join

Mukhyamantri Mitan Yojana 2024 : मुख्यमंत्री मितान योजना

Mukhyamantri mitan yojana 2024: छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य को डिजिटल इंडिया बनाने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए एक कल्याणकारी योजना की घोषणा की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मितान योजनाएं इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार सरकारी सेवाओं का लाभ राज्य के नागरिकों को उनके घर पर देगी जिसके लिए केवल आपको दिए गए अधिकारिक नंबर पर कॉल करना है और अधिकारिक विभाग की टीम आपके घर पर आपको Mukhyamantri Mitan Yojana का लाभ देगी|

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत राज्य सरकार राज्य के स्थाई नागरिकों को घर जाकर सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर रही है जिसके तहत प्रमुख प्रदान की जाने वाली सेवाओं का विवरण कुछ इस प्रकार है| जाति प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ अब आप Mukhyamantri Mitan Yojana के तहत एक कॉल करके अपने घर पर ही पा सकते हैं| इस योजना का संचालन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किया जाएगा और राज्य के स्थाई नागरिकों को Mukhyamantri Mitan Yojana का लाभ दिया जाएगा|

CM Mitan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुरू की गई मितान योजना उन नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपने कामकाज के चलते सरकारी कार्यालय जैसे तहसील, पंचायत, ब्लॉक, नगर निगम नहीं जा पाते हैं| अपने किसी दस्तावेज को बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों में एक-दो दिन तो लग ही जाते हैं परंतु अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के स्थाई नागरिकों के लिए Mukhyamantri Mitan Yojana लेकर आई है इस योजना के जरिए आपको अपना दस्तावेज बनाने के लिए केवल दिए गए आधिकारिक नंबर पर कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक करना होता है और अधिकारिक विभाग का कोई एक व्यक्ति आपके घर आकर आपका दस्तावेज बनाने में या आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी सहायता करता है जिस पर आपको 100 रुपए का शुल्क देना होता है|

Mukhyamantri Mitan Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा सरकारी सुविधाएं घर घर पहुंचाई जाएंगी| इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उस वर्ग के नागरिकों को मिल रहा है जो अपनी व्यस्तता के कारण घर से नहीं निकल पाते है और ऐसे व्यक्ति जो या तो विकलांग है या फिर किसी ऐसी बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके कारण उनका घर से निकलना मुश्किल है साथ ही ऐसे माता-पिता जिन्होंने हाल ही में अपने नवजात शिशु को जन्म दिया है उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है| देखा जाए ऊपर दर्शाई गई सभी परिस्थितियों में हर नागरिक को किसी ना किसी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती ही है| इसके लिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है|

Read More-जननी सुरक्षा योजना 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मितान योजना प्रमुख बिंदु

योजना का नाममुख्यमंत्री मितान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा
कब शुरू की गई1 मई 2022
राज्यछत्तीसगढ़
उद्देश्यसरकारी सेवाओं/ योजनाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाना
लाभार्थीराज्य के स्थाई नागरिक
आवेदन वर्ष2023 

क्या है छत्तीसगढ़ मितान योजना

मुख्यमंत्री मितान योजना एक ऐसी योजना है जो राज्य के नागरिकों को सरकारी सुविधाओं/योजना का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है इस योजना के जरिए कोई भी नागरिक घर बैठे सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है|Mukhyamantri Mitan Yojana राज्य के स्थाई नागरिकों को घर बैठे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड संबंधित सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करती है| मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक उठा सकते हैं| राज्य के किसी भी नागरिक को योजना का लाभ लेने के लिए केवल दिए गए अधिकारिक नंबर पर कॉल करनी होती है और अपना अपॉइंटमेंट बुक करना होता है| जिसके उपरांत अधिकारी विभाग द्वारा चयनित अधिकारी को आपके घर भेज कर आपकी समस्या एवं आपके दस्तावेज बनाए जाते हैं जिसके लिए आवेदक को चयनित अधिकारी को निर्धारित शुल्क देना होता हैं|

Also Read-Mahila Samman Bachat Patra Yojana

CG Mitan Yojana 2024 का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार का Mukhyamantri Mitan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य  राज्य के स्थाई नागरिकों को सरकारी सेवाओं का घर बैठे लाभ प्रदान करना है| यह योजना नागरिकों के समय और पैसा दोनों की बचत करती हैं| जहां पर एक दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों चक्कर काटने पड़ते थे जिसमें भीड़ के कारण बहुत समय लगता था जिससे बहुत से नागरिक समय पर ना तो सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाते थे और ना ही अपने दस्तावेज बनवा पाते थे इसी परेशानी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मितान योजना को शुरू किया गया है|

Also Read- Chatravriti Scholarship Yojana 2023 Apply Online

Mukhyamantri Mitan Yojana 2024 के लाभ

  • मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ राज्य का कोई भी नागरिक  उठा सकता है|
  • चयनित अधिकारियों द्वारा राज्य के नागरिकों को योजना का लाभ घर जा कर दिया जाएगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को केवल 14545 पर कॉल करके अपने लिए अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है|
  • 3 राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर इस योजना का लाभ आप किसी भी दिन उठा सकते हैं|
  • मितान योजना के तहत राज्य के नागरिकों को वार्षिक आय प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण, राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा प्रदान की जाती है|
  • अधिकारिक विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्रों को आवेदक के घर तक सीलबंद लिफाफे में डाल कर भेजा जाता है| 
  • सरकारी योजना के तहत प्रदान की जा रही है G2c सेवाएं प्रदान करने के तरीके में सुधार कर रहे हैं|
  • वर्तमान समय में मुख्यमंत्री मितानी योजना राज्य के 14 नगर निगम में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है|
  • जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने की योजना भी बनाई जा रही है|
  • योजना का लाभ उठाने वाले नागरिक सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • आप अपनी सुविधा अनुसार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं|
  • जो नागरिक अधिकारिक नंबर पर कॉल करके अपनी अपॉइंटमेंट बुक करेंगे उनके घर आकर एक चयनित एजेंट द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 10 करोड रुपए का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है|

Read More-PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र में सुधार
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • नया राशन कार्ड एपीएल
  • नया राशन कार्ड बीपीएल
  • राशन कार्ड खो जाने का मामला
  • राशन कार्ड के पन्ने भरे गए
  • राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने एवं हटाने
  • राशन कार्ड सुधार संबंधित
  • कड़ाही
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • विवाह प्रमाण पत्र में सुधार
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण
  • एससी एसटी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि रिकॉर्ड आदि प्रतिलिपि
  • आधार- 5 वर्ष तक के बच्चे का नामांकन
  • आधार मोबाइल अपडेट

Mukhyamantri Mitan Yojana एजेंट खोजने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत अपना एजेंट खोजने के लिए आपको बताएगी प्रक्रिया का पालन करना है| जिससे आप आसानी से अपने जिले के एजेंट को खोज सकते हैं|

  • अपने क्षेत्र का एजेंट खोजने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक को ओपन करें|
  • अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देगा|
  • यहां आपको दिए गए विकल्प हमारे मितान एजेंट पर क्लिक करना है|
  • हमारे मितान एजेंट पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • अब आपको यहां अपने जिले का चयन करना है और यूएलबी का चयन करना है| 
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अपने क्षेत्र का मितान देख सकते हैं|

How to Track My Application Mukhyamantri Mitan Yojana

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत किए गए आवेदन की स्थिति कैसे जाने

छत्तीसगढ़ योजना के तहत किए गए आवेदन की स्थिति जानना बहुत ही सरल है आपको केवल बताई गई प्रक्रिया का पालन करना है जिसके उपरांत आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर पाएंगे|

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिया गया आधिकारिक लिंक ओपन करें|
  • अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य जाएगा आपको यहां दिए गए विकल्प ट्रेक एप्लीकेशन पर जाना है|
  • ट्रेक एप्लीकेशन पर जाने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
  • यहां आपको आवेदन करते समय जो आवेदन संख्या प्राप्त हुई है उसे दर्ज करना है|
  • आवेदन संख्या दर्ज करने के उपरांत आपको दिए गए विकल्प जमा करना पर क्लिक करना है|
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं|

Mukhyamantri Mitan Yojana 2024 Official Number

14545

CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2024 आवेदन हेतु प्रमुख दस्तावेज

Mukhyamantri Mitan Yojana के तहत आप जिस भी सरकारी सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं उसके लिए आपको निर्धारित दस्तावेजों की सूची तैयार करनी होती है जिसे आपके घर आकर एजेंट द्वारा सत्यापित करके पुष्टि की जाती है और आपको घर बैठे अपने सर्टिफिकेट बनाने का लाभ दिया जाता है|

  • मितान योजना के तहत आप जिस सर्टिफिकेट को बनाना चाहते हैं उसके लिए अलग-अलग दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं|
  • किस प्रकार जाने दस्तावेजों की निर्धारित सूची|
  • सर्वप्रथम आपको दिए गए लिंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दिए गए विकल्प सेवा सूची पर जाना है|
  • सेवा सूची पर जाने के बाद आपको जो सर्टिफिकेट बनाना है उस पर क्लिक करना है|
  • उदाहरण के लिए मैं विवाह प्रमाण पत्र सुधार पर क्लिक करता हूं|
  • जैसा कि अब आप देख सकते हैं विवाह प्रमाण पत्र सुधार के लिए मुझे किन दस्तावेजों की आवश्यकता है|
  • इसी तरह आप जिस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें जिसके उपरांत आपके सामने दस्तावेज सूची आ जाएगी| 

Mukhyamantri Mitan Yojana 2024 ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य के जो भी नागरिक मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार का ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन नहीं करना है केवल दिए गए अधिकारी के नंबर पर कॉल करनी है और योजना का लाभ उठाना है| जिसके लिए निर्धारित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है|

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सर्वप्रथम अधिकारिक नंबर 14545 पर कॉल करनी है|
  • 14545 पर कॉल करके आपको अपॉइंटमेंट बुक करनी है|
  • अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको मितान योजना के एजेंट को अपने घर का पता देना है|
  • अपॉइंटमेंट बुक करने के उपरांत आपके दिए गए निर्धारित समय पर आपके घर एक मितान योजना का एक एजेंट आएगा|
  • आपको जिस योजना एवं सुविधा का लाभ लेना है एजेंट उस योजना एवं सुविधा के निर्धारित दस्तावेज की फोटो कॉपी लेगा एवं दस्तावेजों का पुष्टिकरण किया जाएगा|
  • आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आपका निर्धारित सर्टिफिकेट आपके दिए गए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा|
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठा सकते हैं| 

Leave a Comment