join

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना एक ऐसी कल्याणकारी योजना है जो हरियाणा राज्य के किसानों को खेती कंपटीशन में सम्मानित राशि देकर सम्मानित करेगी जितना यह योजना सुनने और पढ़ने में सरल लग रहा है उतनी है नहीं किसानों को सहायता राशि प्राप्त करने के लिए एक कंपटीशन में उतरना होगा जिसमें प्रत्येक किसान को अपने खेत में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, नई तकनीक, एकीकृत कृषि प्रणालियों के माध्यम से प्रदर्शन करना होगा| 

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत किसान भाई अपनी कुशलता और मेहनत के आधार पर अपने लिए प्रथम पुरस्कार से लेकर चतुर्थ पुरस्कार तक जो भी अंक हासिल करेंगे उसके आधार पर ही उन्हें इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित राशि देकर सम्मानित किया जाएगा| हरियाणा सरकार द्वारा किसान भाइयों को जो भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा उसका विवरण नीचे विस्तार पूर्वक दिया गया है| आईए जानते हैं हमारे साथ क्या है हरियाणा किसान प्रगतिशील सम्मान योजना

Haryana CM Pragatisheel Kisan Samman Yojana

मुख्यमंत्री सीएम प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत खेती के क्षेत्र में किसान भाइयों को बेहतर प्रदर्शन करने पर सरकार द्वारा एक नगद सम्मानित राशि देकर सम्मानित किया जाएगा| इस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार लाने पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं द्वितीय पुरस्कार लाने पर 300000 दिए जाएंगे तृतीय पुरस्कार लाने पर 100000 दिए जाएंगे और वही चतुर्थ पुरस्कार लाने पर 50000 रुपए दिए जाएंगे| इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को सम्मानित करने के लिए 70 से 75 लख रुपए सम्मानित पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे|

सीएम किसान प्रगतिशील सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य योजना के माध्यम से खेती की तकनीक में सुधार करना है साथ ही किसानों की आय में वृद्धि करना है और खेती के क्षेत्र में कुछ नया करने वाले किसानों को सम्मानित करना है| जिससे वह आने वाले समय में खेती से और अधिक मुनाफा कमाए और अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करें आई बात करते हैं किस प्रकार किसान भाइयों को इस योजना का लाभ लेना है योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकारआवेदन करना है क्या है योजना के लाभ पात्रता दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया| 

Highlights of Haryana Pragatisheel Kisan Samman Scheme 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू किया गयाहरियाणा सरकार द्वारा
राज्यहरियाणा
वर्ष2023
उद्देश्यकिसानों को सम्मानित करना
लाभमेहनती किसानों को नगद राशि देकर सम्मानित करना
लाभार्थीराज्य के स्थाई किसान नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटagriharyana.gov.in

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसान भाइयों को सशक्त करना एवं आत्मनिर्भर करना है साथ ही किसान भाइयों को इस योजना के माध्यम से नगद सहायता राशि देकर सम्मानित करना है| यह योजना किसान भाइयों को दी जाने वाली सम्मानित राशि उनके खेती के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान करेगी| योजना के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि किसानों के कौशल आधार पर दी जाएगी योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 5 लाख रुपए से लेकर 50000 रुपए तक होगी| 

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

किसान प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि का विवरण

विजेता किसानसम्मानित सहायता राशि विवरण
प्रथम विजेता किसान 500000 रुपए
द्वितीय विजेता किसान 3 लाख रुपए
तृतीय विजेता किसान एक लाख रुपए
चतुर्थ विजेता किसान 50000 रुपए

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हितलाभ एवं विशेषताएं

  • प्रगतिशील योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को सम्मानित करने के लिए योजना की नीति के तहत निर्धारित नगद राशि प्रदान करेगी|
  • हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक विधियां जैसे जैविक खेती, पानी की बचत, नई खेती तकनीक, टिकाऊ कृषि, फसल विशेष एवं एकीकृत कृषि प्रणाली सहित ऐसे किसानों को लाभान्वित किया जाएगा जो इस फील्ड में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं| 
  • प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रथम किसान को हरियाणा सरकार द्वारा योजना के तहत 5 लाख रुपए की प्रथम विजेता पुरस्कार की सहायता राशि दी जाएगी|
  • योजना के तहत दो किसानों को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा जिसकी विजेता राशि तीन-तीन लाख रुपए होगी| द्वितीय पुरस्कार पाने वाले दोनों किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा योजना के तहत तीन-तीन लाख रुपए दिए जाएंगे|
  • जो किसान तृतीय पुरस्कार विजेता होंगे उन्हें हरियाणा सरकार की इस कल्याणकारी योजना के तहत एक एक लाख रुपए दिए जाएंगे तृतीय पुरस्कार में पांच किसानों को शामिल किया जाएगा|
  • चतुर्थ पुरस्कार विजेता किसानों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे|
  • यह योजना किसानों को उनकी सूझबूझ अनुसार खेती में उच्च प्रदर्शन के लिए उनकी श्रेणी अनुसार लाभान्वित करने का कार्य करेगी|
  • यह योजना किसानों को खेती में नई तकनीको नई नीतियों को लाने में सहायता करेगी जिससे किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े और खेती में नए-नए शोध करें|
  • यह योजना किसानों को खेतों में रासायनिक पदार्थों के उपयोग और उनके दुष्प्रभावों से बचाएगी और साथ ही आने वाले समय में किसने की आय में वृद्धि करेगी|

Haryana Government Kunwara Pension Yojana

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • जो नागरिक हरियाणा राज्य के स्थाई नागरिक हैं उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • योजना के तहत उन सभी किसानों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिनके पास 10 एकड़ या इससे अधिक कृषि करने योग्य जमीन है|
  • जिन किसान भाइयों के पास 5 एकड़ से 10 एकड़ कृषि योग्य भूमि है उन्हें द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा|
  • 5 एकड़ कृषि भूमि वाले किसानों को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा|
  • इस योजना का लाभ केवल और केवल किसान भाइयों को उनके द्वारा बोई जाने वाली जमीन के आधार पर दिया जाएगा|
  • जिन किसान भाइयों के पास खेती के लिए जमीन नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा| 

हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • खसरा खतौनी
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंटविवरण
  • भूमि के कागजात

हरियाणा निशुल्क साइकिल योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ओपन करें|
  • अधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा
  • जो भी कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • आपको यहां दिए गए विकल्प Farmer Corner पर जाकर जाकर Apply for Agriculture Scheme पर क्लिक करना है| 
  • जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं|
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने दिए गए बटन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने जो भी जानकारी आएगी उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्प पर क्लिक करके अपनी आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं|
  • व्यू बटन पर क्लिक करने के उपरांत आपको अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा|
  • जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे आपको दिए गए आवेदन फार्म में मांगी की उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें|
  • इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री किसान प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

Leave a Comment