join

Union Budget 2024 Highlights:जानिए बजट 2024 की खास बातें

union budget 2024 in hindi|Budget 2024 Highlights Pdf|union budget 2024-25:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को वर्ष 2024 के लिए देश का बजट (Budget 2024) पेश करेंगी. हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किए जाने वाले इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़े तोहफे मिलने की बात कही गई है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि वित्त मंत्री सीतारमण अपने छठे बजट में 3 दिन वीक ऑफ पॉलिसी का ऐलान करेंगी|

Budget 2024-25 Live Streaming: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी. केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी. आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं|

Union Budget 2024

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज, 1 फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी. आज (गुरुवार) सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हो जाएगा. बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस साल अंतरिम बजट कई मायनों में अहम है. दरअसल, इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इसलिए यह पूर्ण बजट नहीं होगा. ऐसे में सभी की नजरें टिकी हैं कि निर्मला सीतारमण के पिटारे से आम जनता को क्या राहत मिलेगी|

इस पोस्ट में कहा गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को अपना छठा बजट पेश करेंगे. इसमें सरकार उत्पादकता बढ़ाने के मकसद से कई बदलाव कर सकती है. इसमें ऑफिस में काम के घंटे, ऑफिस टाइमिंग और छुट्टियां बदली जा सकती हैं|

बजट 2024 से क्या हैं उम्मीदें?

आगामी बजट को लेकर कहा जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे, क्योंकि आगामी बजट में सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर सकती है। कुछ दिन पहले ही ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया जा सकता है। रिसर्चर्स के मुताबिक सरकार के इस कदम से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। यदि वास्तव में ऐसा होता है कि निश्चित तौर पर स्मार्टफोन सस्ते होंगे।

यदि सरकार इंपोर्ट ड्यूटी में राहत देती है तो भारत का घरेलू उत्पादन 28 फीसदी तक बढ़ सकता है और स्मार्टफोन प्रोडक्शन का मार्केट 82 बिलियन डॉलर तक जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी में कमी के बाद प्रीमियम फोन ज्यादा सस्ते होंगे, हालांकि बजट फोन पर इसका कोई ज्यादा असर नहीं होगा।

क्या है अर्थव्यवस्था की स्थिति?

  • वित्त मंत्रालय ने एक समीक्षा रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग 7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
  • घरेलू मांग की मजबूती ने अर्थव्यवस्था को पिछले कुछ वर्षों में 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर तक पहुंचाया है।
  • भारत की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 7.2 प्रतिशत और 2021-22 में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा, मजबूत जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान, प्रबंधनीय स्तर पर मुद्रास्फीति, राजनीतिक स्थिरता और केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति को मजबूत करने के संकेतों ने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए एक उज्‍जवल तस्वीर तैयार करने में योगदान दिया है।
  • अनुमान के अनुसार, अगले तीन वर्षों में भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
  • इसके बाद भारत अगले छह से सात वर्षों (वर्ष 2030 तक) में 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद कर सकता है।

2024-25 बजट की मुख्य बातें

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा- 

  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
  •  4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है। 
  • इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
  • 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को मिलेगा फायदा।
  • कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
  • यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
  • हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
  • महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
  • तीन नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
  • सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
  • आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
  • सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
  • अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
  • हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
  • युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
  • सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
  • 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
  • 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित। 
  • 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।

Budget 2024 In Hindi PDF Download बजट 2024 हिंदी पीडीएफ डाउनलोड लिंक

Budget 2024 In Hindi PDF Download Union Budget 2024 भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया जा रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। केंद्रीय बजट 2024-25 का सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा। संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। बुधवार को राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्य सभा को संबोधित किया। जागरण डॉट कॉम के इसी पेज पर बजट 2024 का हिंदी में पीडीएफ दिया जाएगा। आपसे आग्रह है कि आप इस पेज को बुकमार्क या सेव कर लें और केंद्रीय बजट 2024 का हिंदी में पूरा अपडेट प्राप्त करें।

बजट 2024-25 हिंदी पीडीएफ डाउनलोड | Budget 2024-25 Hindi PDF Download

बजट 2024-25 निर्गम परिणाम रुपरेखा

बजट 2024-25 हिंदी पीडीएफ भाषणBudget 2024-25 Hindi PDF Download Link
बजट पत्रों का संक्षिप्त परिचय 2024Budget 2024-25 In Hindi PDF Brief Introduction
बजट 2024-25 की मुख्य विशेषताएंBudget 2024-25 In Hindi PDF Highlights
बजट 2024-25 उपबंधों का व्याख्यात्मक ज्ञापनBudget 2024-25 In Hindi PDF Explanatory Memorandum of Provisions
बजट 2024-25 वित्त विधेयकBudget 2024-25 In Hindi PDF Finance bill
बजट 2024-25 बृहद आर्थिक रूपरेखा विवरणBudget 2021-22 In Hindi PDF Broad economic profile
बजट 2024-25 मध्यावधिक राजकोषीय नीति विवरणBudget 2024-25 In Hindi PDF Medium term fiscal policy statement
बजट 2024-25 निर्गम परिणाम रुपरेखाBudget 2024-25 In Hindi PDF Output result outline

Leave a Comment