join

BJP Manifesto 2024:कैसा होगा बीजेपी का घोषणा पत्र? केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा दावा

BJP lok Sabha Manifesto 2024:भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित आगरा से लोकसभा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि साल 2014 में जब सरकार आई थी तो जो उस वक्त किया गया, वह 2019 के चुनाव तक किया गया. 2019 के आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह साल 2024 तक पूरा होगा. साल 2024 के चुनाव में पार्टी ऐसा घोषणा पत्र ऐसा आएगा जो जनोन्मुख और विकास के लिए होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे पर उन्हें चुना है. पीएम ने गुजरात में जो कहा वह किया. 2014 के चुनाव में जो गारंटी दी, वह 2019 में पूरी की और अब 2019 में जो कहा वह 2024 तक पूरा हो जाएगा|

लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए भाजपा जनता से सुझाव ले रही है। इसके लिए प्रदेश में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालयों पर कई स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई गई हैं। ईमेल, वाट्सएप, एसएमएस और इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों से भी विभिन्न वर्गों के जागरूक जनों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

BJP Manifesto 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में वर्ष 2047 के विजन की बात कहते हैं। यही वजह है कि भाजपा का संकल्प पत्र 2047 के विजन के साथ तैयार किया जा रहा है। संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश सहित विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। सुझाव मांगने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ के और ग्राम स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

लोकसभा सीटों पर जीत के लिए सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय कर दी है। महिला, किसान, युवा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग वर्ग के बीच जाकर संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव लेने का कार्य सौंपा है। चिकित्सा प्रकोष्ठ व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी जागरूक जनों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर 2047 के विकसित भारत के लिए सुझाव ले रहे हैं।

बीजेपी का घोषणा पत्र 2024

संकल्प पत्र में जनता से लिए गए सुझावों के अनुरूप विकसित भारत के साथ विकसित मध्य प्रदेश की झलक भी दिखेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता से सुझाव लेने के साथ मध्य प्रदेश की जीएसडीपी (राज्य का सकल घरेलू उत्पाद) बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी संवाद कर रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें की जा रही है। वहीं, मोबाइल पर संदेश भेजकर भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

यहां ज्ञान का मतलब, ग-गरीब, य-युवा, अ-अन्नदाता और न-नारी से है। इन चारों वर्गों पर हाल के दिनों में प्रधानमंत्री बार-बार फोकस करते नजर आए हैं।समाज के इन तबकों को ही वह आज की जाति बताते हैं। माना जाता है कि यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से जाति जनगणना के मुद्दे की काट के तौर पर बीजेपी की ओर से पेश किया जा रहा है।

इसी वजह से संभावना है कि भाजपा के घोषणा पत्र में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में और विस्तार का वादा देखने को मिल सकता है।

Bjp Candidate List 2024

BJP Manifesto 2024 Pdf

BJP Manifesto 2024 Pdf download

किसानों के लिए क्या हो सकता है?

जैसे किसानों की ओर से जो एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग हो रही है और कांग्रेस ने सरकार बनने पर उसे लागू करने का वादा भी किया है। ऐसे में संभावना है कि मोदी सरकार ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की राशि में बढ़ोतरी का वादा कर सकती है।

इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाने का भी वादा शामिल किया जा सकता है और इसपर कुछ नए और बेहतरीन इंसेंटिव देने का संकल्प भी जताया जा सकता है।

महिलाओं के लिए क्या हो सकता है?
भाजपा की कामयाबी में महिलाओं के भरपूर समर्थन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बीजेपी को मालूम है कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना और छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना ने उसकी जीत में क्या सहायता की है।

इसलिए, महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण वादे भाजपा के घोषणा पत्र का हिस्सा होंगे, इसकी पूरी संभावना है। पार्टी महिलाओं से जुड़ी केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने का वादा कर सकती है और उनके लिए कोई नई योजना लॉन्च करने का भी संकल्प जता सकती है।

पुरानी पेंशन स्कीम का क्या होगा जवाब?

कांग्रेस की ओर से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की वापसी पर खूब जोर दिया जा रहा है। इसी का असर है कि कुछ केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने भी चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की है।

ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी अपने घोषणा पत्र में नई पेंशन योजना (एनपीएस) में ही कुछ आकर्षक व्यवस्था का वादा करे। जैसे कि कर्मचारियों से रिटायरमेंट के वक्त या समय-समय पर फिक्स रिटर्न का वादा किया जा सकता है।

गरीबों को और क्या मिल सकता है?

मोदी सरकार मुफ्त अनाज योजना को पहले ही पांच साल के लिए बढ़ा चुकी है। लेकिन, इसके बावजूद बीजेपी के घोषणा पत्र में गरीबों के लिए कुछ बड़े वादे शामिल किए जाने की संभावना है।

इसके तहत हो सकता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ क्रांतिकारी व्यवस्था की जाए। गरीबों के मुफ्त इलाज की सीमा को 5 लाख रुपए से बढ़ाने के वादे शामिल हो सकते हैं।

युवा वोटरों के लिए क्या करेगी बीजेपी?

इस बार के लोकसभा चुनाव में 18 से 29 वर्ष के साढ़े 21 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। यह वो आबादी है, जिसे रोजगार की सबसे ज्यादा तलाश है। चुनावी इतिहास में विपक्ष के लिए हमेशा से बेरोजगारी बाय डिफॉल्ट वाला मुद्दा रहता है।

पिछले कुछ समय में मोदी सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 10 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है। इसके अलावा वह टूरिज्म सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रहे विकास के माध्यम से आने वाले वक्त में संभावित रोजगार के बड़े आंकड़े सामने रख सकती है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उसके लिए बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे भारत में धार्मिक पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं। यह लाखों रोजगार पैदा करने में सक्षम है।

1000 साल का पहला रोडमैप दिखा सकती है पार्टी

प्रधानमंत्री मोदी पहले से 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। इसमें अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रक्षा, तकनीक, सूचना प्रॉद्योगिकी को लेकर बीजेपी के घोषणा पत्र में कुछ बड़े वादे देखने को मिल सकते हैं।

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प भी दोहराया जा सकता है।

Leave a Comment