join

Mahtari Vandana Yojana List 2024 PDF @ mahtari vandan cg state gov in

mahtari vandana yojana list 2024|mahtari vandana yojana list|mahtari vandana yojana list pdf:केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ महिलाओं को मिलता है। इन दिनों महिला सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महतारी वंदना योजना (Mahatari Vandana Yojana) का शुभारंभ किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 20 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए महतारी वंदना योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी यानी हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना लिस्ट जारी कर दी गई है जिन महिलाओं ने Mahtari Vandana Yojana के अंतर्गत आवेदन किया था वे सभी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है। और जान सकती है कि उन्हें इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी या नहीं। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है। और अपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है तो आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana List 2024

महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में उन सभी आवेदिकाओं का नाम है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किए थे। आवेदन के उपरांत वेरिफिकेशन प्रक्रिया किया गया। इसके बाद पात्र आवेदिका का नाम ऑनलाइन वेब पोर्टल में जारी कर दिया है। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कीजिए।

महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में अनंतिम सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिए। फिर अपना जिला, ब्लॉक ग्राम एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करके सबमिट करें। इसके बाद महतारी वंदन योजना लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना लिस्ट 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Mahtari Vandana Yojana List
योजना का नाम  महतारी वंदना योजना
शुरू की गई  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
लाभार्थी  राज्य की विवाहित महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं के प्रति भेदभाव को खत्म करना और आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
आर्थिक सहायता राशिहर महीने 1000 रुपए यानी प्रतिवर्ष 12,000 रुपए  
राज्यछत्तीसगढ़ 
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/  

1 मार्च को आएगी फाइनल लिस्ट ( Mahtari Vandana Yojana List 2024 CG )

आपको बता दें जिन महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन किया है उनकी सत्यता की जांच के बाद 23 फरवरी को अनंतिम सूची जारी की जानी थी, इसके बाद दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई थी। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी तक किया जाएगा, उसके बाद महतारी वंदन योजना 2024 अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा और लाभ राशि का ट्रांसफर 8 मार्च 2024 से किया जाएगा, इसलिए अगर आप आनंतिम सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और दावा आपत्ति दायर कर सकते हैं।

mahtari vandana yojana paisa check online

आज पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं को महतारी वंदना योजना के तहत राशि ट्रांसफर किया जा रहा है। मोदी सरकार के गारंटी योजना को आज पूरा करते हुए महतारी वंदना योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को मात्र शक्तियों का उनका सम्मान राशि ₹1000 प्रदान की गई।

अनुसार महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार के द्वारा एक मार्च 2024 से महतारी वंदना योजना का शुरूआत किया गया है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु वाले पत्र विवाहित महिलाओं को एक ₹1000 की मासिक वेतन की सहायता सरकार के द्वारा दी जाएगी इस प्रकार महिलाओं को सालाना ₹12000 के वार्षिक आय प्राप्त होगी। आईए जानते हैं महतारी वंदना योजना का आवेदन का स्थिति किस प्रकार से चेक कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana Status

Mahtari Vandana Yojana List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर अपने महतारी वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आप जानना चाहती है कि आपका नाम महतारी वंदना योजना लिस्ट में शामिल है या नहीं तो उसके लिए महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। Mahtari Vandana Yojana List चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको अनंतिम सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे जिला का नाम, क्षेत्र ब्लॉक, नगरी निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव/वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम आदि का चयन करना होगा।
  • चयन करते ही आपके सामने आपके गांव की महतारी वंदना योजन लिस्ट आ जाएगी।
  • आपको इस लिस्ट में आवेदन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, आवेदिका का प्रकार, आवेदिका का वर्ग आदि की जानकारी दिखाई देगी।  
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।  इसके अलावा आप अपने गांव/वार्ड कि उन सभी महिलाओं का नाम देख सकते हैं जिन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।  
  • इस प्रकार आप Mahtari Vandana Yojana List 2024 में अपना नाम देख सकते हैं। 

Leave a Comment