join

Mo Ghara Yojana Online Apply|Mo ghara yojana Beneficiary List

Mo Ghara Yojana Online Apply: मो घरा योजना ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई एक ग्रामीण आवास योजना है| यह योजना चयनित लाभार्थियों को उनके घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है| योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि 100000 रुपए से 300000 रुपए तक दी जाएगी| दी जाने वाली सहायता राशि पर लाभार्थी नागरिकों को सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा| ओडिशा सरकार द्वारा Mo Ghara Yojana के तहत दी गई सहायता राशि को चुकाने के लिए लाभार्थियों को 10 वर्षों का समय भी दिया जाता है| जिसका पूर्ण विवरण हमने आपको इस लेख में विस्तारपूर्वक दिया है|

Mo Ghara Yojana योजना के तहत आपको केवल आवास निर्माण की लागत का 10 परसेंट योगदान करना है और शेष 90 परसेंट वित्तीय सहायता उड़ीसा सरकार द्वारा की जाएगी| मो घरा योजना के तहत आपके आवास निर्माण ग्राम पंचायत की निगरानी द्वारा पूर्ण किया जाएगा| ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के पक्के मकान के सपने को पूर्ण करने के लिए 30 लाख लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा| आपको किस प्रकार इस योजना का लाभ उठाना है इससे संबंधित पूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में दी है|

ओडिशा मो घर योजना 2024

मो घरा योजना के तहत ऐसे परिवारों को शामिल किया जाएगा जो अपर्याप्त आवंटन के कारण मौजूद आवास योजनाओं में छूट गए थे और ऐसे परिवारों को भी Mo Ghara Yojana के अंतर्गत शामिल किया जाएगा जिन्हें पूर्व में कम राशि की आवास सहायता प्राप्त हुई है जिससे कि वह अपने घर के छूटे हुए निर्माण को पूर्ण कर सके जिसके लिए सरकार द्वारा पंचायती राज एवं पेयजल विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं|

Mo Ghara Yojana के अंतर्गत आवेदनकृत लाभार्थियों को अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति ने योजना के तहत 300000 रुपए का ऋण लिया है तो उस व्यक्ति को लिए गए ऋण को चुकाने के लिए 10 वर्षों का समय दिया जाएगा| इसी के साथ लाभार्थी व्यक्ति को 1 वर्ष की अधिस्थगन अवधी का भी लाभ मिलता है| आप राशि के चार स्लैबॉ में से एक विकल्प चुन सकते है| 1 लाख ,1.5 लाख, 2 लाख, 3 लाख रुपए|

क्या है Mo Ghara Yojana

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में उड़ीसा मंत्रिमंडल ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए पक्के मकान बनाने का सपना पूर्ण करने के लिए कैबिनेट की बैठक में Mo Ghara Yojana को शुरू करने का विचार किया है| इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को शामिल किया जाएगा जी ने पहले आवास सहायता प्राप्त हुई है लेकिन वे अपने घर के कार्य को पूर्ण नहीं कर पाए हैं| मुख्य सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 400000  लाभार्थियों के लिए वित्तीय निहितार्थ 2 साल की अवधि में 2150 करोड रुपए होने की उम्मीद है|

Read More-DHE Odisha Laptop Distribution 2023-24

Mo Ghara Yojana का उद्देश्य

मो घरा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि ऋण के रूप में उपलब्ध करवाना है लाभार्थी नागरिकों को इस योजना के तहत 100000 से ₹300000 तक की वित्तीय सहायता राशि ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी प्रदान की जाने वाली राशि को 10 वर्षों के अंतराल पूर्ण किया जा सकता है इसी के साथ लाभार्थियों को दी जाने वाली ऋण राशि पर सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा जिसका विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं|

Read More-KALIA Yojana List 2023

Mo Ghara Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो अपने रहने के लिए अपना खुद का पक्का घर बनाना चाहते हैं|
  • लाभार्थियों को इस योजना के तहत उनका खुद का पक्का आवास बनाने का सपना साकार किया जाएगा|
  • पक्का घर बनाने के लिए लाभार्थियों को सहायता राशि ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी|
  • दी जाने वाली सहायता राशि ₹100000 से ₹300000 तक होगी|
  • सहायता राशि को चुकाने के लिए 10 वर्ष का समय दिया जाएगा|
  • 1 वर्ष की अधिस्थगन अवधी का भी लाभ मिलता है|

Also Read-UK India Young Professionals Scheme

Mo Ghara Yojana Online Apply हेतु पात्रता

  • आवेदक उड़ीसा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति ईडब्ल्यूएस श्रेणी से होना चाहिए|
  • आवेदक का कच्चा घर होना चाहिए|
  • योजना के पात्र केवल वही परिवार कहलाएंगे जो कच्चे घर में रह रहे हैं या फिर आरसीसी छत वाले एक पक्के कमरे में रह रहे हैं|
  • परिवार की मासिक आय 25000 रुपए से कम होनी चाहिए|
  • योजना के प्रथम पात्र में कहलाएंगे जिन्होंने ऐसी किसी अन्य योजना का लोग नहीं उठाया हो|
  • जिन परिवारों ने ऐसी किसी अन्य योजना के तहत 70000 रुपए से अधिक की सहायता प्राप्त की है तो उन्हें इस योजना का पत्र नहीं माना जाएगा|
  • योजना के पात्र केवल उन्हीं परिवारों को माना जाएगा जिनके पास 5 एकड़ से कम संचित भूमि या 15 एकड़ से कम असंचित भूमि है|
  • जिन परिवारों के पास व्यक्तिगत उपयोग के लिए गैर व्यवसायिक मोटर युक्त चार पहिय वाहन नहीं है|
  • सरकारी कर्मचारी/ पीएसयू कर्मचारी के सदस्य के रूप में कोई कर्मचारी नहीं है
  • कोई परिवार का व्यक्ति यदि सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहा है|
  • निर्धारित पात्र परिवारों को जैसे कमजोर श्रेणियों sc-st पीडब्ल्यूडी के लिए सब्सिडी सुविधा भी उपलब्ध है|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

Mo Ghara Yojana Online Apply हेतु प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित रिकॉर्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Read More-Malati Devi Prak Vidyalaya Paridhan Yojana

मो घरा योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी राशि

क्रमिक संख्याऋण राशिसामन्य वर्ग सब्सिडीएससी एसटी पीडब्ल्यूडी मुखिया परिवार सब्सिडी
11,00,00030,00040,000
21,50,00045,00055,000
32,00,00060,00070,000
43,00,00060,00070,000

Mo Ghara Yojana Online Apply

  • मो घरा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • लिंक ओपन करने उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आएगा जो कि कुछ इस प्रकार अधिकार दिखाई देगा|
Mo Ghara Yojana
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको मो घरा योजना योजना संबंधित पूर्ण जानकारी एकत्रित करनी है|
  • आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित ब्लॉक विकास कार्यालय द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी|
  • आवेदक के आवेदन पत्र की जांच के उपरांत ही आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं मिलेगा इसकी मंजूरी दी जाएगी|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आप आधिकारिक विभाग द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं|

Leave a Comment