रही महिलाओं को डिलीवरी के समय 1400 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
  • लो परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए निर्धारित आशा सहयोगीयों को 600 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
  • 1400 एवं 600 रुपए की वित्तीय सहायता राशि ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं एवं आशा सहयोगी यों को दी जाएगी|
  • शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं 1000 रुपए एवं आशा सहयोगीयों को 400 रुपए दिए जाएंगे|
  • आशा सहयोगियों को 200 रुपए प्रसव प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे|
  • प्रसव प्रोत्साहन के बाद प्रसव सेवा के लिए और 200 रुपए  दिए जाएंगे|
  1.  HPS (High-performing स्टेट)
  • High-performing स्टेट की ग्रामीण गर्भवती महिलाओं को 700 रुपए दिए जाएंगे और आशा सहयोगीयों को 600 रुपए दिए जाएंगे|
  • High-performing स्टेट की शहरी गर्भवती महिलाओं को 600 रुपए दिए जाएंगे और आशा सहयोगीयों को 400 रुपए दिए जाएंगे|

Janani Suraksha Scheme बैठक एवं जांच

  • इस योजना को सुचारू ढंग से चलाने के लिए उप केंद्र स्तर पर मासिक बैठक आयोजित की जाएगी|
  • यह बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी जिससे कि इस योजना को सुचारू ढंग से चलाया जा सके|
  • योजना के तहत आयोजित की जा रही बैठक प्रत्येक महीने के शुक्रवार को होगी|
  • यदि किसी कारणवश शुक्रवार के दिन छुट्टी होती है तो यह बैठक अगले दिन आयोजित करवाई जाएगी|

J S Y के तहत सेवकों द्वारा निभाई जा रही प्रमुख भूमिका

  • गर्भवती महिलाओं को JSY स्कीम का लाभ आसानी से मिले इसके लिए सरकार द्वारा कड़े नियम लागू किए गए हैं जिनकी विस्तारपूर्वक सूची इस प्रकार है|
  • गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकृत करने में सहायता प्रदान करना|
  • पंजीकृत महिलाओं को आखरी 3 एसएससी चेकअप में सहायता प्रदान करना|
  • लाभार्थी महिलाओं को इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी कराने के लिए प्रोत्साहित करना|
  • डिलीवरी के बाद मां एवं बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करना|
  • 14 सप्ताह की आयु तक नवजात शिशु के टीकाकरण की प्रमुख व्यवस्था करना|
  • गंभीर स्थितियों में मां एवं बच्चे का एएनएस या एएमओ को उचित डाटा प्रदान करना|
  • योजना के तहत गवर्नमेंट हेल्थ सेंटर एवं प्राइवेट हेल्थ इंस्टीट्यूट की पहचान करना|

Janani Suraksha Yojana Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना के तहत जेएसवाई द्वारा नामांकित गर्भवती महिलाओं को योजना का पात्र माना जाएगा|
  • जेएसवाई केवल उन्हीं महिलाओं का नामांकन करेगा जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आती हैं|
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 19 वर्ष पूर्ण है| 
  • पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को केवल सरकारी अस्पतालों या निजी संस्थान में योजना का लाभ दिया जाएगा जोकि सरकार द्वारा चयनित होंगे|
  • गर्भवती महिलाएं केवल 2 बच्चों के जन्म तक ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|
  • यदि कोई गर्भवती महिला मृत बच्चे को जन्म देती है तो इस योजना के तहत जीवित बच्चे को जन्म देने से पहले या बीच में के समय को वैध मामलों के रूप में माना जाएगा एवं वादे के अनुसार महिलाओं को दी जा रही राशि से वंचित नहीं किया जाएगा|

जननी सुरक्षा योजना आवेदन हेतु प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जननी सुरक्षा कार्ड
  • सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Janani Suraksha Yojana 2024 Registration

  • जननी सुरक्षा योजना पंजीकरण प्रक्रिया के तहत गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा|
  • जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं वह गर्भवती होनी चाहिए|
  • गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ सरकारी अस्पताल में जाकर करवाना है|
  • इस योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को डिलीवरी के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी

जननी सुरक्षा योजना 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • योजना का लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम आपको भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|

Janani Suraksha Yojana आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको लिंक को ओपन कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिए गए विकल्पों आवेदन देखें पर क्लिक करना है|
  • दिए गए विकल्पों पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको अपना रिफरेंस नंबर दर्ज करना है|
  • अब आप को दिए गए सर्च विकल्प पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आवेदन स्थिति की नवीनतम जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी|

स्टेटस/यूनियन टेरिटरीज संपर्क नंबर चेक करने की प्रक्रिया

  • स्टेटस/यूनियन टेरिटरीज संपर्क नंबर चेक करने की प्रक्रिया जानने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अधिकारी वेबसाइट पर आने के बाद आपको contact us विकल्प पर क्लिक करना है|
  • contact us विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने ड्रॉप डाउन लिस्ट खुलकर आएगी|
  • यहां आपको स्टेट/यूटी ऑफिशियल के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने संबंधित सूची आ जाएगी या आपको जिससे भी कांटेक्ट करना है उसके नाम पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने उसके मोबाइल नंबर सहित पूर्ण जानकारी आ जाएगी|

जननी सुरक्षा योजना में कितना पैसा दिया जाता है?

आशा पैकेज रु. ग्रामीण क्षेत्रों में 600 रुपये शामिल हैं। एएनसी घटक के लिए 300 और रुपये। संस्थागत प्रसव कराने के लिए 300 रु 

दूसरी बार डिलीवरी होने पर कितने पैसे मिलते हैं?

दूसरे गर्भधारण पर हितग्राही को प्रथम किश्त में 4 हजार रुपए की पूरी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना से ही किया जाएगा। प्रथम प्रसूता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में तृतीय किश्त की दो हजार रुपए की राशि शिशु का निर्धारित अवधि में प्रथम टीकाकरण चक्र पूरा करने के बाद दी जाएगी।

जननी सुरक्षा योजना का फॉर्म कैसे भरें?

होम पेज पर आपको जननी सुरक्षा योजना की Application Form PDF Download करना है। महिला का नाम विलेज का नाम पता आदि दर्ज करना है। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सारे जरूरी दस्तावेज अटैच करने हैं। दस्तावेज अटैच करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा करना होगा।

Leave a Comment