join

UP House Tax Check & Pay 2024 | उत्तर प्रदेश नगर निगम हाउस टैक्स कैसे चेक करे

UP House Tax Check & Pay 2024: उत्तर प्रदेश राज्य के आमजन नागरिकों को हर साल हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स देना होता है|आपसे प्रत्येक वर्ष हाउस टैक्स स्थानीय निकाय नगर पालिका, नगर निगम एवं पंचायत द्वारा लिया जाता है|जहां पहले हाउस टैक्स देने के लिए आपको सरकारी विभाग में जाना होता था और निर्धारित प्रपत्र भरके अपना हाउस टैक्स देना होता था| वही अब सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को भी पूर्णता ऑनलाइन कर दिया गया है अब राज्य का कोई भी व्यक्ति हाउस टैक्स का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है|

उत्तर प्रदेश नगर निगम हाउस टैक्स देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल जारी किया गया है जिसके द्वारा आप घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से अपना हाउस टैक्स एवं प्रॉपर्टी टैक्स दे सकते हैं इस पोर्टल का नाम e-nagarsewaup.gov.in है आधिकारिक पोर्टल पर किस प्रकार UP House Tax Check & Pay 2024 दिया जाएगा इसका विवरण इस लेख में विस्तारपूर्वक दिया गया है कि किस प्रकार आपको हाउस टैक्स देने के लिए आवेदन करना है साथ ही किस प्रकार ऑनलाइन हाउस टैक्स भुगतान का प्रपत्र भरना है|

Uttar Pradesh House Tax Pay & Check Highlights

लेख का नामUP House Tax Check & Pay 2024
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यऑनलाइन हाउस टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए आधिकारिक पोर्टल
लाभार्थीराज्य के नागरिक
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटe-nagarsewaup.gov.in 

Read More-UP Labour Card Download PDF 2023

क्या है यूपी हाउस टैक्स चेक एंड पे 2024

उत्तर प्रदेश नगर निगम पालिका द्वारा प्रत्येक नागरिकों से हाउस टैक्स लिया जाता है यानी आपके घर के ऊपर लगाए जाने वाला टैक्स जो संपत्ति के मालिक द्वारा अपने क्षेत्र के लोकल बॉडीज या गवर्नमेंट ड्यूटीज को निश्चित रूप में दिए जाने वाला कर ही प्रॉपर्टी टैक्स कहलाता है|हाउस टैक्स स्थानीय निकायों द्वारा लगाया जाता है जैसे पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका 

प्रॉपर्टी टैक्स आपकी प्रॉपर्टीज के ऊपर लगता है जैसे घर ऑफिस, इमारत किराए पर दिया गया घर सरल शब्दों में कहूं तो हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स एक ही है|हाउस टैक्स केवल उन्हीं घरों का लिया जाता है या उन्हीं प्रॉपर्टी का लिया जाता है जो रजिस्टर हो| स्थानीय निकायों द्वारा लिए जाने वाला हाउस टैक्स वार्षिक या छमाही होता है|

Read More-UPPCL New Bijli Connection Apply Online

UP House Tax Check & Pay 2024

  • सर्वप्रथम आपको यूपी हाउस टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • यूपी हाउस टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक का प्रयोग करें– लिंक
  • दिया गया लिंक ओपन करने के उपरांत के सामने अधिकारी वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा|

जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|

  • अब आपको यहां सर्वप्रथम अपनी लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • लॉगइन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें और दिया गया कैप्चा कोड दिए गए स्थान पर दर्ज करें|
  • अब आप को दिए गए लॉगइन बटन पर क्लिक करना है जिसके उपरांत आपकी लॉगइन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी|
  • NOTE: यदि आपने यूपी ई नगर सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है तो सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाए और फिर पुनः लॉगइन प्रक्रिया को पूर्ण करें|
  • लॉगइन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आपके सामने यूपी नगर सेवा पोर्टल संबंधित सभी सेवाओं की सूची आ जाएगी|
  • अब आपको यहां दी गई सूची में दिए गए विकल्प पे प्रॉपर्टी टैक्स पर क्लिक करना है| 
  • जिसके उपरांत आपके सामने प्रॉपर्टी टैक्स के विवरण का पेज आ जाएगा|
  • अब आपको यहां दिए गए विकल्प व्यू प्रॉपर्टी टैक्स पर क्लिक करना है|
  • व्यू प्रॉपर्टी टैक्स पर क्लिक करने के उपरांत आपको दिए गए स्थान पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी डालकर दिए गए सबमिट बटन द्वारा सबमिट करना है|
  • प्रॉपर्टी आईडी डालकर सबमिट करने के उपरांत आपके सामने उत्तर प्रदेश हाउस टैक्स का पूर्ण विवरण आ जाएगा कि आपने कितना हाउस टैक्स दिया है नहीं दिया है कितना देना है कितना बकाया है इत्यादि पूर्ण विवरण|
  • उत्तर प्रदेश हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने के लिए अब आपको दिए गए PAY विकल्प पर क्लिक करना है|
  • ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट द्वारा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के विकल्प प्रदान किए जाते हैं|
  • आप अपनी सुविधानुसार हाउस टैक्स राशि जमा करने के लिए किसी एक विकल्प का चयन करें|
  • इस तरह आप आसानी से UP House Tax Check & Pay की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं|

प्रश्न क्या उत्तर प्रदेश हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा किया जा सकता है?

उत्तर उत्तर प्रदेश सरकार आपको ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने के लिए उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in प्रदान करती है जिसकी सहायता से आप ऑनलाइन हाउस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं|

प्रश्न यूपी नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

ऑनलाइन यूपी नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने की ऑफिशियल वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in है जो आपको ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान करती है|

प्रश्न यूपी नगर निगम हाउस टैक्स ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?

उत्तर प्रदेश नगर निगम हाउस टैक्स/प्रॉपर्टी टैक्स की ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in का प्रयोग करें|

Leave a Comment