join

UP Nagar Nikay Chunav Aarakshan List 2023;Reservation List PDF

up nagar nikay chunav reservation list 2023;उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 आरक्षण;यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) को लेकर गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम में कौन सी सीट किसके वर्ग के लिए आरक्षित हुई है और कौन सी सीट अनारक्षित है. इसको लेकर स्थिति साफ हो गई है.  नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम कर इसकी जानकारी दी है|

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार शाम को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वहीं, सूची जारी होने से जहां कुछ की उम्मीदों पर विराम लग गया है तो वहीं कुछ लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।शासन ने निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी है। मेरठ महापौर सीट ओबीसी वर्ग के लिए ही आरक्षित रखी गई है। नगर पालिका मवाना अनारिक्षत और सरधना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। 

up nagar nikay chunav aarakshan list 2023

शहर ही नहीं बल्कि अन्य पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण में हुए बदलाव से यही स्थिति बन रही है। किरतपुर को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था, अब यह अनारक्षित कर दी गई है। बता दें कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर मामला हाईकोर्ट में जाने की वजह से सरकार को फिर से अधिसूचना जारी करनी पड़ी है।

निकाय पहले अब
बिजनौर अनारक्षित महिला
नगीना अनारक्षित अनारक्षित
नजीबाबाद अनारक्षित अनारक्षित
नूरपुर  अनारक्षित अनारक्षित
स्योहारा अनारक्षित अनारक्षित
चांदपुर चांदपुर अनारक्षित
नहटौर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
धामपुर अनारक्षित अनारक्षित
अफजलगढ़ अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
हल्दौर अनारक्षित अनुसूचित जाति
किरतपुर अनुसूचित जातिअनारक्षित
शेरकोटअनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत आरक्षण की स्थिति  
झालू महिला अनारक्षित
मंडावर अनारक्षित अनारक्षित
बढ़ापुर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
सहसपुर अनारक्षित महिला
जलालाबाद अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
साहनपुर अनारक्षित अनारक्षित

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 आरक्षण

मेरठ-

मुजफ्फरनगर के आरक्षण में इस तरह हुआ बदलाव

निकाय  पहले  अब
मुजफ्फरनगर  अनारक्षित  महिला
खतौली  अनारक्षित  पिछड़ा वर्ग
चरथावल  महिला  अनारक्षित
सिसौली  महिला  पिछड़ा वर्ग महिला
भोकरहेड़ी  अन्य पिछड़ा वर्गएससी महिला
जानसठ  अनारक्षित  पिछड़ा वर्ग
बुढ़ाना  अनारक्षित  महिला
शाहपुर  अनारक्षित  पिछड़ा वर्ग
मीरापुर  अनारक्षित  अनारक्षित
पुरकाजी  अनारक्षित  अनारक्षित

UP Nagar Nikay Chunav Reservation List 2023

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें

बागपत में कोई भी लड़े चुनाव, बड़ौत पिछड़ा वर्ग व खेकड़ा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित

बागपत में नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद संशोधित आरक्षण जारी कर दिया गया है। जहां बागपत नगर पालिका में अब कोई भी चुनाव लड़ सकेगा, वहीं बड़ौत को पिछड़ा वर्ग और खेकड़ा को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अमीनगर सराय, छपरौली, रटौल नगर पंचायत को सामान्य श्रेणी में रखा गया है तो टीकरी नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग, दोघट पिछड़ा वर्ग महिला व अग्रवाल मंडी टटीरी को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। इस तरह पहले आरक्षण जारी होने पर चुनाव की तैयारी में जुट गए कई नेताओं को झटका लगा है, जबकि पहले मायूस हुए कई नेताओं को बड़ी राहत मिली है।

नगर पालिकाओं व पंचायतों के अध्यक्ष के लिए दिसंबर 2022 में आरक्षण जारी किया गया था। जिसका मामला कोर्ट में जाने पर पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर रिपोर्ट तैयार कराई गई और अब शासन ने दोबारा से अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी किया है। जिसमें बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तीनों नगर पालिकाओं का आरक्षण बदला है, जबकि तीन नगर पंचायतों दोघट, टीकरी व अग्रवाल मंडी टटीरी का आरक्षण बदला है।

आरक्षण ने पुराने दावेदारों की राह की आसान
जिस तरह से अब आरक्षण जारी किया गया है, उसमें तीनों नगर पालिका के पुराने दावेदारों की राह आसान हो गई है। नगर पंचायतों का आरक्षण भी पुराने नेताओं के अनुकूल माना जा रहा है। वहीं पिछले साल आरक्षण जारी होने पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कई दावेदारों को झटका लगा है और बड़ौत नगर पालिका के नेताओं में सबसे ज्यादा मायूसी है।

नगर पालिकापहले अब
बागपत  सामान्य  महिला अनारक्षित
बड़ौत  अनारक्षित  पिछड़ा वर्ग
खेकड़ा सामान्य महिलापिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायतपहले अब
अमीनगर सरायअनारक्षितअनारक्षित
छपरौली अनारक्षित   अनारक्षित
दोघट अनारक्षित    पिछड़ा वर्ग महिला
टीकरी सामान्य     महिला पिछड़ा वर्ग
अग्रवाल मंडी टटीरीपिछड़ा वर्गअनुसूचित जाति महिला
रटौल अनारक्षित            अनारक्षित

सहारनपुर में पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ महापौर पद

शासन ने महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी कर दिया है। सहारनपुर में नगर निगम के महापौर के पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पहले यह महिला के लिए आरक्षित हुआ था। चार नगर पालिकाओं में देवबंद को छोड़कर अन्य तीन में अध्यक्ष पद का आरक्षण बदला है। सात नगर पंचायतों में से बेहट और छुटमलपुर के अलावा अन्य पांच में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण में परिवर्तन हुआ है।

नगर निकायों में चुनावी रणभेरी बज गई है। शासन ने बृहस्पतिवार को महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी कर दिया है। इन पदों पर आरक्षण को लेकर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं। शासन ने नगरीय निकायों को लेकर इससे पहले गत वर्ष पांच दिसंबर को अधिसूचना जारी करते हुए महापौर और अध्यक्ष पदों को लेकर आरक्षण जारी किया था, लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग का गठन किया था। इस आयोग की रिपोर्ट आने के बाद फिर से नगरीय निकायों के चुनावों की कवायद शुरू हो गई है।

शासन ने नगर निगम के महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया है। इस पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं। – अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

Read More-UP Nagar Nikay Chunav 2023

नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की स्थिति

निकाय                         पहले                         अब
नगर निगम सहारनपुर महिला                         महिला                         
नगर पालिका सरसावाअन्य पिछड़ा वर्गअन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका नकुड़अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग 
नगर पालिका गंगोहअनारक्षित                         पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पालिका देवबंद अनारक्षित                         अनारक्षित
नगर पंचायत बेहटअनारक्षित                         अनारक्षित
नगर पंचायत चिलकानामहिला                         पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत तीतरोंपिछड़ा वर्ग (महिला)अनारक्षित
नगर पंचायत रामपुर मनिहारानअनारक्षित                         अनारक्षित                         
नगर पंचायत छुटमलपुरअनारक्षित                         अनारक्षित
नगर पंचायत नानौता अनारक्षित                         महिला
नगर पंचायत अंबेहटा पीरअनारक्षित                         पिछड़ा वर्ग महिला

शामली और कांधला पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित, कैराना पिछड़ा वर्ग के लिए

नगर निकाय की घोषित अनंनतिम आरक्षण सूची में शामली जिले की कैराना नगर पालिका परिषद में बदलाव किया गया है। यह अनारक्षित से बदलकर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। जबकि शामली और कांधला नगर पालिका को अभी भी अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा सात में पांच नगर पंचायतों का आरक्षण भी बदल गया है। 

आरक्षण बदलने से दावेदारों में मची खलबली
आरक्षण की अनंनतिम सूची में कैराना नगर पालिका चेयरमैन सीट फिर से पिछड़ा वर्ग में आ गई है। 2017 के पालिका चुनाव में भी यह सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित थी। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन मुस्लिम गुर्जर बिरादरी से होने के कारण पिछड़ा वर्ग में आते हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे राशिद भी पिछड़ा वर्ग में है। जबकि तीसरे नंबर पर रहे अंसारी बिरादरी के शमशाद अंसारी भी पिछड़ा वर्ग से हैं। अंतरिम सूची में कैराना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग में आरक्षित होने के चलते सामान्य बिरादरी के प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी। इसके अलावा एलम, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता सीट अनारक्षित होने पर काफी संख्या में दावेदार बढ़ गए थे। लेकिन आरक्षण बदलने से इन्हें मायूसी मिली।

Read More-IPL 2023 Schedule PDF

आरक्षण की अनंनतिम सूची में हुआ बदलाव

निकाय का नामपहले अब
शामली नगर पालिकाअनारक्षितअनारक्षित
कैराना नगर पालिकाअनारक्षितपिछड़ा वर्ग
कांधला नगर पालिकाअनारक्षितअनारक्षित
एलम नगर पंचायतअनारक्षितपिछड़ा वर्ग
बनत नगर पंचायतअति पिछड़ा वर्गअनुसूचित जाति की महिला
ऊन नगर पंचायतमहिला            अनारक्षित
थानाभवनअनारक्षितपिछड़ा वर्ग महिला
जलालाबाद अनारक्षितअनारक्षित
गढ़ीपुख्ताअनारक्षित पिछड़ा वर्ग
झिंझाना                         अनारक्षित अनारक्षित 

मेरठ: नगर निगम के वार्डों का आरक्षण जारी

यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 रिजर्वेशन लिस्ट

5 दिसंबर की तुलना में महिलाओं के हिस्से आई 35 अधिक सीटें
तय आरक्षण के मुताबिक नए चक्रानुक्रम व्यवस्था के तहत तय किए गए आरक्षण में सबसे अधिक महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। अंतिम अधिसूचना के मुताबिक 760 निकायों में महापौर व अध्यक्ष की 288 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 5 दिसंबर को जारी अधिसूचना में महिलाओं की संख्या 253 थी। इस प्रकार इस बार महिलाओं की संख्या में 35 सीटों को बढोत्तरी हुई है। । इस तरह से कहा जाए तो महिलाओं की हिस्सेदारी प्रदेश में 37.89 प्रतिशत होगी। नए फार्मूले पर हुए आरक्षण में सबसे अधिक फायदा महिलाओं के अलावा एससी वर्ग को भी मिला है।

अंतिम आरक्षण में महापौर सीट
अनारक्षित – 11
ओबीसी – 4
एससी -02
एसटी – 0
(इनमें छह सीटों पर महिला चुनी जाएंगी)

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
अनारक्षित – 122
ओबीसी – 53
एससी – 24
एसटी – 0
(73 सीटों पर महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी)

नगर पंचायत अध्यक्ष
अनारक्षित 319
ओबीसी – 139
एससी – 84
एसटी – 2
(209 सीटों पर महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी)

महापौर के लिए आरक्षित सीटें
– आगरा             एससी महिला
– झांसी             एससी
– शाहजहांपुर ओबीसी महिला
– फिरोजाबाद ओबीसी महिला
– सहारनपुर            पिछड़ा वर्ग
– मेरठ             पिछड़ा वर्ग
– लखनऊ             महिला
– कानपुर             महिला
– गाजियाबाद महिला
– वाराणसी            अनारक्षित
– प्रयागराज            अनारक्षित
– अलीगढ़             अनारक्षित
– बरेली             अनारक्षित
– मुरादाबाद            अनारक्षित
– गोरखपुर             अनारक्षित
– अयोध्या             अनारक्षित
– मथुरा-वृंदावन अनारक्षित

Leave a Comment