join

राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:शायरी,स्टेटस

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस|बालिका दिवस पर शायरी|राष्ट्रीय बालिका दिवस स्टेटस:देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को ही मनाया जाता है। गर्ल चाइल्ड राइट्स, एजुकेशन, हेल्थ और न्यूट्रिशन जैसे दूसरे मामलों पर अवेयनेस लाना इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। आज के ही दिन (24 जनवरी) साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस साल 16वां राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। आज के दिन आप अपने घर की बालिकाओं को इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें बता सकते हैं। उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक कर सकते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें इन मैसेज के साथ इस दिन की शुभकामनाएं दें।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

National Girl Child Day 2024 : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसके शरीर के 10 टुकड़े कर दिए गए। भीलवाड़ा में एक मासूम बच्ची को कोयले की भट्टी में झोंकने की वारदात सामने आई थी। उदयपुर और प्रतापगढ़ जिले में महिलाओं को नग्न परेड कराई गई।

बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले इन अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि कब और क्यों राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस वर्ष बालिका दिवस 2024 की थीम क्या है और इस दिन को मनाने के पीछे किस महिला का हाथ है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई। पहली बार महिला बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया था।

24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस

बालिका दिवस को 24 जनवरी के दिन मनाने की एक खास वजह है। इस दिन का नाता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। देश की बेटी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने को उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया।

बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य

देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए यह दिन मनाते हैं। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम

प्रतिवर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। 2021 में बालिका दिवस की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ थी। बालिका दिवस 2024 की थीम की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) बधाई संदेश

1. दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,

जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

2. कौन तुम्हें कहता है अबला,

दबी राख चिंगारी हों,

ममता की जीवंत मूरत हो,

भारत की तुम बेटी हो।

दुर्गा जैसा शौर्य है तुझमें,

तुम वीरों की माता हो,

इतिहास बने वह गाथा हो,

कौन तुम्हें कहता है अबला,

दबी राख चिंगारी हो।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

3. दुश्मनों का मुकाबला डट के कर सकती है बेटी,

मत बांधों बेड़ियों में ऊंची उड़ान भर सकती है बेटी.

हैप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे!

4. तुझे मैं इस दुनिया में लाई,

तू है मेरी परछाई,

बेटी दूर भले ही रहती है,

पर होती नहीं पराई।

5. बेटी बोझ नहीं सम्मान है,

बेटी गीता और कुरान है,

घर की प्यारी सी मुस्कान है,

बेटी मां-बाप की जान है।

6. गैरों के बीच अपनी होती हैं बेटी

रंगों से सजाती घर आंगन को,

वेदना नहीं वरदान होती हैं बेटी,

वजूद उसका कभी मिट सकता नहीं,

दूर नहीं जीवन का सार होती हैं बेटी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

7. जीने का उसको भी अधिकार,

चाहिए उसे थोडा सा प्यार।

जन्म से पहले न उसे मारो,

कभी तो अपने मन में विचारो।

शायद वही बन जाए सहारा,

डूबते को मिल जाए किनारा॥

8. ऐसा कोई काम नहीं, जो बेटियां न कर पाई है

बेटियां तो आसमान से, तारे तोड़ कर लाई है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024: शुभकामनाएं और संदेश

1. अपनी बच्ची को हंसते हुए देखने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ!

2. राष्ट्रीय बालिका दिवस हमें याद दिलाता है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें वह महत्व दें जिसके वे हकदार हैं और उनके खुशहाल जीवन के लिए मिलकर काम करें।

3. राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर, आइए हम लड़कियों की सुरक्षा और विकास की दिशा में हमेशा काम करने का वादा करें।

4. एक लड़की को शिक्षित करने का मतलब पूरे परिवार को शिक्षित करना है, कभी भी एक लड़की को कम न आंकें। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ!

5. राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर सभी युवा लड़कियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी सभी खूबसूरत लड़कियों को बालिका दिवस की शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024: नारे

1. उज्जवल कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाएं।

2. रियल लाइफ में GIRL का मतलब गिफ्ट होता है।

3. उसके बिना, कोई कल नहीं है.

4. बेटियाँ वो फूल हैं जो सदैव खिले रहते हैं।

5. बेटी खुशियां लाती है, वह किसी बेटे से कम नहीं है.

Leave a Comment