join

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल| MP Rojgar Registration Portal 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के होनहार शिक्षित एवं बेरोजगार नागरिकों के लिए मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल की शुरुआत की गई है| इस पोर्टल पर मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी शिक्षित बेरोजगार रोजगार पाने के लिए अपना पंजीकरण कर सकता है|राज्य सरकार MP Rojgar Registration Portal द्वारा राज्य के सभी शिक्षित एवं बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी पाने का अवसर प्रदान कर रही है यह पोर्टल आपको आपकी योग्यता अनुसार आपकी मनचाही नौकरी पाने का मौका दे रही है|

 मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिको को रोजगार देने के लिए एक नई योजना को आरम्भ किया है। जिसका नाम MP Rojgar Registration 2023 है। राज्य के कोई भी डिग्री, डिप्लोमा वाले शिक्षित बेरोजगार नागरिक जॉब लेने के लिए MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन करवा सकते है l मध्यप्रदेश के बेरोजगार लाभारती को अच्छा रोजगार लेने के लिए रोजगार कार्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल 2023

MP सरकार द्वारा शिक्षित एवं बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने के लिए एक कल्याणकारी पोर्टल की शुरुआत की गई है जो कि राज्य के पढ़े लिखे एवं होनहार लड़के लड़कियों को उनके मनपसंद क्षेत्र में नौकरी दिलवाता है| नौकरी पाने के लिए केवल आपको Official Website mprojgar.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होता है| यह पोर्टल नौकरी खोजने वाले और नौकरी देने वाले दोनों को एक जगह लाता है एमपी रोजगार पोर्टल युवाओं के उज्जवल भविष्य को बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता अनुसार मनचाही नौकरी प्रदान करता है|

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल उन सभी शिक्षित लड़के लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो नौकरी पाना चाहते हैं और दिन रात यहां वहां नौकरी पाने के लिए भटक रहे हैं| म.प्र. रोजगार पंजीयन पोर्टल नौकरी संबंधित सभी जानकारी अपने पोर्टल पर उपलब्ध करवाता है तथा नौकरी पाने वाले व्यक्तियों को नौकरी पाने का अवसर प्रदान करता है| यह पोर्टल नागरिकों को नौकरी प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी करता है| 

Read More-MP Ladli Behna Yojana 2023 Online Registration

म.प्र. रोजगार पंजीयन पोर्टल का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार पंजीयन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित एवं बेरोजगार नागरिकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान करना है तथा राज्यों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है  मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्यों को तभी आर्थिक रूप से मजबूत कर पाएगी जब वह अपने राज्य के शिक्षित एवं होनहार लड़के लड़कियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान करवाएगी| एमपी रोजगार पोर्टल आपके पंजीकरण तथा आपके लिए नौकरी ढूंढने का कार्य ऑनलाइन करता है| यह पोर्टल आपको रोजगार मेले में दी जाने वाली नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता करता है|

Also Read – Chatravriti Scholarship Yojana 2023

रोजगार पंजीयन पोर्टल म.प्र. के लाभ

  • यह पोर्टल आपको रोजगार प्राप्त करने में सहायता करता है|
  • इस पोर्टल पर आप रोजगार पाने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं|
  • आप अपना पंजीकरण मोबाइल या लैपटॉप किसी के साथ भी कर सकते हैं|
  • अपना पंजीकरण करने के लिए एमपी रोजगार पोर्टल आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेता है|
  • यह पोर्टल आपको निशुल्क रोजगार प्रदान करता है|
  • मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर नौकरी ढूंढने वाला तथा नौकरी देने वाला दोनों एक स्थान पर आ जाते हैं|
  • यह पोर्टल आपको रोजगार कार्यालय द्वारा नौकरी प्रदान करता है| 
  • पोर्टल आपको रोजगार मेले में जाने की अनुमति देता है|
  • मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल आवेदन कर्ता को अपनी मनचाही नौकरी फील्ड और स्थान चयन करने की अनुमति देता है|
  • यह पोर्टल आपको रोजगार देने के साथ-साथ राज्य सरकार को भी आर्थिक रूप से मजबूत करता है|

म.प्र. रोजगार पंजीयन पोर्टल की पात्रता

  • आवेदन कर्ता मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
    आवेदक शिक्षित होना चाहिए|
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति बेरोजगार होना चाहिए|
  • आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए|

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • कोई भी पहचान पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • 10th 12th मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि 

MP Rojgar Portal Online Registration Process

  • एमपी रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के लिए दिए गए वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें| mprojgar.gov.in
  • आपको यहां आने के बाद न्यू पंजीकरण सेक्शन पर जाना है| और मांगी गई जानकारी भरनी है| 
  • मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपनी शिक्षा संबंधित जानकारी दर्ज करनी है जैसा कि आप इस चित्र में देख सकते हैं|
  • मांगी गई पूर्ण जानकारी भरने के बाद आप अपना पंजीकरण पूर्ण होगा|

एमपी रोजगार पंजीयन जॉब सीकर लॉगिन कैसे करें|

  • सर्वप्रथम आपको म.प्र. रोजगार पोर्टल अधिकारिक वेबसाइट पर आना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको जॉब सीकर ऑप्शन पर क्लिक करना है जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा| 
मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल
  • जैसे कि आप जॉब सीकर पर क्लिक करेंगे आपसे आपका यूजरनेम और पासवर्ड मांगा जाएगा|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी भरने के बाद आप जॉब सीकर ऑप्शन पर लॉगिन कर पाएंगे|

उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप खुश होंगे योजना संबंधित किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए हमारे साथ जुड़े हमारे द्वारा की पूरी सहायता की जाएगी|

Leave a Comment