join

Voter List: विधानसभा चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट जारी, बिना वोटर आईडी कार्ड वोट नहीं लगेगा तुरंत यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग विभाग चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है राजस्थान विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को पूर्ण हो चुका है| राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जो भी नागरिक अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वह लेख में दर्शाई गई प्रक्रिया अनुसार आसानी से अपने पोलिंग बूथ का, अपनी पंचायत का, अपने गांव का वोटर लिस्ट में नाम देख सकते हैं अपना स्वयं वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| वोट डालने से पहले इस तरह डाउनलोड करके अपना स्वयं का वोटर आईडी जनरेट कर ले|

राजस्थान राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश का माहौल चुनावी हो गया है साथ ही राजस्थान ने अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है| राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा फाइनल वोटर लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है जिसके आधार पर ही राजस्थान राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे जिन-जिन नागरिकों का वोटर लिस्ट में नाम होगा वही अपने पोलिंग बूथ जाकर वोट डाल पाएंगे| अब बात करते हैं किस प्रकार आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना है|

Rajasthan Vidhan Sabha Voter List

Voter list Rajasthan वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए अपने परिवारजनों का नाम चेक करने के लिए साथ ही वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया है इसका पूर्ण विवरण स्टेप बाय स्टेप इस लेख में बताया गया है यही नहीं हमने आपको वोटर कार्ड के लाभ भी बताए हैं की क्या-क्या है वोटर कार्ड के लाभ साथ ही भारतीय कानून दिव्यांग नागरिकों और विशिष्ट नागरिकों को वोट डालने के लिए क्या-क्या विशेष सुविधाएं प्रदान करता है| 

भारत देश के किसी भी 18 वर्षीय नागरिक को वोट डालने का अधिकार होता है परंतु वोट डालने के लिए वोट डालने वाले व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए साथ ही उसका वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए तभी वह वोट डाल सकता है अन्यथा उसे व्यक्ति को वोट डालने की अनुमति नहीं दी जाती है अब जिन भी नागरिकों का वोटर आईडी कार्ड तो बना हुआ है परंतु उन्हें यह नहीं पता है कि उनका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं यदि आप भी अपनी वोटर लिस्ट में नाम को लेकर परेशान है तो घबरा ना लेख में दर्शाई गई प्रक्रिया अनुसार आप अपना वोटर लिस्ट में नाम चेक करें|

Rajasthan Voter List Voter ID Card Download Process

लेख का नामVoter List 
चुनावविधानसभा
राज्यराजस्थान
वर्ष2023
विभागराज्य निर्वाचन आयोग
लाभवोटर लिस्ट डाउनलोड
लाभार्थी18 वर्ष पूर्ण नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in

क्या है वोटर आईडी कार्ड के लाभ 

  • वोटर आईडी कार्ड व्यक्ति का एक पहचान पत्र होता है|
  • वोटर आईडी कार्ड द्वारा हमें वोट डालने की सुविधा मिलती है|
  • किसी भी व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड उसकी आयु प्रमाण पत्र होता है|
  • वोटर आईडी कार्ड को ईपीआईसी के रूप में भी जाना जाता है|
  • दोस्तों वोटर आईडी कार्ड का प्रयोग दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है जैसे यदि कोई व्यक्ति नेपाल भूटान इत्यादि स्थानों पर घूमने जाता है तो ऐसे समय में वोटर आईडी कार्ड एक प्रमुख दस्तावेज होता है जो उस व्यक्ति के भारतीय होने की पुष्टि करता है|

वोटर आईडी कार्ड द्वारा दिव्यांग नागरिक एवं वरिष्ठ नागरिकों को दिए जाने वाले लाभ

जो भी नागरिक दिव्यांग है उन्हें भारतीय कानून के अनुसार घर में वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाती है अब किसी भी दिव्यांग नागरिक को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ जाने की आवश्यकता नहीं है पोलिंग बूथ पर चयनित अधिकारियों की एक टीम आपके घर आकर आपका वोट प्राप्त करती है इसी तरह विशिष्ट नागरिकों को भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ जाने की आवश्यकता नहीं है वह भी इस सुविधा के जरिए घर बैठे अपना वोट डाल सकते हैं|

वोट डालने के लिए वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया

वोटर लिस्ट में दो तरीकों से नाम चेक किया जाता है प्रथम तरीके के अनुसार आप अपने गांव की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर अपना व अपने जान पहचान के लोगों का वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते है इस वोटर लिस्ट में आपके पोलिंग बूथ के सभी वोट डालने वाले नागरिकों का नाम होगा| वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप वोटर लिस्ट को दूसरे तरीके के अनुसार भी डाउनलोड कर सकते है इस वोटर लिस्ट में केवल और केवल आपका ही नाम होगा|

प्रथम तरीका अपने गांव की Voter List डाउनलोड करने का

  • अपने गांव या अपने पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सर्वप्रथम निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक का प्रयोग करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको अपने राज्य की वोटर लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको अपने जिले का नाम, अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम और मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करनी है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत आपको स्क्रीन पर दर्शाया गया कैप्चा कोड दिए गए स्थान पर दर्ज करना है|
  • अब आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने पोलिंग बूथ या अपने गांव की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर लेनी है|
  • इस तरह आसानी से अपने गांव या अपने पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं|

दूसरा तरीका Download Voter List PDF File

  • अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक लिंक को ओपन करें|
  • आधिकारिक वेबसाइट लिंक
  • दिया गया आधिकारिक वेबसाइट लिंक ओपन करने के उपरांत आपके सामने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा|
  • जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा| 
  • अब आपके यहां दिए गए स्थान परअपना नाम दर्ज करना है,अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करना है,और दिए के स्थान पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना है|
  • मांगी गई उपयुक्त जानकारी दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इस तरह आप आसानी से अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं|

Leave a Comment