join

गाटा संख्या भू लेख खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें

गाटा संख्या भू लेख खतौनी: गाटा संख्या से खतौनी ऑनलाइन कैसे निकाले यदि आप का भी यही प्रशन है तो आप सही लेख में आए हैं आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार गाटा संख्या द्वारा ऑनलाइन खतौनी निकाली जाएगी| बहुत से नागरिकों को लगता है कि गाटा संख्या द्वारा ऑनलाइन खतौनी निकालना बहुत ही कठिन कार्य है और बहुत ही मुश्किल भरे स्टेप्स का पालन करके खतौनी निकलेगी परंतु तो ऐसा नहीं है आप बहुत ही आसानी से लेख में दर्शाई गई प्रक्रिया द्वारा गाटा संख्या से खतौनी ऑनलाइन निकाल सकते हैं|

भारत सरकार ने और राजस्व विभाग ने भूलेख संबंधित सभी जानकारी को अधिकारिक वेबसाइट पर आमजन के लिए उपलब्ध करवा दिया है| परंतु बहुत से लोगों को आज भी यह पता नहीं है कि किस प्रकार अपनी जमीन का खतौनी नंबर ऑनलाइन कैसे निकालना है किस प्रकार अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन प्राप्त करना है|हमने आपको अपने इस लेख में विस्तार पूर्वक आसान प्रक्रिया द्वारा अच्छे से उदाहरण सहित दर्शाया है कि किस प्रकार आपको गाटा संख्या भूलेख खतौनी ऑनलाइन निकालनी है| 

Gata Number Bhu Lekh Khatauni Highlights

लेख का नामगाटा संख्या भू लेख खतौनी
लाभगाटा संख्या द्वारा खतौनी निकालने की प्रक्रिया 
लाभार्थीदेश के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटजानकारी नीचे  जिलेवार उपलब्ध है

गाटा संख्या भू लेख खतौनी का उद्देश्य

गाटा संख्या से खतौनी निकालने का मुख्य उद्देश्य केवल नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है कि वह ऑनलाइन कहीं भी बैठे कुछ पलों में आसान प्रक्रिया द्वारा गाटा संख्या से खतौनी ऑनलाइन निकाल सकें| हमारे इस लेख में आपको राज्य अनुसार गाटा संख्या द्वारा खतौनी निकालने का लिंक प्रदान किया गया है|अब देश के नागरिक बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटे बिना आसानी से स्वयं गाटा संख्या द्वारा ऑनलाइन खतौनी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Read More-यूपी आध्यात्मिक सर्किट योजना

गाटा संख्या क्या है

सरल शब्दों में कहा जाए तो गाटा संख्या हमारी जमीन का खसरा नंबर होता है|हमारी जमीन की पहचान के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला खसरा नंबर ही गाटा संख्या कहलाता है| यह खसरा नंबर एवं गाटा संख्या हमारी भूमि के टुकड़े, प्लॉट की आधिकारिक तौर पर पहचान करता है तभी इसे गाटा संख्या कहा जाता है|

Read More-यूपी कृषि उपकरण योजना 2023 अप्लाई ऑनलाइन

खतौनी क्या है

खतौनी हमारी भूमि का अभिलेख होता है जो हमारी परिवारिक जमीन या व्यक्ति के स्वामित्व वाली जमीन का विवरण प्रदान करता है| खतौनी जमीन का एक कानूनी दस्तावेज होता है इसमें खसरा, नक्शा, किश्तबंदी का समावेश होता है| खतौनी किसी व्यक्ति के सभी खसरो की जानकारी देने वाला रजिस्टर होता है| जो आपको आपकी जमीन का विवरण प्रदान करता है|

Read More-UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 List

ऑनलाइन गाटा संख्या द्वारा खतौनी निकालने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको गाटा संख्या द्वारा खतौनी निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर क्लिक करें|
  • Upbhulekh.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • आपको यहां दिए गए विकल्प भूलेख /गाटा के बाद ग्रस्त होने की स्थिति पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको यहां अपना जनपद चुनना है तहसील चुनना है ग्राम का नाम चुनना है|
  • ग्राम चुनने के उपरांत आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • अब आपको यहां अपना गाटा संख्या नंबर दर्ज करना है|
  • गाटा संख्या दर्ज करने के उपरांत आपके सामने एक सूची आएगी जिसमें आपको अपना नाम ढूंढना है|
  • नाम ढूंढने के उपरांत आप गाटा प्रस्तुति के विकल्प पर क्लिक करें जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं|
  • अब अंत में आपको गाटा संख्या द्वारा खतौनी निकालने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उपरांत इसका एक प्रिंट आउट या फिर इसे डाउनलोड कर के रख लेना है जो कि भविष्य में आपके काम आएगा|
  • गाटा संख्या दर्ज करने के उपरांत आप आसानी से गाटा संख्या द्वारा भूलेख खतौनी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| 

Gata Sankhya Se Khatauni Nikalne Ke Liye Mobile App

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाना है|
  • अब आपको यहां दिए गए सर्च बॉक्स में भूलेख ऐप टाइप करना है|
  • अब आपको यहां ऊपर दिए गए आपके लिंक पर क्लिक करके आपको डाउनलोड कर लेना है|
  • इस तरह आप भूलेख मोबाइल ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के उपरांत आपको ऐप को ओपन करना है|
  • मोबाइल ऐप ओपन करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको यहां अपने राज्य, तहसील, जिले का चयन करना है|
  • अब आपके सामने गांव की सूची आएगी अब आपको अपने गांव का नाम ढूंढ कर उसका चयन करना है|
  • अपने गांव का चयन करने के उपरांत आप को दिए गए स्थान पर गाटा संख्या को दर्ज करना है और दिए गए विकल्प खोजें बटन द्वारा गाटा संख्या से खतौनी निकालने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है|
  • जैसे ही आपके द्वारा दिए गए विकल्प खोजें बटन पर क्लिक किया जाएगा आपके सामने पीडीएफ फॉर्म में गाटा संख्या संबंधित पूर्ण जानकारी आ जाएगी जिसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं|
  • इस तरह आप आसानी से मोबाइल ऐप द्वारा गाटा संख्या से खतौनी निकालने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

Leave a Comment